Maharashtra Assembly Elections : महाराष्ट्र में सपा कुछ घोषित उम्मीदवारों को वापस ले सकती है, गठबंधन में आ रही ये दिक्कत

Maharashtra Assembly Elections

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : सपा महाराष्ट्र चुनाव में अखिल भारतीय गठबंधन के साथ उतरना चाहती है। पार्टी ने अपने उम्मीदवार जरूर उतारे हैं, लेकिन सहमति बनने पर वह नाम वापस ले सकती है। जिससे विधान सभा चुनाव जीतने में कोई दिक्कत ना आये। आपको बता दें कि कांग्रेस और सपा के बीच यूपी उपचुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं हो पाया था। इधर महाराष्ट्र में भी सपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके बावजूद पार्टी गठबंधन की उम्मीद लगाए बैठी है। महाराष्ट्र चुनाव में सपा को अभी गठबंधन…

Blast In Train : चलती ट्रेन में हुए कई धमाके, ट्रेन रुकते मची भगदड़, चीखती रहीं महिलाएं, चिल्लाते रहे यात्री 

Blast In Train

ट्रेन में धमामा : जींद से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन सोमवार शाम चार बजे सांपला से निकली ही थी कि ट्रेन की बीच वाली बोगी में अचानक धमाके हुए। चलती ट्रेन में एक के बाद एक धमाके होने से दहशत फैल गई। महिलाएं चीखने लगीं। कुछ लोगों ने खुद को बचाने के लिए ट्रेन की चेन खींच ली। बोगी में आग लगने से चार यात्री झुलस गए। आपको बता दें कि जींद से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में धमाका हुआ। ट्रेन रुकते ही भगदड़ मच गई। हर कोई…

BJP Reservation Formula : 2027 से पहले यूपी में भाजपा सरकार लागू करेगी कोटा में कोटा?

BJP Reservation Formula

बीजेपी का आरक्षण फार्मूला : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के मध्य नजर भाजपा आरक्षण में आरक्षण के फार्मूले को तैयार करने में जुटी हुई है। यूपी में सामाजिक न्याय समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है उसी के आधार पर एससी, एसटी और पिछड़ी जातियों को बांटने की तैयारी है। दरअसल इसी फार्मूले पर हरियाणा में जिस प्रकार से भाजपा ने सफलता पाई और वह पार्टी में पिछड़े और अति पिछड़े को वापस लाने में कामयाब हुई। बाकी राज्यों में भी उसके हौसले बुलंद दिखाई देते हैं।…

UP Crime : फिल्म “दृश्यम 2” देख डीएम परिसर में दफनाया महिला का शव, जिम ट्रेनर की हरकत से पुलिस कार्यशैली पर उठ रहे सवाल 

UP Crime

UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में न सिर्फ दिल दहला देने वाली बल्कि हर किसी को हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कारोबारी की पत्नी की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता का शव डीएम कंपाउंड से सटे ऑफिसर्स क्लब परिसर से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर की निशानदेही पर शव बरामद किया है। आरोपी ने पहले तो पुलिस को खूब दौड़ाया। उसने पहले पुलिस को बताया कि उसने शव को गंगा में एक टीले…

Madhya Pradesh : पति के सामने पत्नी के साथ हुई दरिदंगी, पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में अक्सर दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के दिल दहला देने वाले मामले सामने आते रहते हैं। अब रीवा जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। 21 अक्टूबर को शहर के गुढ़ थाना क्षेत्र की पहाड़ी पर आठ बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इन बदमाशों ने पति के साथ घूमने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाशों ने पति की पिटाई कर उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने…

Bulandshahar : राधा स्वामी सत्संग ब्यास में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, एक के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 

Madhya Pradesh

बुलंदशहर : बुलंदशहर के राधा स्वामी सत्संग ब्यास में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 75 वर्षीय आरोपी मुख्य सेवादार मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों लड़कियां सत्संग भवन में खेलने जाती थीं। सेवादार छात्राओं को प्रसाद की मीठी गोलियां खिलाकर नशीला पदार्थ खिलाता था। छात्राएं जब बेहोश हो जाती थीं तो उनके साथ दुष्कर्म करता था। एक लड़की छठी और दूसरी सातवीं में पढ़ती है। आरोपी 8 महीने से गंदी हरकत कर रहा था। मामला तब सामने आया जब एक लड़की के पेट…

Bahraich Violence : बहराइच हिंसा के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाई पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने लिया फैसला 

Bahraich Violence

बहराइच हिंसा : बहराइच हिंसा के आरोपियों के खिलाफ राज्य सरकार की प्रस्तावित कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि बुधवार तक आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर नहीं चलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने मंगलवार को यूपी सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज से कहा कि बुधवार तक बहराइच में कोई कार्रवाई न की जाए। नटराज ने इस पर…

Kanpur News : एसएचओ समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड, चोरी का माल बेचने से लेकर छेड़छाड़ तक के गंभीर आरोप 

Kanpur News

कानपुर : कानपुर पुलिस कमिश्नर ने वर्दी को कलंकित करने वाले एसओ रेलबाजार समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। चोरी का माल बेचने, रंगदारी मांगने और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोपों में कार्रवाई की गई है। कानपुर में चोरी के जेवर बेचने, कारोबारी से रंगदारी मांगने और महिला से छेड़छाड़ के मामले में फंसे एसओ समेत सात पुलिसकर्मियों को सोमवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने सस्पेंड कर दिया। एसओ रेलबाजार के अलावा सस्पेंड होने वालों में एक ट्रेनी दरोगा और दो हेड कांस्टेबल शामिल हैं। ये सभी चोरी…

Deoband News : धार्मिक मदरसों के खिलाफ दिशा-निर्देशों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक का स्वागत, जानिये क्या बोले जमायत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी 

Deoband News

देवबंद : जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और दूसरे धड़े के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का स्वागत किया है। जिसमें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने धार्मिक मदरसों की मान्यता रद्द करने और स्वतंत्र मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूलों में प्रवेश देने की गाइडलाइन पर रोक लगा दी है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मौलाना अरशद मदनी और मौलाना महमूद मदनी ने संयुक्त रूप से कहा कि एनसीपीसीआर के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो के हालिया बयानों और कार्यों…

Moradabad News : करवा चौथ का व्रत रखने पर डॉक्टर ने पत्नी के साथ की दरिंदगी, पीड़िता ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या का किया प्रयास 

Moradabad News

मुरादाबाद : मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में करवा चौथ का व्रत रखने पर डॉक्टर ने अपनी पत्नी को तरह-तरह से प्रताड़ित किया। पति ने शराब के नशे में सुबह से शाम तक कई बार उसकी पिटाई की। आरोपी ने उस पर पेशाब किया और गर्दन पर पैर रखकर जान से मारने की कोशिश की। इससे तंग आकर पीड़िता ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर उसे अस्पताल ले गया और भर्ती कराकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता…