हमले के बाद पकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम, जानिए किस प्रकार के वीजा पर भारत आते हैं पाकिस्तानी नागरिक – Pahalgam Attack

एक्शन में भारत सरकार

एक्शन में भारत सरकार :  22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ बड़े कूटनीतिक कदम उठाए हैं, जिनमें से एक पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी अल्पकालिक वीजा रद्द करना है। पहलगाम के बैसरन वैली ग्राउंड में हुए इस हमले में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और प्रशासकों को निर्देश दिया था कि…

प्रयागराज डबल मर्डर : दो घंटे तक खेलता रहा खूनी खेल, अरुण से आखिरी बार हुई थी बात, घर के अंदर दो बार घर आया क़ातिल – Prayagraj Duble Murder

Prayagraj Double Murder: The killer came home twice

प्रयागराज : प्रयागराज के नैनी के एडीए कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (TCI) कंपनी से रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि क़ातिल दो बार घर आया और दो घंटे तक खूनी खेल खेलता रहा। हत्या की सूचना पर डीसीपी यमुनानगर, एसीपी करछना और फोरेंसिक टीम ने नैनी पुलिस के साथ जांच की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। इस दौरान मुंह पर तौलिया बांधे आरोपी की…

पुलिस और एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ​​जीतू को मुठभेड़ में मार गिराया – Mainpuri Encounter

Jitendra alias Jeetu, a criminal with a reward of Rs 1 lakh, was killed in an encounter

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी जितेंद्र उर्फ ​​जीतू को मुठभेड़ में मार गिराया। हाथरस हत्याकांड में जीतू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह कई संगीन आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। जितेंद्र का आपराधिक इतिहास काफी संगीन था। उस पर हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज थे। मैनपुरी पुलिस और एसटीएफ आगरा यूनिट के संयुक्त ऑपरेशन में मैनपुरी के एलाऊ थाना अंतर्गत कुख्यात एक लाख के इनामी अपराधी जितेंद्र उर्फ ​​जीतू की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी फायरिंग…

रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, जनेऊ और मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा दे सकेंगे – Issue Mangalsutra Wearing Janivars

The issue of mangalsutra-wearing janivars

बेंगलुरु : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने सोमवार को कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे चल रही रेलवे भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र और जनेऊ पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दें। यह निर्देश कुछ परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र और जनेऊ पहनकर परीक्षा देने से रोकने वाले परीक्षा कर्मचारियों की कार्रवाई पर भारी आक्रोश के बाद आया है। सोमन्ना ने कहा कि “कई विधायकों और सांसदों द्वारा उनका ध्यान आकर्षित करने के बाद उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे…

हेलो एसपी साहब! मैं सीएम योगी का प्रबंध अधिकारी हूं,  पकड़ा गया आरोपी को छोड़ शिफारिश करने वाला ‘नटवरलाल’ – Shahjahanpur News

Shahjahanpur News CM Yogi Fake Manager

शाहजहांपु : पुलिस ने एक ऐसे ‘नटवरलाल’ को गिरफ्तार किया है जो सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रबंध अधिकारी बनकर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों पर धौंस जमाता था। इतना ही नहीं, अफसरों को आदेश देकर कई काम भी करवाता था। हाल ही में उसने शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को फोन कर खुद को मुख्यमंत्री का प्रबंध अधिकारी बताया था। शक होने पर पुलिस ने फर्रुखाबाद से राहुल भारती नाम के यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नटवरलाल को जेल भेज दिया गया है। दरअसल, राहुल भारती ने 27 अप्रैल 2025…

अब यूपी के सभी जिलों में लागू होगी एक समान व्यवस्था, वसीयत और बंटवारे को लेकर सीएम योगी ने तैयार किया प्लान – CM Yogi New Plan

UP Loksabha Election

लखनऊ : यूपी सरकार नगरीय निकायों में संपत्ति संबंधी कार्यों की प्रक्रियाओं और शुल्क ढांचे में एकरूपता लाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वसीयत, बंटवारा या अन्य प्रकार के हस्तांतरण के मामलों में अब सभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में एक समान प्रक्रिया और शुल्क व्यवस्था लागू की जाए। यह कदम पूरे प्रदेश में नागरिकों को समान और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर विकास विभाग द्वारा…

ऑनलाइन कार बुकिंग के नाम पर कर रहे थे लूट, पुलिस ने बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़ – Hapur News

They were looting in the name of online car booking, police busted a big gang

हापुड़ : पुलिस ने ऑनलाइन एप पर कार बुक कराकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से नकदी, दो मोबाइल, डेबिट कार्ड, अन्य दस्तावेज, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि 21 अप्रैल की रात आरोपियों ने ऑनलाइन एप के जरिए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से मसूरी के लिए कार बुक कराई थी। जिसके बाद गांव पिपलाडा में कार चालक को तमंचा दिखाकर…

फ्लाइट में है बम; वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान को उड़ाने की धमकी देने वाला कनाडाई गिरफ्तार : Varanasi News

Varanasi News

वाराणसी : यूपी के वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक हवाई यात्री ने बम होने की धमकी दी। यह घटना उस समय हुई, जब बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ की तैयारी कर रही थी। अचानक आई इस धमकी से क्रू और यात्री घबरा गए। आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-499 को शनिवार को तय समय से थोड़ी देर बाद रात 10.24 बजे उड़ान भरनी थी। विमान एप्रन से रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी एक यात्री…

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांवों में तनाव, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, बंकरों की मरम्मत कर रहे लोग – Pahalgam Terririst Attack

Pahalgam Terririst Attack

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांवों और कस्बों में तनाव बढ़ता जा रहा है। खास तौर पर पहलगाम आतंकी हमले के बाद। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। लोग हमलों से बचने के लिए बनाए गए बंकरों की सफाई और सजावट कर रहे हैं। पर्गल में पहली बार सेना ने बाजार में जगह-जगह चेकपॉइंट बनाए हैं। गांव की सुरक्षा समितियां फिर से सक्रिय हो गई हैं। लोग किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए खुद-ब-खुद तैयार हो रहे हैं। वे सतर्क हैं, लेकिन डरे हुए नहीं हैं। सेना ने…

प्रसारण मंत्रालय जारी की गाइडलाइन, रक्षा अभियान और सैन्य गतिविविधियों का मीडिया में ना करें सीधा प्रसारण – Defence News

Broadcasts Ministry 2

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच सीमा पर हलचल मची हुई है। जिसके चलते सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को एक अहम आदेश जारी किया है। आदेश में सभी मीडिया चैनलों, समाचार एजेंसियों और सोशल मीडिया यूजर्स से रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों का सीधा प्रसारण करने से बचने की अपील की है। देश सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों को गोपनीय रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। सुचना एंव प्रसारण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने और संवेदनशील सूचनाओं के प्रसार को रोकने के…