Election 2024 : जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में चुनाव तो महाराष्ट्र झारखंड में क्यों नहीं?

Assembly Elections Haryana

जम्मू-हरियाणा चुनाव : लंबे समय से विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे जम्मू और कश्मीर में आखिरकार चुनाव होने की घोषणा सर्वोच्च न्यायालय की वज़ह से हो ही गई। जम्मू और कश्मीर जहां साल 2019 या 2020 में ही चुनाव हो जाने चाहिए थे, वहां चुनाव नहीं हुए और इस राज्य को केंद्र अब तक चला रहा था। लेकिन वहां विधानसभा चुनावों की मांग लगातार हो रही थी। हालांकि चुनाव टालने की अगर बात हो, तो केंद्र की मोदी सरकार इसमें देर नहीं लगाती। मसलन, दिल्ली में एमसीडी के चुनावों…

Haryana News : आचार संहिता दौरान HPSC-HSSC कर कर सकता है सरकारी नियुक्ति, सीईओ बोले सांविधानिक निकाय के पास हैं अधिकार

Haryana News

चंडीगढ़ : एक ओर जहां हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार सहिंता लागू हो चुकी है वहीं पीजीटी समेत कई नौकरियों के लिए जारी शेड्यूल युवाओं के लिए मुसीबत बन सकता है। हालांकि हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से अभर्थियों को आचार सहिंता में भी नियुक्ति देने का आश्वासन दिया गया है। हरियाणा लोकसेवा आयोग की तरफ से भी पीजीटी भर्ती समेत अन्य भर्तियों को लेकर नवंबर माह तक परीक्षाओं व साक्षात्कार का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर को होने जा रहे हैं।…

Saharanpur : 11 साल पहले हुई थी अधिवक्ता के बेटे की हत्या, तीन दोषियों को आजीवन कारावास की मिली सजा 

Saharanpur News 

सहारनपुर : सहारनपुर में 11 साल पहले हुई अधिवक्ता प्रमोद मित्तल के बेटे की हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या तीन प्रकाश तिवारी ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी दोषियों पर 4.80 लाख का जुर्माना भी लगाया है। बेटे के हत्यारों को उम्र कैद मिलने पर परिजनों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि इस मामले में पांच लोग दोषी पाए गए थे जिनमें से दो दोषियों का फैसले से पहले निधन हो चुका है। आपको…

Gangrape Dehradun : शर्मसार हुई राजधानी देहरादून, रोडवेज बस में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 6 गिरफ्तार 

Madhya Pradesh

देहरादून : देव भूमि उत्तराखण्ड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ साथ हुई हैवानियत के खिलाफ आंदोलन जारी है। वहीं राजधानी देहरादून में एक ओर नाबालिग हैवानियत का शिकार हो गई। दिल्ली से देहरादून जाने वाली रोडवेज बस में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। ये भी पढ़िए … सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म कर शव फैकें जाने की आशंका सामूहिक दुष्कर्म के बाद वहशी दरिंदे युवती को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।…

Haryana Election 2024 : हरियाणा चुनाव में रोड़ा बन सकती है आम आदमी पार्टी, सीएम नायब सैनी की बढ़ेगी मुश्किलें 

Haryana Election 2024

हरियाणा चुनाव 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा होते ही सत्तारूढ़ भाजपा एक्टिव मोड में आ गई है। भाजपा के रणनीतिकारों द्वारा सियासी गुणा-भाग के साथ ही प्रचार की रणनीति भी बनाई जा रही है। हरियाणा की सियासी बिसात पर दिल्ली भाजपा भी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव में 50-50 यानी बराबरी पर सिमटने के कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। ये भी पढ़िए … ‘हरियाणा मांगे हिसाब’, सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के…

Haryana News : ‘हरियाणा मांगे हिसाब’, सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के अभियान पर हमला किया, बीजेपी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

Haryana News

हरियाणा : राज्य में विधानसभा चुनावों की संभावित घोषणा से पहले हमला तेज करते हुए सीएम नायब सैनी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस के ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान पर हमला बोला और उस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कम बारिश से प्रभावित किसानों को बोनस के रूप में 2,000 प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने के हालिया कैबिनेट फैसले की ओर इशारा किया है। इस साल सामान्य से कम बारिश पर किसानों को मुआवजा देने के लिए…

Haryana Vidhan Sabha Chunav : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, सीएम नायब सैनी की होगी परीक्षा 

Haryana Elections

हरियाणा विधानसभा चुनाव : हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं, जिनमें 73 सामान्य और 17 अनुसूचित जाति (एससी) सीटें शामिल हैं। हरियाणा में राज्य चुनाव के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। चुनाव में सभी प्रमुख दलों के अकेले चुनाव लड़ने की संभावना है। लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस 5-5 सीट जीतकर बराबरी पर रहे थे। इस बार का विधानसभा चुनाव हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए बड़ी चुनौती के रूप में माना जा रहा है। हालांकि सीएम नायब सैनी लोकसभा चुनाव…

Haryana Elections : 1 अक्टूबर को मतदान, 4 अक्टूबर को परिणाम, चुनाव आयोग की घोषणा

Haryana Elections

हरियाणा चुनाव तिथि 2024 : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा की कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को एक ही चरण में होंगे। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार यानि 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। इसके…

Haryana Politics : बैठक में नहीं पहुंचे कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन 

Haryana Politics

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राज्य स्तरीय कमेटी की पहली बैठक शनिवार को दिल्ली में बुलाई गई। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भाग नहीं लिया। बैठक में अजय माकन की अध्यक्षता में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस की राज्य स्तरीय कमेटी की इस पहली बैठक सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला शामिल नहीं हुए। इस बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता अजय माकन…

Kolkata Rape Case : कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस, गहराता रहस्य और बढ़ता रोष

Kolkata Rape Case

कोलकाता : कोलकाता में हुई ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना ने न केवल महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं बल्कि सिस्टम में व्याप्त खामियों को भी उजागर किया है। अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में इंसाफ की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी संजय रॉय अस्पताल…