मथुरा : मथुरा की जिला पंचायत राज अधिकारी पीसीएस किरण चौधरी को लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय को पूरी तरह से घेर लिया। कार्यालय में रखे दस्तावेजों की टीम ने जांच की, जिसके बाद यहां से कुछ फाइलें भी जब्त की गईं। डीपीआरओ किरण चौधरी ने किसी काम के लिए ग्राम प्रधान से 70 हजार रुपये की रिश्वत ली है। टीम महिला पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। यहां शिकायतकर्ता ने…
Category: उत्तर प्रदेश
Fatehpur News : एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकराईं, इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, ट्रेन चालक घायल
कानपुर : फतेहपुर जिले के खागा कस्बे के पास पामभीपुर इलाके में दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए। हादसे के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे में दोनों ट्रेनों के चालक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के कारण रेलवे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं, जिससे उनकी आमने-सामने टक्कर…
Saharanpur News : सहारनपुर में फिर पीटी विधुत विभाग की टीम, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटे कर्मचारी, वीडियो वायरल
सहारनपुर : इन दिनों जनपद सहारनपुर में विधुत कर्मचारियों की सामत आई हुई है। थाना रामपुर मनिहारान इलाके के लंढौरा गांव में बिजली चोरी रोकने गई टीम को ग्रामीणों ने न सिर्फ दौड़ा लिया बल्कि कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। जैसे तैसे विधुत कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। विधुत कर्मियों ने थाना रामपुर मनिहारान पहुँच कर शिकायत दर्ज कराई है। विधुत अधिकारियों ने आरोपी ग्रामीणों ने खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि…
Bareilly News : शादी से पहले अपनी ही दुल्हन को लेकर भागा युवक, दुल्हन की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बरेली : बरेली के बहेड़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव बहेड़ी में रिश्ता तय होने के बाद एक युवक अपनी मंगेतर को ही लेकर भाग गया। जानकारी होने पर युवती की मां ने युवक को फोन कर वापस आने को कहा तो युवक ने वापस आने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि कस्बे के मोहल्ला शाहजी नगर लाइनपार निवासी महिला ने बताया कि उसकी…
Saharanpur News : 51 लाख के घोटाले की जांच पूरी, दोषी पाए गए मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य
सहारनपुर : शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2018 में हुए 51 लाख के स्टेशनरी घोटाले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रारंभिक जांच में तत्कालीन प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी दोषी पाए गए हैं। अब संयुक्त सचिव चिकित्सा की ओर से विभागीय जांच के लिए आरोप पत्र मंडलायुक्त को भेजा गया है। आरोप पत्र के आधार पर तत्कालीन प्राचार्य से सभी बिंदुओं पर साक्ष्य मांगे जाएंगे। इसके बाद तय होगा कि तत्कालीन प्राचार्य दोषी हैं या नहीं। 246 रुपये में खरीदा गया एक रुपये का…
Saharanpur News : पहिया टूटने से टेंपो पर गिरा क्रेन का अगला हिस्सा, हादसे में कई लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
सहारनपुर : रामपुर मनिहारान में दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन पुल पर गार्टर लगा रही क्रेन का पहिया टूटने से अगला हिस्सा टेंपो पर गिर गया। हादसे में टेम्पो सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। टेम्पो पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। आनन फानन में आसपास के लोगों ने यात्रियों को टेंपो से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं…
Saharanpur News : सहारनपुर के युवक का वायनाड में मर्डर, दोस्त और उसकी पत्नी ने गला घोंटकर हत्या के बाद शव के कर दिए दो टुकड़े
सहारनपुर/वायनाड : सहारनपुर के गांव समसपुर निवासी युवक की केरल के वायनाड में उसके ही दोस्त ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मृतक के दोस्त ने पत्नी के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारे दंपत्ति ने न सिर्फ शव के दो टुकड़े कर दिए बल्कि ट्रेवलिंग बैग में भर कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। टेम्पू चालक की शिकायत पर थाना वेल्लमुंडा पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी दंपत्ति भी सहारनपुर के ही रहने वाला है। आपको बता दें कि थाना…
Ghaziabad Blast : सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, सुबह सवेरे धमाकों से दहला गया गाजियाबाद, सेंकडो मीटर दूर तक गिरे टुकड़े
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद में पेट्रोल पंप के पास खड़े एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में बड़ी संख्या में भरे हुए गैस सिलेंडर थे। देखते ही देखते धमाकों के साथ भीषण आग लग गई। एक के बाद एक गैस सिलेंडर में हुए धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। ट्रक में गैस सिलेंडर में हुए धमाकों के बाद घटनास्थल से कई सौ मीटर दूर डिफेंस कॉलोनी में फटे सिलेंडर के टुकड़े मिले। जिससे लोग बाल-बाल बच गए। फिलहाल आग पर काबू…
Imran Masood on Mahakunbh : महाकुंभ में सरकारी इंतजामों पर भड़के सांसद इमरान मसूद, शवों पर राजनीति कर रही है भाजपा
इमरान मसूद : दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी इंतजामों पर भड़के सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कुंभ में दुर्घटना में मरने वालों को मुआवजा मिलता है, बागपत में नहीं, यहां भी राजनीति हो रही है। कुंभ मेला में हालात खराब हैं, कई लोग मर गए, सरकारी आंकड़े छिपाए गए, हालात कई गुना बदतर हैं। मीडिया ने सब दबा दिया, कल भी वहां आग लगी, किसी ने नहीं दिखाया। इतना बड़ा आयोजन हो रहा है, कार्यक्रम में श्रद्धालु मर रहे हैं और इन…
CM Yogi On Budget : सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह ज्ञान बजट देश को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री ने इसे ‘ज्ञान’ बजट कहकर महज चार अक्षरों में परिभाषित किया है। गरीब, नौजवान, किसान और नारी शक्ति को सशक्त बनाकर ही देश आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा। उन्होंने कहा कि वंचितों…
