पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ के दो युवा पर्वतारोहियों ने लद्दाख की दुर्गम और ऊंची पर्वत चोटियों पर सफल आरोहण कर जिले का नाम रोशन किया है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स (आईस) संस्था के प्रशिक्षक मुकेश और लोकेश ने हाई एल्टीट्यूड माउंटेनियरिंग अभियान के तहत लद्दाख की तीन प्रमुख चोटियों को फतह किया। दोनों ने माउंट कांग यात्से-1, माउंट जोजोंगो वेस्ट और माउंट जोजोंगो ईस्ट पर सफल चढ़ाई की। अभियान के दौरान मुकेश और लोकेश ने करीब 6,440 मीटर ऊंची माउंट कांग यात्से-1, करीब 6,300 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो वेस्ट और…
Author: NEWS14 TODAY
तीन तलाक के बाद चाचा से निकाह हलाला का दबाव, पति समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में एक महिला को कथित तौर पर तीन तलाक देने और दोबारा ससुराल भेजने के लिए पति के चाचा से निकाह हलाला कराने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पति पर शादी के बाद से ही गाली-गलौज और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। दंपती के दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, बादशाहपुर पथरी…
अबकी बार चलेगा ‘वोट का बुलडोजर’, रायबरेली में बोले अखिलेश यादव- 2027 में मुकाबला PDA बनाम BJP
लखनऊ/रायबरेली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से करीब एक साल पहले समाजवादी पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को रायबरेली से PDA रथयात्रा की शुरुआत की। लखनऊ से रायबरेली तक जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बछरावां सीमा के चुरुआ स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद अखिलेश यादव PDA रथ पर सवार हुए। इसके बाद रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रायबरेली की जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 का मुकाबला BJP बनाम…
सहारनपुर के बाद मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के नकली नोट, FIR दर्ज
मेरठ : सहारनपुर के पीएनबी करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने का मामला अभी जांच के घेरे में है, इसी बीच मेरठ से भी नकली करेंसी बरामद होने का मामला सामने आया है। मंगल पांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोट मिले हैं। मामले में बैंक प्रबंधक की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंगल पांडे नगर में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सामने…
85 हजार की रिश्वत लेते खनन अधिकारी और लिपिक गिरफ्तार, सरकारी आवास से कैश बरामद होने का दावा
शामली : भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरठ विजिलेंस की टीम ने शामली में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने खनन पट्टे की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 85 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और लिपिक सद्दाम को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान खनन अधिकारी के सरकारी आवास से भी नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। विजिलेंस टीम बरामद रकम की गिनती करा रही है। मेरठ विजिलेंस के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को…
सहारनपुर में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति ने खुद का भी गला काटा, जिला अस्पताल रेफर
सहारनपुर : सहारनपुर के नानौता कस्बे के मोहल्ला चाह मंजिली कोट में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने भी अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच…
बारिश के बीच गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार, सीएम योगी ने सुनी करीब 200 फरियादियों की समस्याएं
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान बारिश के बावजूद गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। दूर-दराज से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे करीब 200 फरियादियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं। इस दौरान सीएम योगी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बारिश के कारण लोगों की सुविधा को देखते हुए जनता दर्शन का…
4.76 करोड़ की स्मैक और 10.30 लाख कैश, सहारनपुर में नशे के नेटवर्क का खुलासा
सहारनपुर : सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच नकुड़ पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 किलो 380 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पुलिस ने करीब 4 करोड़ 76 लाख रुपये बताई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक अपाचे बाइक भी बरामद की गई…
गोगा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने गया 12 साल का मन्नू, कुत्तों के झुंड ने घेरा और नोच डाला
सहारनपुर : सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव खुर्रमपुर में गोगा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने गए 12 वर्षीय छात्र पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में किशोर को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों में आवारा और जंगली कुत्तों को लेकर दहशत फैल गई। मृतक छात्र की पहचान…
250 CCTV कैमरों ने खोला नवजात चोरी का राज, हरिद्वार में मां की गोद में लौटा बच्चा
सहारनपुर : जिला महिला अस्पताल से चोरी हुए नवजात शिशु को जनकपुरी पुलिस ने करीब दो दिन की लगातार पड़ताल के बाद सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने 250 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बच्चे को हरिद्वार जिले के बहादराबाद से बरामद किया। मौके से आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक महिला नवजात को लेकर बहादराबाद बाईपास स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल के बाहर किसी व्यक्ति के आने का इंतजार कर रही थी। नवजात की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बच्चे…
