मेरठ : एक ओर जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बहु-बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के दावे कर रही हैं वहीं पश्चमी यूपी के मेरठ में छात्रा के साथ हुई यह घटना कुछ और ही ब्यान कर रही है। जहां थाना जानी इलाके के गांव में मदरसे के एक शिक्षक ने कक्षा 8 की छात्रा के साथ न सिर्फ अश्लील इशारे किए बल्कि अश्लील हरकतें की हैं। जिसके बाद से छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी है और डरी सहमी हुई है। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाई की मांग…
Category: उत्तर प्रदेश
BSP Mayawati : बसपा हाईकमान ने तीन बड़े नेताओं को किया पार्टी से बाहर, कई नेता और रडार पर
बसपा में घमासान : विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान बहुजन समाज पार्टी में घमासान मच गया है। पार्टी हाईकमान ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में मेरठ मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम, जिला प्रभारी दिनेश काजीपुर और महावीर प्रधान को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले तीनों पर कार्रवाई हो चुकी है। इनके अलावा वेस्ट यूपी के तीन बड़े नेता भी पार्टी हाईकमान के रडार पर हैं। वहीं प्रशांत गौतम का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली के बेटे की शादी में शामिल होने…
Darul Ulum Deoband : दारुल उलूम देवबंद में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक हटी, महिलाओं ने कही बड़ी बात
सहारनपुर/देवबंद : फतवों के शहर दारुल प्रबंधन ने 17 मई को संस्था में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। कल दारुल उलूम ने यह रोक हटा ली। इसका मतलब है कि मुस्लिम महिलाएं फिर से विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम में आ-जा सकेंगी। लेकिन इसके लिए दारुल उलूम ने नियम और शर्तें लागू की हैं। इतना ही नहीं परिसर में घूमने के लिए प्रवेश पास जारी करने का भी फैसला किया है। महिलाओं ने दारुल उलूम में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक हटाने पर प्रबंधन…
Duble Murder : दिन दहाड़े डबल मर्डर से दहला सहारनपुर, ट्रक चालक और क्लीनर की गोली मारकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस मकहमे में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना नागल इलाके में एक ट्रक चालक और क्लीनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों लोग पंजाब नंबर ट्रक में माल लेकर रुड़की की ओर जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक़ कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने दोनों को तीन-तीन गोलियां मार दीं। चौकाने वाली बात तो ये है कि घटना के बाद दोनों एक घंटे तक सड़क पर मृत पड़े रहे। पुलिस को इसकी…
Darul Ulum Deoband : दारुल उलूम में महलाओं की नो-एंट्री से हटी रोक, सशर्त घूमने की मिलेगी इजाजत, रील बनाने पर पाबन्दी जारी
देवबंद : विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम प्रबंधन ने छह माह बाद सशर्त महिलाओं को संस्था में प्रवेश की अनुमति दे दी है। लेकिन इसके लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। दरअसल 17 मई को दारुल उलूम प्रबंधन ने संस्था परिसर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। तर्क दिया गया था कि महिलाएं यहां आकर रील बनाती हैं, जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है। इससे संस्था की बदनामी हो रही है। साथ ही छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। आपको…
UP Crime News : भाजपा नेता की दरिंदगी, अकेली महिला के साथ हैवानियत, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
यूपी : यूपी के औरैया जिले में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा किसान मोर्चा के बुंदेलखंड और कानपुर क्षेत्र के पूर्व प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने गुरुवार दोपहर 10 महिलाओं के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें लिखा कि वह महिला सशक्तिकरण और महिला उत्थान के लिए महिला संगठन चलाती है। नवंबर 2021 में उसकी मुलाकात एक सामाजिक कार्यक्रम में भारतीय किसान मोर्चा के नेता नरेंद्र त्रिपाठी से हुई। उन्होंने संगठन चलाने में सहयोग करने की बात…
Gangrape In Mumbai : लखनऊ की महिला कारोबारी के साथ मुंबई में गैंगरेप, धर्मांतरण का बनाया दबाव, ढाई करोड़ रूपये हड़पने का भी आरोप
मुंबई/लखनऊ : लखनऊ के गोमतीनगर की रहने वाली एक महिला कारोबारी से पहले धर्म छिपाकर दोस्ती की गई और फिर धर्म परिवर्तन की कोशिश कर गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के ढाई करोड़ रुपये भी हड़पलिये हैं। पीड़िता ने डीसीपी पूर्वी से मिलकर इन्साफ की गुहार लगाई है। विभूतिखंड थाने में दो युवकों और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आपको बता दें कि महिला कारोबारी मुंबई में ब्यूटी पार्लर और इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। साल 2020 में उसकी मुलाकात सिटी…
UP News : पुरुष दर्जी नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों का नाप, जिम में भी रखनी होंगी महिला ट्रेनर, महिला आयोग का अहम् प्रस्ताव
UP महिला आयोग : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने और उन्हें बुरे स्पर्श से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने एक प्रस्ताव दिया है। इसके तहत अब राज्य में पुरुष दर्जी महिलाओं के कपड़े सिलने के लिए उनका नाप नहीं ले सकेंगे। इसके लिए महिला दर्जी रखनी होंगी। वहीं, जिम में भी महिलाओं के लिए अलग से महिला ट्रेनर रखने का प्रस्ताव दिया गया है। यूपी में राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार के लिए कई अहम प्रस्ताव…
Moradabad News : मालिक के पोते ने पीएफ मांगने पर कर्मचारी को पीटा, नंगा कर चेहरे पर किया पेशाब
शर्मनाक : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। थाना कटघर इलाके में एक एक्सपोर्ट कम्पनी के मालिक के पोते ने पीएफ मांगने पर एक कर्मचारी को सिर्फ प्रताड़ित किया बल्कि उसके साथ मारपीट कर शौचालय में ले जाकर नंगा कर दिया। हद तो उस वक्त हो गई जब दबंग पोते ने कर्मचारी के चेहरे व शरीर पर पेशाब भी कर दिया। पीड़ित कर्मचारी ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने कटघर थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई…
UP By-Election : आज से तूफानी प्रचार के लिए निकलेंगे सीएम योगी, ताबड़तोड़ करेंगे रैलियां
UP उपचुनाव : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से लगातार तीन दिनों तक प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार का पहला दौर शुरू करेंगे। वह एक दिन में तीन सीटों पर चुनावी सभाएं और रोड शो करेंगे। इसकी शुरुआत वह आज पश्चिमी यूपी से करेंगे। सीएम योगी पहले दिन गाजियाबाद, मीरापुर और कुंदरकी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि उपचुनाव की घोषणा से पहले ही मुख्यमंत्री सभी 9 सीटों पर गैर चुनावी सभाएं कर चुके हैं और करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का…
