सहारनपुर : प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में जातीय जनगणना के प्रस्ताव के बाद देश में अनोखी बहस छिड़ गई है। जहां सत्तारूढ़ भाजपा जातीय गणना कराने का श्रेय लेने का मन बना चुकी है वहीं विपक्षी दल इसे अपने विचारो की जीत बता रहे हैं। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का कहना है कि जातीय गणना का फैसला आज राहुल गांधी के विचारों की जीत हुई है। ये राहुल जी के विचार हैं और आज राहुल जी के विचारों की जीत हुई है, आज सबसे बड़ा सवाल आतंकवाद…
Category: सहारनपुर
कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया का बड़ा ब्यान, बोले- जातीय मतगणना को लेकर सरकार ने मानी राहुल गांधी की बात – Cast Census
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग चेयरमैन एवं बाराबंकी से कॉंग्रेस सांसद तनुज पुनिया बुधवार को सहारनपुर पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान सांसद तनुज पुनिया ने न सिर्फ जातीय जनगणना के फैसले पर मोदी सरकार को बधाई दी बल्कि पहलगाम हमले के बाद सेना को खुली छुट देने पर जमकर सराहना की। हालांकि जातिगत जनगणना के फैसले का श्रेय राहुल गांधी और समस्त INDIA गठबंधन को दिया है। बाबा साहब की फोटो के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव की फोटो लगाने पर…
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के दिये निर्देश – Saharanpur News
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार को सहारनपुर में थे जहां उन्होंने राज्यमंत्री जशवंत सैनी की सुपुत्री के शादी समारोह में शिरकत की। इस दौरान वित्त मंत्री ने मण्डल मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस सभागार में वित्त एवं लेखा संवर्ग के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों की बैठक ली। जनपद आगमन पर सर्किट हाउस में मंत्री जी का स्वागत जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार ने किया, जबकि सुरक्षा कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर में सलामी दी। वित्त नियंत्रक मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय…
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आह्वान, चिकित्सा क्षेत्र में सहारनपुर बनेगा सर्वश्रेष्ठ, अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप – Deputy CM Visit Saharanpur
सहारनपुर : बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहारनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने सरसावा सीएचसी का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख ने दलित समाज का ही नहीं बल्कि देश के सर्वसमाज का अपमान किया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ सुधीर राठी, एडी हेल्थ डॉ कुमुद, मुख्य चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधा एवं डॉ इन्द्रा सिंह सहित अन्य समस्त संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे। ब्रजेश पाठक ने समीक्षा…
चौ.भूपेंद्र सिंह ने सपा पर परिवारवाद और बाबा साहब के अपमान का लगाया आरोप, बोले – डॉ भीम राव अंबेडकर के बारे नहीं जानते अखिलेश यदाव – Saharanpur News
सहारनपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह बुधवार को सहारनपुर में थे जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर न सिर्फ संविधान रचयिता डॉ भीम राव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया वहीं दलित समाज की अनदेखी का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने बाबा साहब की आधी तस्वीर काट कर उसकी जगह अपनी तस्वीर लगाकर दलित समाज को बताना चाहते हैं कि अखिलेश यादव बाबा साहब के बराबर हैं। बाबा साहब का यह अपमान किसी भी…
आज सहारनपुर आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, यूपी सरकार कई मंत्री भी शादी समारोह में करेंगे शिरकत – Saharanpur News
सहारनपुर : आज सहारनपुर में VVIP का दौरा रहेगा। प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्री, विधायक, एमएलसी सहारनपुर पहुँच रहे हैं। जहां सभी VVIP मेहमान राज्यमंत्री जशवंत सैनी की बेटी की शादी में शिरकत करेंगे। जबकि दोनों उप मुख्यमंत्री पहले सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान सरसावा सीएचसी का निरीक्षण भी करेंगे और स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद दोनों उपमुख्यमंत्री अंबाला रोड स्थित राज्य मंत्री जशवंत सैनी की पुत्री के शादी समारोह में शामिल होंगे। सरकार की ओर…
हटाते वक्त ट्रेक पर गिरा अंग्रेजों के ज़माने का भारी भरकम पुल, रेल यातायात बाधित, बड़ा हादसा टला – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब ट्रैक क्रॉसिंग पुराना पुल हटाते वक्त रेलवे लाइन पर गिर गया। पुल को क्रेन से हटाया जा रहा था। मशीन का बैलेंस बिगड़ने से भारी भरकम पुल पानी की पाइप लाइन और ट्रैक के बीचो बीच गिर गया। जिसके चलते घंटों तक रेल यातायात बाधित रहा। इतना ही नहीं पानी की पाइप लाइन पर गिरने पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुँच टूटे पुल को मशीनों की मदद से हटा रहे हैं।…
निगम ने गंदगी फैलाने वाले सड़क पर बंधे पशु किये जब्त, डेयरी संचालक ने किया विरोध, निगम अधिकारियों ने दी चेतावनी -Saharanpur News
सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर नगर निगम इन दिनों एक्शन मोड़ में नजर आ रहा है। यही वजह है कि महानगर में हुए अतिक्रमण के साथ सड़कों और गलियों में गंदगी फैलाने वाले पशुओं को भी जब्त कर रहा है। मंगलवार को नगर निगम ने सड़क पर पशु बांधकर गंदगी फैलाने वाले एक पशु डेयरी संचालक की दो गाय जब्त की हैं। इस दौरान डेयरी संचालक ने निगम की इस कार्रवाई का विरोध किया लेकिन उसकी एक नहीं चली और जब्त पशुओं को निगम की गौशाला ले आया गया। नगर…
दो वर्षीय बच्चे की बाल्टी में डूबने से मौत, माँ का रो रो कर बुरा हाल – Saharanpur News
सहारनपुर : अगर आपके घर एक दो तीन साल के बच्चे हैं तो यह खबर आपके लिए इतनी ही महत्वपूर्ण है जितना आपका बच्चा। जी हां गर्मियों के मौसम में अकसर माताएं अपने छोटे बच्चों को पानी से भरी बाल्टी या किसी टब में नहाने के लिए बैठा देती हैं ताकि उसे गर्मी से बचाया जा सके लेकिन इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही आपके बच्चे जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आया है जहां बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में डूबने…
स्विफ्ट कार देख दूल्हे ने निकाह से किया इंकार, स्कॉर्पियो की कर दी मांग, दुल्हन पक्ष ने बंधक बनाई बारात – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नागल इलाके के गांव उमाही में आयोजित समारोह में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक दूल्हे पक्ष ने दहेज में स्कॉर्पियो कार की मनाग कर दी। इतना ही नहीं दहेज़ में स्कॉर्पियो नहीं मिलने पर दूल्हे के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने उन्हें समझने का प्रयास किया लेकिन दूल्हा जिद्द पर अड़ा रहा। जिसके बाद गुस्साए घरातियो और लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बना लिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों…
