UP Excise Policy : प्रदेश की आबकारी नीति में बड़ा बदलाव, एक ही दुकान पर मिलेगी बीयर, देशी और अंग्रेजी शराब

UP Excise Policy

यूपी आबकारी नीति : यूपी की आबकारी नीति में बड़ा बदलाव किया गया है। नई शराब निति के तहत अब लाइसेंस लॉटरी सिस्टम से मिला करेगा। इतना ही नहीं शराब, बियर के शौकीन लोगों को अलग अलग दुकानों पर नहीं जाना पडेगा यानी अब एक ही दुकान से सभी तरह की शराब बेची जा सकेगी। ख़ास बात ये है कि इस बार पुराने लइसेंसो का नवीनीकरण भी नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में 2025-26 की आबकारी नीति…

Akhilesh Yadav : ‘चुनाव आयोग मर चुका है, सफेद कपड़ा पेश करना पड़ेगा’, उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव बिगड़े बोल

Akhilesh On JPNIC

मिल्कीपुर उपचुनाव : उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे ही चुनाव लड़ती है। चुनाव आयोग मर चुका है। हमें उन्हें सफेद कपड़ा पेश करना पड़ेगा। इससे पहले अखिलेश ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने और धांधली करने का…

PM Modi In Mahakumbh : पीएम मोदी अमृत स्न्नान छोड़ आज पहुंचे महाकुम्भ, पवित्र संगम में लगाई डुबकी

PM Modi In Mahakumbh

प्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह 11 बजे गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम संगम में डुबकी लगाई। गले में रुद्राक्ष की माला और हाथ में तांबे का लोटा लिए प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा की पूजा की और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। गंगा मां को दुपट्टा और दूध चढ़ाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने हर डुबकी के बाद रुद्राक्ष की माला से मंत्रों का जाप भी किया। पीएम मोदी अमृत स्न्नान छोड़ बुधवार को महाकुम्भ में आये थे। संगम में स्नान और…

Deoband News : फतवों की नगरी देवबंद में रेलवे विभाग के साथ हुआ खेला, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेलवे से 60 लाख रुपये ठगे

Fraud Deoband News

सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में रेलवे विभाग के साथ खेला हुआ है। जालसाजों ने न सिर्फ किसान की जमीन हड़पने का खेल खेला है बल्कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेलवे विभाग से 60 लाख रुपये भी ठग लिये हैं। ठगी का मामला सामने आया तो आनन फानन में पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं 60 लाख की ठगी होने पर रेलवे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उच्च अधिकारीयों ने मामले की जांच बैठा दी है। आपको बता…

Saharanpur Accident : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, हादसे में दिल्ली निवासी तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Saharanpur Accident

सहारनपुर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली से शाकंभरी देवी दर्शन को जा रही एक्सयूवी कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ट्रक  चालक की लापरवाही से हुआ है। ट्रक चालक ने हाइवे पर अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे तेज रफ्तार कार की ट्रक में पीछे से टक्कर हो गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।…

अज़ब-गज़ब : पुलिस नहीं ढूंढ पाई चोरी गया डीजे कटोरे ने पकड़वाया, पुजारी ने घुमाया कटोरा पकड़ा गया चोर

The bowl caught the DJ thief

वाराणसी : सोनबरसा गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस जब चोरी गया डीजे साउंड सिस्टम नहीं ढूंढ पाई तो पीड़ित ने अंधविश्वास का सहारा लिया। उसने पुजारी को बुलाकर कटोरा बजवाया। ग्रामीणों का दावा है कि कटोरा बजाने से चोरी का सामान मिल जाता है। इससे पहले भी गांव में कटोरा बजाया गया था। पुलिस के विफल होने पर पुजारी को बुलाया गया : सोनबरसा गांव में करीब 20 दिन पहले हरिनाथ निषाद के घर से डीजे साउंड सिस्टम चोरी हो गया था। पीड़ित का कहना है…

World Cancer Day 2025 : कैंसर के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, ध्यान रखें ये चार बातें

World Cancer Day 2025

वाराणसी : कैंसर का ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा है। बीएचयू अस्पताल और महामना कैंसर संस्थान की ओपीडी में हर दिन करीब 150 नए लोगों में कैंसर की पुष्टि हो रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में भी करीब 100 कैंसर के मरीज मिल रहे हैं। किसी में शुरुआती लक्षण तो किसी में बीमारी दूसरे और तीसरे चरण में है। विशेषज्ञों के मुताबिक महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और पुरुषों में मुंह का कैंसर ज्यादा होता है। कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के…

Murder In Dehli : खेकड़ा की शिवानी की दिल्ली में हत्या, दोस्तों पर अटकी शक की सुई, कॉल सेंटर पर करती थी काम 

बागपत/दिल्ली : खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी शिवानी उपाध्याय (24) की दिल्ली में हत्या कर दी गई। लड़की के पिता जय भगवान उपाध्याय ने दिल्ली पुलिस के बिरला मंदिर मार्ग थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने हत्या का शक उसकी सहेली और दोस्तों पर जताते हुए कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें कि कस्बे के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी जय भगवान उपाध्याय बाबा गोरखनाथ मंडली के महाराज हैं। उनकी बेटी शिवानी दिल्ली बदरपुर बॉर्डर स्थित कॉल सेंटर में काम करती थी। जय भगवान…

Comment on Mulayam Singh : महंत राजूदास के खिलाफ परिवाद दाखिल, नोटिस जारी करने का आदेश

Mahakumbh 2025

लखनऊ : सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में महंत राजूदास के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। मामले में नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में अयोध्या के महंत राजू दास के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। अदालत ने परिवाद दाखिल करने पर विपक्षी राजू दास को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। इस मामले की सुनवाई अब 20 फरवरी को होगी। अधिवक्ता एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अखिलेश माही ने परिवाद…

MP Rakesh Rathore : कांग्रेस सांसद की जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख बढ़ी, कल होगी बहस, महिला नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप

Sitapur MP arrest

लखनऊ : यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका पर मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। जज दिनेश नागर की कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 5 फरवरी तय की। अभियोजन पक्ष के वकीलों ने जरूरी दस्तावेज दाखिल करने के लिए कोर्ट से एक हफ्ते का समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सुनवाई आगे बढ़ा दी। वहीं, बचाव पक्ष के वकीलों ने संसद सत्र का हवाला देते हुए आरोपी सांसद…