चंडीगढ़ : गुरूवार को हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट को बम की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट परिसर में बम की तलाश में छानबीन की और संदिग्द लोगों से पूछताछ की है। वहीं, हाईकोर्ट की ओर जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया। साथ ही बार एसोसिएशन ने भी दोपहर 2 बजे तक अपना कामकाज बंद रखा। दोपहर बाद हाईकोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई। अब स्थिति सामान्य हो गई…
Category: राज्य
8वें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन और पेंशन में कितना पैकेज की उम्मीद की जा सकती है? – 8Th Pay Commission
नई दिल्ली : 1 जनवरी 2026 वह तारीख है जिस दिन 8वां वेतन आयोग लागू होने वाला है। यह वेतन नए आयोग को केंद्र सरकार ने इस साल की शुरुआत में मंजूरी दी थी। इस देश के 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। 8वें वेतन आयोग के अंतर्गत कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और भत्तों में संशोधन किया जाएगा। नए आयोग में वेतन और पेंशन में अनुपात का आकलन। इस दौरान फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम वेतन मानक जैसे महत्वपूर्ण विषयों…
मथुरा में दबंगों ने दलित दूल्हे को बग्गी से नीचे उतारा, बारातियों से की मारपीट, संगीनों के साये में हुई शादी की रस्में – Mathura News
मथुरा : जिले में दलित युवती की शादी में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। डीजे पर डांस के दौरान दबंगों ने बारातियों से झगड़ा किया। दूल्हे को बग्गी से नीचे उतारकर दोबारा बग्गी पर न चढ़ने की धमकी दी। जिसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा ही गया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संगीनों के साये शादी की रस्में पूरी कराई गईं। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को पुलिस सुरक्षा में अलीगढ़ स्थित उनके घर ले जाया गया। घटना 20 मई (मंगलवार) की शाम…
15 जून तक मिलेगा उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष, ऑपरेशन सिन्दूर से प्रभावित हुई थी चयन प्रक्रिया – Uttrakhand Politics
देहरादून : उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया एक बार फिर तेज हो गई है। दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले और फिर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वजह से कई चीजें प्रभावित हुई थी। इसी क्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। क्योंकि 30 अप्रैल तक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चयन करने का लक्ष्य रखा गया था, इस लक्ष्य को डेढ़ महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यानी 15 जून तक प्रदेश अध्यक्ष का चयन हो सकता है। उत्तराखंड राज्य में लंबे…
15 जुलाई तक पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने की कोशिशें शुरू – Uttrakhand Panchayat Chunav
देहरादून : उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय नजदीक आ चुका है। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल नवंबर 2024 में समाप्त हो गया था। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने पंचायतों को प्रशासकों के हवाले कर दिया था। ऐसे में पंचायत में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल मई के अंत में समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार के साथ राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में सरकार 15 जुलाई तक पंचायत चुनाव कराने की…
प्रेमी से शादी के लिए एक दो नहीं बल्कि तीन बच्चो को मार चुकी कलयुगी माँ, पढ़िए क़ातिल माँ की प्रेम कहानी – Kanpur Child Murder
कानपुर : प्यार में कोई कितना अंधा हो जाता है इसका अंदाजा मनीषा की हरकत से लगाया जा सकता है। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी विकास के साथ जिंदगी बिताने के लिए अपने बेटे अनिरुद्ध की हत्या की योजना बनाई थी। उसने अपने प्रेमी विकास से कहा था कि अनिरुद्ध की मौत के बाद हम दोनों शादी कर लेंगे और फिर अपना बच्चा पैदा करेंगे। यह एक क़ातिल माँ की खौफनाक कहानी है जिसने प्रेमी से शादी के लिए अपने कलेजे के टुकड़े को मौत के घाट…
पाकिस्तानी से शादी करना चाहती थी ज्योति मल्होत्रा, पूछताछ में हुए चौकाने वाले खुलासे – Jyoti Malhotra
नई दिल्ली : पाकिस्तानी जासूसी मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। ज्योति ने खुद कबूल किया है कि वह पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में थी और उनसे नजदीकी बढ़ाकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गई थी। ज्योति मल्होत्रा और आईएसआई अधिकारी के बीच व्हाट्सएप चैट से पता चला है कि ज्योति ने पाकिस्तान में शादी करने की इच्छा जताई थी।…
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश, पैर में गोली लगने से हुआ लंगड़ा – Shamli Encounter
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25000 का इनामी बदमाश घायल हुआ है। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक़ पकडे गए बदमाश ने शामली के एक मोबाइल व्यापारी को 20 लाख रुपए की रंगदारी देने के लिए धमकी भरा पत्र भेजा था। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध…
उत्तराखंड के केदारनाथ में एम्स की हेली एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग, पायलट और अस्पताल स्टाफ सुरक्षित – Uttrakhand News
उत्तराखंड : उत्तराखंड में हेलीकॉटर क्रैश होने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन कोई ना कोई हादसा हो रहा है। ताजा मामला केदारनाथ धाम का है जहां हेली एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान गनीमत ये रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री बाल बा बच गए। जिन्हे सुरक्षित निकाल लिया। वहीं हेलीकॉप्टर की क्रैश लेडिंग देख केदारनाथ धाम पर आये श्रदालुओं में हड़कंप की स्तिथि बनी रही। हालांकि कुछ लोगों ने हेली एंबुलेंस की क्रैश लेडिंग का वीडियो बनाया है। आपको बता दें कि एम्स ऋषिकेश की…
पंचायत राज अधिनियम संशोधन अध्यादेश को राजभवन से मिली मंजूरी, सरकार ने जारी की अधिसूचना – Uttrakhand News
देहरादून : उत्तराखंड में जल्द ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने की संभावना है। जिस अध्यादेश पर उत्तराखंड सरकार राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार कर रही थी, उस पर फैसला हो गया है। राज्यपाल ने “भारत के संविधान” के अनुच्छेद 213 के खंड (1) के अंतर्गत ‘उत्तराखंड पंचायती राज (संशोधन) अध्यादेश, 2025’ को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने पंचायत राज अधिनियम संशोधन अध्यादेश और ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को राजभवन भेजा था। जिसे राजभवन ने मंजूरी दे दी है। पंचायत राज अधिनियम संशोधन अध्यादेश पर राजभवन…
