सहारनपुर : कैराना लोकसभा से सपा सांसद इकरा हसन ने एडीएम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इकरा हसन ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सांसद इकरा हसन ने एडीएम प्रशासन पर न सिर्फ बदसलूकी का आरोप लगाया है, बल्कि धमकी देकर दफ्तर से बाहर निकालने का भी आरोप लगाया है। मामला जनप्रतिनिधि से जुड़ा होने के कारण मंडलायुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि कैराना से सपा सांसद इकरा हसन 1 जुलाई को छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन…
Category: सहारनपुर
मराठाकालीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़, सावन के पहले सोमवार को किया जलाभिषेक – Saharanpur News
सहारनपुर : पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ऐसा ही कुछ नजारा सहारनपुर के मराठाकालीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में देखने को मिला, जहाँ बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुँचे और अपने आराध्य नाथो के नाथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण लगभग 500 वर्ष पूर्व मराठा शासकों ने करवाया था और इस मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है। मान्यता है कि इस मंदिर में लगातार 40 दिनों तक सच्चे मन से जलाभिषेक करने पर हर…
स्कूली छात्रों ने रैली के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश – Saharanpur
सहारनपुर : सहारनपुर के एस.ए.एम. इंटर कॉलेज के छात्रों ने आज जल संरक्षण को बढ़ावा देने और स्थानीय नदियों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रैली और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में, कॉलेज ने सहारनपुर की प्रमुख नदियों की स्वच्छता पर केंद्रित कई कार्यक्रम आयोजित किए। दिन की शुरुआत ‘स्वच्छता प्रभात फेरी’ (स्वच्छता जागरूकता मार्च) से हुई। इसके बाद एक निबंध प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्रों ने नदी के पानी को प्लास्टिक और कचरे से मुक्त रखने के महत्व…
पत्रकार और उसके भाई की हत्या के मामले में माता-पिता और बेटे को उम्रकैद, गोबर बना दो परिवारों की बर्बादी का कारण – Saharanpur News
सहारनपुर : पत्रकार आशीष धीमान और उनके भाई आशुतोष धीमान की हत्या के मामले में सहारनपुर की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बेटे समेत माता-पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 11 की अदालत ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर यह फैसला सुनाया है। एडीजीसी अमित त्यागी ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या 11) आलोक शर्मा की अदालत ने मुख्य आरोपी महिपाल सैनी, उसकी पत्नी विमलेश…
कांवड़ मेला शुरू होते ही रूट डायवर्ट, सहारनपुर जिले को आठ जोन, 52 सेक्टर और 100 सब-सेक्टर में बांटा गया – Kawad Mela 2025
सहारनपुर : शुक्रवार से सावन मास शुरू हो गया है। सावन मास की शुरुआत के साथ ही देश के कोने-कोने से शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े हैं। उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश से करोड़ों शिवभक्त हर की पौड़ी हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों को जाते हैं। सहारनपुर जिला हरिद्वार जिले का पड़ोसी जिला है, जिसके चलते बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री सहारनपुर होते हुए शिवालयों के लिए रवाना होते हैं। यही वजह है कि सहारनपुर पुलिस और जिला प्रशासन के…
विशाखापत्तनम ले जाकर किया बलात्कार, पंचायत के दबाव में करनी पड़ी शादी, अब दहेज के लालच में घर से निकाला – Saharanpur News
सहारनपुर : थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गाँव कासमपुर पाडली की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के पाँच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने थाने में लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे बहला-फुसलाकर विशाखापत्तनम ले गया जहाँ उसने उसके साथ बलात्कार किया। मामला बढ़ने पर पंचायत के दबाव में जबरन शादी करा दी गई। अब ससुराल वाले दो लाख…
राज्य मंत्री ने त्रिवेणी का पौधा लगाकर किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, नोडल अधिकारी रामकेवल व जिलाधिकारी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
सहारनपुर : लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र, राधा विहार कॉलोनी नुमाइश कैंप में एक पेड़ माँ के नाम 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अंतर्गत त्रिवेणी (पीपल, बरगद, नीम) का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री, महापौर, विधायक सदर, नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, महानगर अध्यक्ष भाजपा, नगर आयुक्त व डीएफओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों तथा सहजन भंडार के अंतर्गत विद्यार्थियों को सहजन के पौधे वितरित किए। ब्रजेश सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते…
कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए मंडलायुक्त ने किया पोर्टल लॉन्च, एक क्लिक पर मिलेगी सभी सुविधाओं की जानकारी – Kanwar Yatra
सहारनपुर : सहारनपुर जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा 2025 को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से संपन्न कराने के लिए एक अनूठी पहल की है। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए एक डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। मंडलायुक्त अटल कुमार राय और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिले के सभी अधिकारियों की उपस्थिति में कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए वेब पेज लिंक और क्यूआर कोड का उद्घाटन किया। पोर्टल के माध्यम से गूगल मैप्स के माध्यम से शौचालय, चिकित्सा शिविर, पेट्रोल पंप, ढाबे, पुलिस स्टेशन, रूट डायवर्जन, कांवड़…
डॉ. अजय कुमार उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के महासचिव बने, कहा – भाजपा सरकार में महानगरों की दशा और दिशा बदल रही है – Saharanpur News
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के अध्यक्ष डॉ. उमेश गौतम ने सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार को उत्तर प्रदेश महापौर परिषद का महासचिव मनोनीत किया है। इस मनोनयन पर शहर के कई पार्षदों और गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर डॉ. अजय को बधाई दी है, वहीं महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि इससे उनकी ज़िम्मेदारी और भी बढ़ गई है। राज्य महापौर परिषद के महासचिव मनोनीत होने पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के नेतृत्व…
डॉ. हंसराज सैनी बने सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ वार्डन, सिविल डिफेंस विभाग के सभी वार्डनों में खुशी की लहर
सहारनपुर : सिविल डिफेंस विभाग सहारनपुर में करीब 6 महीने से रिक्त चल रहे डिप्टी चीफ वार्डन के पद पर जिलाधिकारी मनीष बंसल की स्वीकृति से डॉ. हंसराज सैनी को स्टाफ ऑफिसर से पदोन्नत कर डिप्टी चीफ वार्डन बना दिया गया है। डॉ. हंसराज सैनी के डिप्टी चीफ वार्डन बनने पर सिविल डिफेंस विभाग के सभी वार्डनों में खुशी की लहर है। चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन व डिप्टी कंट्रोलर कश्मीर सिंह ने हंसराज सैनी को नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डिप्टी चीफ…
