लखनऊ : देशभर में नफरती डासना महंत की टिप्पणी के बवाल के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि इस तरह की टिप्पणियां बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। UP CM योगी ने कहा कि किसी भी जाति मत संप्रदाय या मजहब से जुड़े हुए ईस्ट देवी देवता और महापुरुषों या साधु संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार है साथ ही उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर विरोध प्रदर्शन करना चाहिए और तोड़फोड़ भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम योगी ने कहा…
Category: उत्तर प्रदेश
Saharanpur : 40 उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 12 की हुई गिरफ्तारी, दबिश जारी
सहारनपुर : जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान के बाद देश भर में माहौल गरमा गया है। महामंडलेश्वर के बयान से जहां मुस्लिम धर्म गुरु कार्यवाई की मांग कर रहे हैं वहीं मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों में आक्रोश बना हुआ है। जिसके चलते रविवार को देहात कोतवाली इलाके के गांव शेखपुरा में बवाल हो गया। उपद्रवियों ने पुलिस के साथ ही उनके वाहन पर पथराव कर दिया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। जैसे तैसे पुलिस ने बामुश्किल…
Saharanpur News : यति नरसिंहानंद के बयान पर भड़के धर्म गुरु, सरकार से कार्यवाई की कर रहे मांग
सहारनपुर : यति नरसिंहानंद के बयान के बाद इस्लामिक जगत में हड़कंप मचा हुआ है। उनके बयान को लेकर जहां मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों में आक्रोश बना हुआ है वहीं धर्म गुरुओं में नाराजगी देखी जा रही है। विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी और जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा मोहम्मद साहब के अपमान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।…
Saharanpur News : सहारनपुर में पुलिस टीम पर पथराव, यति नरसिंहानंद की टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समाज ने काटा बवाल, पुलिस फोर्स तैनात
सहारनपुर : यति नरसिंहानंद के विवादित बयान के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने न सिर्फ प्रदर्शन किया बल्कि पुलिस चौंकी का घेराव कर जमकर बवाल काटा। इतना ही नही पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। बावलियों ने कई वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पुलिस कर्मियों में भाग कर जान बचानी पड़ी। मामला इतना बाह गया कि कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा। आपको बता दें कि गाजियाबाद के डासना मंदिर…
Deoband News : विदेशी फंडिंग मामले में NIA और ATS ने देवबंद में की छपेमारी, एक संदिग्द को दिल्ली ले गई NIA की टीम
सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम ने छापेमारी की है। NIA और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बिहार के एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। देवबंद में देर रात हुई छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक़ विदेशी फंडिंग के मामले में NIA की टीम ने युवक को हिरासत में लिया है, जिसे वह अपने साथ ले गई है। पकड़ा गया युवक बिहार जनपद कटिहार का रहने वाला…
Saharanpur News : मामा के साथ मिलकर भाई ने दिव्यांग भाई की कर दी हत्या, बोले नशे की लत से थे परेशान
सहारनपुर : सहारनपुर के कुतुबशेर थाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां सगे भाई और मामा ने दिनव्यांग युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए युवक का शव कब्रिस्तान के फेंक दिया। युवक का शव कब्रिस्तान के पास मिला तो परिकजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो जांच की सुई भाई और मामा पर अटक गई। पुलिस ने मृतक के भाई और…
Saharanpur News : 33 साल बाद भी नहीं नहीं मिले सहारनपुर के जवान चंद्रबोस, पत्नी और बेटी कर रही बेसब्री से इन्तजार
सहारनपुर : 1968 में वायुसेना के विमान हादसे के बाद लापता हुए मलखान सिंह का पार्थिव शरीर 56 साल बाद मिलने के बाद जहां परिवार में ख़ुशी और गम दोनों माहौल देखने को मिल रहे हैं। मलखान सिंह का अंतिम संस्कार परिजनों के हाथो होने के बाद जहां परिजनों ने ख़ुशी जाहिर की वहीं सहारनपुर में एक ऐसा परिवार भी है जो 33 साल से सेना में भर्ती हुए जवान का बेसब्री से इन्तजार कर रहा है। एक पत्नी अपने पति और बेटी अपने पिता के लौटने राह देख रहे…
Saharanpur News : पैतृक गांव पहुंचा 1968 में शहीद हुए मलखान का शव, पोते गौतम ने मुखाग्नि देकर किया अंतिम संस्कार
सहारनपुर : भारतीय सेना को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे पर मंगलवार को 4 भारतीय जवानों के शव मिले हैं। हैरत की बात ये है कि ये शव उन शहीदों के हैं जो 1968 में हुए विमान हादसे में मारे गए थे। बर्फीले पहाड़ो से 56 साल बाद निकले शवों में एक शव सहारनपुर के जवान मलखान सिंह का भी था। बर्फ में दबे रहने से शवों को किसी तरह का कोई नुक्सान नहीं पहुंचा। बुधवार को सैन्य अधिकारी मलखान सिंह के पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक गांव फतेहपुर पहुंचे…
Navratre Special : हिमालय पुत्र शिवालिक की गोद में है शाकंभरी देवी का भव्य मंदिर, जानिये क्यों कहा जाता है शाकंभरी देवी ?
सहारनपुर : नवरात्रे आते ही पूरे भारत वर्ष मेँ माँ दुर्गा के मंदिरो मेँ श्रदालुओ का तांता लगना शुरू हो गया है। चारो ओर माँ दुर्गा के नाम की धूम मची हुई है ऐसा ही नजारा सहारनपुर के सिद्ध पीठ माँ शाकुम्भरी देवी के मंदिर मे देखा जा रहा है। उत्तर भारत मेँ माँ वैष्णो देवी सिद्दपीठ के बाद दूसरे सिद्द पीठ माँ शाकुम्भरी देवी के इस शिद्धपीठ मंदिर में यूँ तो पूरा वर्ष श्रदालुओ का तांता लगा रहता है लेकिन नवरात्रों के मौके पर माता शाकुम्भरी देवी के दरबार…
टुस्को लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान का आयोजन
लखनऊ: टुस्को लिमिटेड, लखनऊ में दिनांक 16.08. 2024 से 15.11.2024 के मध्य सतर्कता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है l उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 01/10/2024 को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक लखनऊ में उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 1 अक्तूबर 2024 को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक लखनऊ में उपस्थित अध्यापकों एवं छात्राओं के मध्य श्री धीरेन्द्र प्रसाद गैरोला उप महाप्रबंधक (सतर्कता) के द्वारा “Public Interest Disclosure and Protection of Informers” Resolution (PIDPI) विषय पर प्रस्तुति दी गयी l उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री धीरेन्द्र प्रसाद गैरोला…
