मेरठ : पल्लवपुरम की अंसल टाउन कॉलोनी के एक फ्लैट से पुलिस ने 6 युवक और 6 युवतियों को नशे की हालत में पकड़ा है। सभी एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र हैं। फ्लैट में शराब और नशीले पदार्थों के अलावा आपत्तिजनक सामान भी मिला है। फ्लैट के मालिक और उसके बेटे को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात अंसल टाउन स्थित लोटस टावर बिल्डिंग में छापा मारा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि…
Category: राज्य
Triple Talaq : दहेज लोभी शौहर ने पत्नी को दिया तीन तलाक, मारपीट कर तीन बच्चों के साथ घर निकाला बाहर
सहारनपुर : एक ओर जहां केंद्र की मोदी सरकार तीन तलाक के खिलाफ कानून बना कर मुस्लिम बेटियों की सुरक्षा के दावे कर रही है वहीं दहेज लोभी शौहर न सिर्फ तीन तलाक जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं बल्कि तीन तलाक कानून को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला जनपद सहारनपुर के कस्बा गंगोह का है जहां मोहल्ला कुरेशियान में दस लाख रुपए अतिरिक्त दहेज ना लाने पर एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। इतना ही नहीं दहेज…
Aligarh News : तहसील अधिकारियों का बड़ा कारनामा, सिर पर दुपट्टा रखने पर छात्रा का तीन बार जाति प्रमाण पत्र किया निरस्त, डीएम ने बैठाई जांच
अलीगढ़ : अलीगढ जिले में तहसील अधिकारीयों का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। अधिकारियों के कारनामे की वजह से एक होनहार छात्रा नीट परीक्षा से वंचित रह गई। क्योंकि अधिकारियों ने छात्रा नेहा कशयप का जाति प्रमाण पत्र एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार निरस्त कर दिया। छात्रा के मुताबिक आवेदन के साथ लगी फोटो में वह सिर पर दुपट्टा रखे हुए थी। तीन बार आवेदन निरस्त करने पर छात्रा ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मामले का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने जांच…
Wife Married With Lover : अब फर्रुखाबाद के युवक ने प्रेमी से कराई अपनी पत्नी की शादी, वजह जान हो जायेंगे हैरान !
फर्रुखाबाद : यूपी के संतकबीर नगर के बाद अब फर्रुखाबाद में एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। फर्रुखाबाद की प्रेम कहानी में जिस युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई उसकी खुद की शादी 2 साल पहले ही हुई थी। माना जा रहा है कि जिस तरह से मेरठ की मुस्कान और औरैया की प्रगति ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पतियों की हत्या की है उसी के डर से संत कबीर नगर और फर्रुखाबाद में युवकों ने अपनी पत्नियों की शादी…
Nurse Murder : अस्पताल में नर्स की हत्या से मचा हड़कंप, अस्पताल संचालक गिरफ्तार, नाईट ड्यूटी कर रही थी नर्स
संतकबीर नगर : जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत स्थित सांस हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में तैनात नर्स की अस्पताल में हत्या का मामला सामने आया है। उसके गले पर तीन जगह खरोंच के निशान थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक रामजी राव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीएमओ के निर्देश पर टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में गर्दन की तीन हड्डियां टूटी पाई गईं।…
Bareilly Blast : इथेनॉल प्लांट का बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, खेतों में जाकर गिरा बॉयलर का ढक्कन, बाल-बाल बचे किसान
बरेली : बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में आंवला-अलीगंज रोड पर जिंदल ग्रुप के नवनिर्मित इथेनॉल प्लांट का बॉयलर सोमवार सुबह तेज धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास का इलाका दहल गया। प्लांट में आग लग गई। बॉयलर का भारी कैप हवा में उड़कर करीब चार सौ मीटर दूर खेत में जा गिरा। खेतों में काम कर रहे किसान भाग खड़े हुए। एक किसान घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि पास के गांव इस्माइलपुर में घरों की दीवारें तक हिल गईं। लोग समझ नहीं पाए कि हुआ…
Waqf Amendment Bill : देश में लागू हो गया वक्फ संशोधन अधिनियम, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देर रात दी मंजूरी
नई दिल्ली : महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार की रात वक्फ संशोधन विधेयक-2025 को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने मुस्लिम वक्फ निरस विधेयक-2025 को भी अपनी मंजूरी दे दी है। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि संसद के निम्नलिखित अधिनियम को 5 अप्रैल, 2025 को राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त हुई और इसे आम जनता की जानकारी के लिए वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 प्रकाशित किया जाता है। आपको बता दें कि संसद ने शुक्रवार को इस विधेयक को मंजूरी दी थी।…
Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसाद, राम मंदिर निर्माण पर फिर उठाये सवाल, बोले- अभी अधूरा है राम मंदिर
अयोध्या : रामनगरी अयोध्या में श्री रामलला के जन्मोत्सव पर अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद पहली बार राम लला के दरबार पहुंचे और भगवान श्रीराम के चरणों में मत्था टेका और अपने क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा। दर्शन पूजन के बाद सपा सांसद ने एक बार फिर राम मंदिर के काम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मंदिर अभी अधूरा है। इसे पूरा होने में कम से कम 2 साल लगेंगे। रामलला के दर्शन करने के बाद सांसद अवधेश…
PM Modi On Waqf Board : वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर बोले पीएम मोदी, अन्याय और भ्रष्टाचार के युग का होगा अंत
नई दिल्ली : वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के दोनों सदनों द्वारा पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक महत्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि हाशिए पर पड़े लोगों, जो आवाज और अवसर दोनों से वंचित थे ऐसे लोगों को मदद मिलेगी। गुरुवार को राज्यसभा में इसके समर्थन में 128 और खिलाफ में 95 वोट पड़े। इससे पहले लोकसभा में इसके पक्ष में 288 और खिलाफ में 232 सांसदों ने वोट डाले थे। इस मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा…
Waqf Board Bill : कांग्रेस वक्फ संशोधन विधेयक 2025 की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी
दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 की संवैधानिकता को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की घोषणा की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि पार्टी जल्द ही इस विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। यह कदम कांग्रेस द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019, सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम 2005 में संशोधन और चुनाव संचालन नियम (2024) में संशोधन सहित कई कानूनों को अदालत में चुनौती देने के प्रयासों का हिस्सा है। पार्टी पूजा स्थल अधिनियम…
