अभिनेता मुश्ताक खान : फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि अपहरणकर्ता मुश्ताक़ खान को लेकर बिजनौर शहर के स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में भी पहुंचे थे। जहां वे कुछ देर ही रुके और इसके बाद अभिनेता को चाहशीरी के एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। गदर ‘एक प्रेम कथा’ में सनी देओल के पाकिस्तानी दोस्त का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण मामले में नया खुलासा हुआ है। जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़…
Category: राज्य
Swami Prasad Maurya : स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल, बोले- मस्जिदों के नीचे मंदिर ढूंढना बंद करें, वरना मंदिरों में बौद्ध मठ मिलने लगेंगे !
लखनऊ : स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंदिर-मस्जिद मामले को लेकर बड़ा ब्यान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के मस्जिदों के नीचे मंदिर ढूंढना बंद करें। वरना मंदिरों में बौद्ध मठ मिलने लगेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा नाकामी छिपाने के लिए मंदिर-मस्जिद का राग अलाप रहे हैं। भाजपा जानबूझकर मस्जिदों के नीचे मंदिर ढूंढ रही है। मस्जिदों में मंदिर ढूंढना बंद करें, वरना मंदिरों में बौद्ध मठ मिलने लगेंगे यूपी के मैनपुरी में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने…
Techie Suicide : बेटे को देखने के लिए तरस रहे थे इंजिनियर पिता, पत्नी और सास लूट रही थी सारी कमाई, पिता और भाई से बात कर मौत को लगा लिया गले, रुला देगी सुसाइड की यह कहानी
बंगलूरू इंजीनियर सुसाइड : इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या करने से पहले रविवार रात करीब 9 बजे अपने पिता से मोबाइल फोन पर डेढ़ घंटे तक बात की थी। वह सामान्य रूप से अपने पिता का हालचाल पूछ रहे थे। उन्होंने परिवार का हालचाल पूछा। जब उनके पिता ने हालचाल पूछा तो उन्होंने कहा कि सब ठीक है। इससे तीन घंटे पहले जब उन्होंने अपने भाई से बात की थी तो उन्होंने कहा था कि हमेशा खुश रहना। किसी को अंदाजा नहीं था कि अतुल इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।…
Kerala Girl In Saharanpur : निकाह कबूल करने से ठीक पहले पहुंची प्रेमिका, दूल्हे और उसके पिता ने थाने में गुजारी रात, दूल्हे पक्ष ने समझौते में दिया पूरा खर्च
सहारनपुर : सहारनपुर के कस्बा गागलहेड़ी में केरल से पहुंची युवती ने प्रेमी के निकाह कबूल करने से पहले पहले ही रुकवा दिया। युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया और अपने साथ बीते पलों की फोटो-वीडियो भी दिखाये हैं। मामला इतना बढ़ गया की दुल्हन पक्ष ने पुलिस को बुलाना पड़ा और पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। जहां प्रेमिका दूल्हे के साथ शादी करने पर अड़ी रही वहीं दुल्हन पक्ष ने शादी में हुए खर्च का भुगतान दूल्हे पक्ष से लेकर शादी तोड़…
Triple Talaq : सनकी शौहर ने दिया तीन तलाक, ननदोई के साथ हलाला का बनाया दबाव, 2018 से झेल रही उत्पीड़न
कानपुर : एक ओर जहां तीन तलाक़ के खिलाफ सख्त कानून बनाने का दावा किया जा रहा है वहीं मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक़ की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद कानपूर का है जहां एक सनकी पति ने न सिर्फ अपनी बीवी को तीन तलाक़ दे दिया बल्कि अपने बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव बनाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने देवर के साथ हलाला करने के बाद दूसरी शादी करने को कहा। विरोध करने पर…
Vice President : माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी ने सरकार पर की सवालों की बौछार, बोले – मुझे समझ नहीं आ रहा है कि किसानो से वार्ता क्यों नहीं हो रही?
उपराष्ट्रपति : आज भी अपनी उपज की उचित कीमत के लिए किसान तरस रहा है। हम किसान को पुरस्कृत करने की बजाय उसका सही हक भी नहीं दे रहे हैं। किसान आंदोलन का आंकलन सीमित रूप से करना एक बड़ी गलतफहमी है। हम यह विचारधारा नहीं रख सकते कि किसान अपने आप थक जाएगा। जब कोई भी सरकार वादा करती है, और वह वादा किसान से जुड़ा हुआ होता है, तो उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। यदि कोई राष्ट्र किसान की सहनशीलता को परखने की कोशिश करेगा,…
Saharanpur News : 575 खंभों के एलिवेटेड रोड पर सड़क हादसा होते ही कंट्रोल रूम में बजेगा अलार्म, जानिए किस तकनीकी किया इस्तेमाल
एलिवेटेड रोड : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गणेशपुर से डाट काली मंदिर तक एलिवेटेड रोड की फिनिशिंग का काम एक पखवाड़े में पूरा हो जाएगा। इसके बाद दिल्ली से तारीख मिलते ही इस पर वाहन दौड़ने लगेंगे। हाईवे को इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम से लैस किया गया है, जो हादसा होने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देगा, ताकि हादसे में घायलों को तुरंत मदद मिल सके। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का चौथा और आखिरी चरण सहारनपुर के गणेशपुर से देहरादून के आशारोड़ी तक 20 किमी लंबा है। यह राष्ट्रीय…
Rahul Gandhi : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गवाही का मौका मांगा, अब 6 दिसंबर को होगी सुनवाई
लखनऊ : कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी के पुराने ब्यान उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। 2013 में मुज़फ्फरनगर में हुए दंगो के दौरान दिया गया ब्यान उनके गले की फांस बना हुआ है। आरोप है कि उन्होंने 24 अक्टूबर 2013 को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक चुनावी रैली में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के दंगा प्रभावित युवा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क कर रहे हैं। राहुल गांधी के बयान से शिकायतकर्ता की भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के…
Saharanpur News : नहाते समय दोस्तों से डूबने का मजाक करना पड़ा महंगा, यमुना में डूबा अंबाला का युवक
सहारनपुर : हथिनीकुंड बैराज खारा परियोजना के पास यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहा रहे युवक का मजाक करना उसकी जान पर भारी पड़ गया। नहाते समय अंबाला के युवक ने मजाक में अपने दोस्तों से कहा कि वह डूब रहा है इसलिए उसे बाहर निकालो। जैसे तैसे दोस्तों ने युवक को पानी से बाहर निकाल लिया। बाहर निकलते ही युवक न सिर्फ अपने दोस्तों पर हंसने लगा बल्कि डूबने का मजाक करना बताते हुए नहाने के लिए दोबारा नदी में चला गया। लेकिन इस बार वह सचमुच डूबने…
Railway News : कोहरे से थम जाएंगे इन 16 ट्रेनों के पहिए, कहीं घूमने का बना रहे हैं तो बदल दें प्लान, हो सकते हैं परेशान
सहारनपुर : सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों के पहिए आठ दिन बाद थम जाएंगे। घने कोहरे के चलते एक दिसंबर से दो मार्च 2025 तक ट्रेनों का संचालन रुक जाएगा। नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस अंबाला तक चलेगी। जबकि ये ट्रेनें अंबाला-जालंधर के बीच रद्द रहेंगी। जिसके चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। यही वजह है कि अगर आप इस बीच कहीं घूमने जा रहे हैं तो बदल दीजिये अपना प्लान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान। आपको बता दें कि कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। लोको…
