ओडिसा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा सरकार के प्रमुख महिला-केंद्रित कार्यक्रम सुभद्रा योजना की शुरुआत की और केंद्र में तीसरे NDA शासन के 100 दिन पूरे होने पर यहां 3,800 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का अनावरण किया। पीएम मोदी ने 14 राज्यों में PMAY-G के तहत लगभग 10 लाख लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त भी जारी की। उन्होंने देश भर से आवास योजना के तहत 26 लाख लाभार्थियों के लिए ‘गृह प्रवेश’ समारोह में भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने…
Category: राज्य
Bulldozer Justice : सुप्रीम कोर्ट ने ‘बुलडोजर न्याय’ पर लगाईं रोक, अगले आदेश तक सरकार की बढ़ी मुश्किलें
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भारत में कहीं भी निजी संपत्ति के अनधिकृत विध्वंस पर 1 अक्टूबर तक रोक लगा दी है। अब सुप्रीम कोर्ट अगली बार ‘बुलडोजर न्याय’ के खिलाफ दलीलें सुनेगा। कुछ राज्य सरकारों द्वारा लोगों के स्वामित्व वाली आवासीय या वाणिज्यिक संपत्ति को नष्ट करने की प्रथा आपराधिक मामलों में आरोपी है। अदालत ने सरकार की याचिका को खारिज कर दिया। जिसका प्रतिनिधित्व सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कर रहे थे। उसका आदेश कानूनी रूप से स्वीकृत विध्वंस को प्रभावित करेगा। न्यायमूर्ति बीआर गवई और…
New Delhi : दिल्ली सीएम के पद के लिए आतिशी के नाम पर लगी मुहर, केजरीवाल ने इस्तीफा देकर आतिशी को चुना विधायक दल का नेता
नई दिल्ली : AAP प्रमुख एवं दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री माध से इस्तीफा दे दिया है। केजरीवाल ने दोपहर को उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा है। उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया है। यानी आज से दिल्ली सीएम की कुर्सी पर आतिशी विराजमान होंगी। आतिशी को सीएम बनाने का फैसला आम आदमी पार्टी (AAP) विधायकों की बैठक में लिया गया है। ये भी पढ़िए … मुख्यमंत्री…
Haryana Election : हरियाणा में भाजपा का जातिवादी पैंतरा, जाट लैंड में कैसे खिलेगा कमल ?
हरियाणा चुनाव : आज़ देश में जातिवाद और धर्मवाद का भेदभाव जिस प्रकार से फैला है इसके चलते आज एक नफरत की दीवार सी खड़ी हुई है, उसके पीछे सबसे ज्यादा हाथ सियासत का ही है। कुछ जाति विशेष के लोगों की वजह से भी जातिवाद और धर्मवाद की दीवार आज हर शहर और हर गांव में भी पहुंच चुकी है। ये एक प्रकार से मानव समाज में फूट है, जिसका फायदा कुछ राजनीतिक लोग ही उठाते आए हैं और आज भी उठा रहे हैँ। पिछले करीब एक दशक से…
Dehli CM News : मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल की जगह कौन होगा काबिज, पांच प्रमुख चेहरों में किसको मिलेगी गद्दी ?
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री मंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर निकलते ही 24 घंटे में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। केजरीवाल अब अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर जनता के फैसले के बाद ही कार्यालय लौटेंगे। केजरीवाल की घोषणा के बाद सवाल ये उठने लगे हैं कि सीएम की कुर्सी पर कौन काबिज होगा ? आम आदमी पार्टी (AAP) के शीर्ष पर किसको जगह मिलेगी ?आप नेता मनीष सिसौदिया ने आज केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। लेकिन इस दौरान…
Haryana Election : हरियाणा के सीएम पद पर अनिल विज की नजर, बोले – ‘मैं सबसे वरिष्ठ हूं, कभी कुछ नहीं पूछा’
हरियाणा चुनाव : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोर शोर से चल रहा है। जहां कांग्रेस ने भपेंद्र सिंह हुडडा को सीएम पद का दावेदार घोषित किया है वहीं भाजपा ओबीसी चेहरे नायब सैनी को सीएम पद के लिए पेश किया हुआ है। बावजूद इसके भाजपा से हरियाणा सीएम पद के लिए कई चेहरे दावेदारी आकर रहे हैं। उनमें से एक पूर्व मंत्री एवं 6 बार के विधायक अनिल विज भी एक हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अनिल विज ने रविवार को घोषणा कर दी…
CM Kejriwal : CM पद से इस्तीफा देंगे केजरीवाल, 48 घंटे के रहस्य पर भाजपा ने उठाये सवाल !
नई दिल्ली : दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आने के दो दिन बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने पद से हटने की घोषणा की है। सीएम केजरीवाल का यह फैसला आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं के लिए जोर का झटका धीरे से लगा है। इतना ही नहीं सीएम केजरीवाल के फैसले ने विरोधी दलों भाजपा और कांग्रेस को भी आश्चर्यचकित कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर…
Haryana Election : भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हिसार से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव, जानिये कौन है ये देश की सबसे अमीर महिला ?
हरियाणा : कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी से टिकट की इच्छुक थी। लेकिन उनका टिकट नहीं हो पाया। जिसके चलते बीजेपी सांसद की मां सावित्री जिंदल ने हिसार विधानसभा सीट से गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है। सावित्री जिंदल के निर्दलीय प्रत्याशी के टूर पर चुनाव मैदान में उतरने से हिसार के सियासी आँकड़े बदल गए हैं। प्रसिद्ध उद्योगपति दिवंगत ओपी जिंदल की पत्नी 74 वर्षीय सावित्री हरियाणा के मंत्री और हिसार से…
CM Kejriwal : दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर मिली जमानत, जानिये कब कब क्या हुई कार्यवाई ?
नई दिल्ली : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए राहत भरी खबर आई है। दिल्ली शराब निति मामले में जेल में बंद सीएम अरविन्द केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने न सिर्फ गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली सीबीआई की विशेष याचिका को खारिज कर दिया है बल्कि दो-न्यायाधीशों की पीठ का नेतृत्व कर रहे न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सीएम केजरीवाल की जमानत के आदेश दे दिए हैं। हालांकि कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को “मामले की योग्यता पर सार्वजनिक…
Rahul Comment On Sikkh : राहुल गांधी की सिक्खों के कही ऐसी बात कि सोनिया गांधी के घर के बाहर शुरू हो गया विरोध प्रदर्शन
दिल्ली : राहुल गांधी की टिप्पणियों ने घरेलू स्तर पर हंगामा खड़ा कर दिया है। भाजपा ने उन पर विदेश में आदतन देश विरोधी टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। भाजपा समर्थित एक सिख समूह देश में समुदाय द्वारा प्राप्त धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका में राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए दिल्ली में कांग्रेस की सोनिया गांधी के आवास तक विरोध मार्च निकाला है। प्रदर्शन कारियों का कहना है कि वे कांग्रेस शासन के मुकाबले भाजपा सरकार में अधिक सुरक्षित हैं, वे मांग कर रहे हैं कि राहुल…
