अमेरिका निर्वासन : अमेरिका में कई सालों से रह रहे लाखों भारतीयों के सपने टूटने की कगार पर हैं। अमेरिका से निर्वासन कार्यवाई शुरू होते ही 1000-500 नहीं बल्कि 35 लाख भारतीयों के सपने खतरे में पड़ते नजर आ रहे हैं। ख़ास बात ये है कि ऐसे 35 भारतियों में 14 लाख पंजाब के रहने वाले हैं। ट्रंप सरकार अमेरिका (US) से अवैध अप्रवासी भारतीयों को निकाल रही है। अवैध तरीके से अमेरिका गए 332 भारतीयों को अलग-अलग तारीखों पर निर्वासित कर वापस भेजा गया है। इनमें सबसे ज्यादा 128…
Category: राज्य
Dehli New CM : गुरूवार को होगा नए सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह, कौन होगा नया सीएम सस्पेंस बरकरार
दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद राष्ट्रीय राजधानी में 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होने जा रहा है। बीजेपी हाईकमान के निर्देश पर समारोह के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दिल्ली का नया सीएम कौन होगा इसका नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह आमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बीजेपी के आमंत्रण पत्र के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होगा।…
Kashmir News : कश्मीर में किशोर की नाक से निकला ‘सांप’! अस्पताल में डॉक्टर-मरीज सब हैरान
अनंतनाग : अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने डॉक्टरों से लेकर मरीज के परिजनों तक को हैरान कर दिया। डॉक्टरों ने एक किशोर लड़के की नाक से कीड़ा निकाला, जो सांप जैसा दिख रहा था। परिजन घबरा गए। डॉक्टर भी हैरान रह गए। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कीड़े का आकार और संरचना सांप से काफी मिलती-जुलती है, जिससे यह मामला और भी अजीब हो गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक किशोर…
Mamta Banerjee : विधानसभा में सीएम ममता बनर्जी का विवादित बयान, बोली- महाकुंभ अब ‘मृत्यु कुंभ’ बन गया है
ममता बनर्जी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए बंगाल विधानसभा में कहा कि महाकुंभ अब ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाकुंभ में वीवीआईपी को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि आम लोगों को वहां भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने महाकुंभ में मची भगदड़ पर भी भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि वहां भीड़ नियंत्रण के…
Delhi Earthquake : दिल्लीवालों ने सुनी ‘पाताल लोक’ की आवाज, क्या थी वो, जानिए भूकंप में ये गड़गड़ाहट क्या थी?
दिल्ली भूकंप : दिल्ली-एनसीआर में आज भूकंप आया। सोमवार सुबह 5.36 बजे दिल्लीवाले कांप उठे। दिल्लीवालों के लिए भूकंप कोई नई बात नहीं थी। आमतौर पर जब नेपाल, पाकिस्तान या आस-पास के इलाकों में धरती कांपती है, तो दिल्लीवाले भी हिल जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे दिल्लीवालों का भूकंप से गहरा नाता है। लेकिन इस बार भूकंप कुछ अलग था। कहने को तो ये डरावना था। इसका कारण भूकंप की तीव्रता भी नहीं थी। बल्कि इसका कंपन था। जी हां, दिल्ली में आए भूकंप के दौरान लोगों को धरती…
Arvind Kejriwal : चुनाव के बाद बढ़ने लगी अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें, CVC के आदेश पर ‘शीश महल’ की जांच
दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के सत्ता से बाहर होने के साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास के जीर्णोद्धार पर हुए खर्च की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। CVC ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) से 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में बने आलीशान बंगले (शीश महल) के निर्माण में भवन नियमों के उल्लंघन के आरोपों की विस्तृत जांच करने को कहा है। सीवीसी…
Delhi Politics : कौन बनेगा राजधानी दिल्ली का नया सीएम ? संभावित नामों पर मंथन, पीएम मोदी ने देश वापसी पर होगी घोषणा
दिल्ली : दिल्ली दंगल का सिकंदर फाइनल हो गया है। राजधानी दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद वापसी हुई है। मतगणना के बाद हार-जीत के नतीजे साफ हो गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा? सबके मन में यह सवाल उठ रहा हैं। दिल्ली में सरकार बनाने और सीएम के नाम को लेकर बीजेपी लगातार बैठकें कर रही है। दिल्ली का नया सीएम कौन होगा, नई सरकार कब शपथ लेगी, अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है। इस बीच…
41 साल बाद न्याय; सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार दोषी करार, पिता-पुत्र की हत्या के बाद जला दिया था घर
दंगा 1984 : 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक अन्य मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिया गया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को सरस्वती विहार में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में दोषी पाया गया है। सज्जन कुमार की सजा पर 18 फरवरी को बहस होगी। वह फिलहाल दंगों के एक अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में बड़े पैमाने पर सिख विरोधी दंगे भड़के थे, जिसमें बड़ी संख्या…
Kerala Horror Ragging : 3 महीने तक रैगिंग के नाम पर कॉलेज में होती रही क्रूरता, जूनियर्स छात्रों को नंगा किया और बुरी तरह पीटा
केरल : केरल के कोट्टायम में एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में पांच तृतीय वर्ष के छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। जूनियर छात्रों ने पुलिस को बताया कि करीब तीन महीने से उनकी रैगिंग की जा रही थी और इससे तंग आकर अब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों ने शिकायत में बताया कि पिछले साल नवंबर से रैगिंग शुरू हुई थी। आपको बता दें कि यह घटना कोट्टायम के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में हुई। जहां तिरुवनंतपुरम के तीन प्रथम…
Fighter Plane Crashes : एयरफोर्स का लड़ाकू विमान क्रैश, खेत में गिरते ही लगी आग, दोनों पॉयलेट सुरक्षित
शिवपुरी/मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सेना का लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट घायल बताए जा रहे हैं। विमान एक खेत में क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के पास पहुंच गए थे। एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा और दोनों पायलटों को लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर नरवर तहसील के डबरासनी गांव में सेना का लड़ाकू विमान किसानों के खेत में क्रैश हो गया। विमान…
