जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया स्वागत, बोले – कोर्ट ने हमारी आशंकाओं को स्वीकार किया – Waqf Act

Jamiyat President Moulana Mahmud Madni

सहारनपुर/ देवबंद : जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना महमूद मदनी ने वक़्फ़ संशोधन अधिनियम को लेकर हुई सुनवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 पर दूसरे दिन की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने हमारी ओर से पेश की गई आशंकाओं को स्वीकार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई की और इस कानून पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। मामले में अगली सुनवाई 5 मई को होगी।…

डॉ अंबेडकर के प्रति मेरे मन में न केवल आदर है बल्कि उनके प्रति समर्पण भी है – राजीव गुंबर – Saharanpur News

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ से सम्बद्ध राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ जीईएनसी एवं भारतीय मजदूर संघ के निर्देशानुसार पश्चिमी क्षेत्र उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र धवलहार एवं मंडल प्रभारी तरुण भोला द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार उच्च खंड पूर्वी यमुना नहर की मंडल इकाई के गठन के साथ ही सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर्स संघ भवन में डॉ अंबेडकर जयंती के अवसर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। अधिशासी अभियंता अतुल कुमार मौर्य ने डॉ अंबेडकर एवं भारत माता के चित्र…

मेयर डॉ. अजय कुमार ने सीएम योगी से सरसावा एयरपोर्ट का नाम सरदार पटेल के नाम पर रखने का दिया सुझाव – Saharanpur News

Saharanpur News

सहारनपुर : मेयर डॉ. अजय कुमार ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सरसावा एयरपोर्ट का नाम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर रखने तथा सरसावा एयरपोर्ट से मुम्बई, दिल्ली, सूरत, लखनऊ, अयोध्या तथा प्रयागराज के लिए हवाई सेवा शुरू करने की मांग दोहराई। मेयर ने दिल्ली रोड स्थित सरोवर का नाम “राष्ट्रीय एकता सरोवर” रखने का भी अनुरोध किया है। मेयर अजय कुमार ने इसके लिए मुख्यमंत्री को अलग से पत्र भी सौंपा है। मेयर डॉ. अजय कुमार ने कल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी…

ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस ने केरल से 2 महलाओं समेत 7 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार – Online fraud

Hardwar News

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर क्राइम पुलिस ने केरल में साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहारनपुर पुलिस ने केरल जाकर अलग-अलग मामलों में वांछित चल रही 2 महिलाओं समेत सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों ने जिले के कई लोगों से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की थी। आपको बता दें कि थाना देहात कोतवाली इलाके के गांव धमोला निवासी शादाब अली ने 23 फरवरी 2024 को साइबर क्राइम थाने…

एक्शन मोड़ में नगरायुक्त संजय चौहान, बरसात से पहले नालों की सफाई और जनसुनवाई में आई शिकायतों का तत्काल समाधानके दिए निर्देश – Saharanpur News

Saharanpur News

सहारनपुर : नगरायुक्त संजय चौहान ने बरसात से पहले रोस्टर बनाकर सभी नालों की सफाई का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्देश वार्ड 24 सोफिया हिंदी मीडियम स्कूल के सामने नाले की सफाई संबंधी प्रार्थना पत्र पर दिए। नगरायुक्त ने दीवानी कचहरी तिराहा पर बरसात के दौरान जलभराव के संबंध में रमेश कुमार के प्रार्थना पत्र पर मुख्य अभियंता निर्माण व जीएम जलकल को संयुक्त टीम बनाकर सर्वे कर समाधान निकालने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि प्रभावित क्षेत्र सीएम ग्रिड का हिस्सा है तो उसमें जलभराव को…

अक्टूबर में ओपीएस के लिए दिल्ली में होगा विशाल प्रदर्शन, तैयारियों में जुटा कर्मचारी महासंघ – Saharanpur News

There will be a huge demonstration for OPS in Delhi in October

सहारनपुर : अखिल भारतीय एनपीएस कर्मचारी महासंघ द्वारा लखनऊ में आयोजित पेंशन जय घोष सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल व राष्ट्रीय महासचिव सुधीर रूप के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। पेंशन जय घोष सम्मेलन में अखिल भारतीय एनपीएस कर्मचारी महासंघ की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में जिला संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए गए। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी विमुक्त, प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह सरल, प्रदेश महासचिव नीरज पटेल व प्रदेश…

पुलिस ने किया फाइनेंस कर्मी की हत्याकाण्ड का खुलासा, मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों समेत चार घायल, सभी गिरफ्तार – Saharanpur News

Saharanpur Encounter News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने सरसावा में लूट के बाद फाइनेंस कर्मी की हत्या का खुलासा किया है। थाना सरसावा पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए बदमाशों के पास से 1.50 लाख रुपये नकद, हत्या में इस्तेमाल हथियार और दो बाइक बरामद की हैं। मुठभेड़ में चारों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी इलाज चला रहा है। आपको बता दें कि सात अप्रैल की देर रात थाना…

महापौर ने व्यापारियों को टैक्स के मुद्दे पर दिया भरोसा, किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा : महापौर – Saharanpur News

Saharanpur News

सहारनपुर : महापौर डॉ. अजय कुमार ने विभिन्न व्यापार मंडलों के व्यापार प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया है कि टैक्स के मुद्दे पर निगम अधिकारियों और व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित कर भ्रांतियों को दूर किया जाएगा और हर मुद्दे का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टैक्स को लेकर किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। राजकुमार मक्कड़, दिनेश सेठी, संजय फुटेला, अनेश शर्मा, अमित गर्ग, योगेश दुआ, संजय शर्मा के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, रायवाला मार्केट, श्रीराम चौक, भगत सिंह मार्ग, विजय टॉकीज,…

सहारनपुर में लगेंगे नए उद्योग, मुख्य सचिव ने उद्यमियों कर दिया ऑफर, बोले – उद्योग के लिए 10 करोड़ देगी सरकार – Chief Secretary UP

The Chief Secretary offered entrepreneurs to set up new industries in Saharanpur

सहारनपुर : IIT रुड़की कैम्पस सहारनपुर में प्लाईवुड मैन्युफैक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सवांद और समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जहां उद्योग को लेकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई वहीं सहारनपुर में नए उद्योग लगाने का आह्वान भी किया। मुख्य सचिव ने हरियाणा-पंजाब और दिल्ली के उधमियों को यहां नए उद्योग लगाने का न्यौता दिया दिया। इस दौरान सहारनपुर मंडल एवं आस-पास के जिलों और कई राज्यों से उद्यमियों, निर्यातकों एवं…

आंधी-बारिश से गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर किशोर की मौत – Saharanpur News

Teen dies after roof of house collapses during storm

सहारनपुर : शुक्रवार रात तेज आंधी-बारिश से देवबंद के घ्याना गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। आंधी-तूफान से मकान की छत गिर गई। इस दौरान मलबे में दबकर एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार सुबह गमगीन माहौल में मृतक किशोर का अंतिम संस्कार किया गया। आपको बता दें कि घ्याना गांव के रहने वाले अनिल उर्फ लिल्लू मजदूरी का काम करता है। कुछ साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। लिल्लू ने एक कमरा बनवाकर उसे सीमेंट की…