प्रयागराज : महाकुंभ मेले का आज 41वां दिन है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ मेले का समापन होगा। कुल मिलाकर मेले के सिर्फ 5 दिन बचे हैं। मेले की शुरुआत से अब तक 59.31 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। शुक्रवार को 1.16 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई। आज वीकेंड होने की वजह से सुबह से ही संगम के घाटों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। वाहनों को करीब 10 किलोमीटर पहले ही रोक दिया जा रहा है। इस वजह से लोगों को काफी पैदल…
Author: NEWS14 TODAY
Murder In Mahakumbh : महाकुंभ में ले जाकर कर दी पत्नी की हत्या, क़ातिल प्रेमी दिल्ली से हुआ गिरफ्तार, जानिए क्यों रची ह्त्या की साजिश ?
प्रयागराज : झूंसी के आजाद नगर स्थित केवट बस्ती में 18 फरवरी की रात 35 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के पीछे सनसनीखेज वजह सामने आई है। हत्या में उसके पति की भूमिका पाई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। फरेबी पति ने गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। आपको बता…
Deportation : अमेरिका भारत से अवैध अप्रवासियों को दूसरे देशों में क्यों भेज रहा है, ट्रंप प्रशासन की क्या है योजना?
अमेरिकी निर्वासन : अमेरिका ने देश में अवैध रूप से रह रहे लोगों को वापस भेजने का सिलसिला जारी रखा है। ट्रंप प्रशासन ने दक्षिण अमेरिका, एशिया और यूरोप के सैकड़ों नागरिकों को बेड़ियों में जकड़कर वापस भेजा है। इस अभियान के लिए अमेरिकी सरकार लाखों डॉलर खर्च कर रही है। हालांकि, इस बीच पनामा से कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि इस बीच हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है- अमेरिका से निकाले गए भारतीय और दूसरे देशों के लोग दक्षिण अमेरिकी देश पनामा में…
Meerut : मेरठ की इस मस्जिद पर चला हथौड़ा, नोटिस मिलते ही मस्जिद प्रबंधन ने हटाई 168 साल पुरानी मस्जिद
मेरठ : संभल के बाद मेरठ में 168 साल पुरानी मस्जिद पर हथोड़ा चला है। इस बार ये हथोड़ा उस वक़्त चला जब मेरठ में रैपिड रेल कॉरिडोर के बीच में 168 साल पुरानी मस्जिद रास्ते में रोड़ा बन रही थी। जिसे हटाने का काम अब लगातार जारी है। ख़ास बात ये है कि मस्जिद प्रबंधन के लोगों ने ही पहला हथौड़ा चलाना शुरू किया। जिसकी सभी ओर सराहना हो रही है और इस मस्जिद में पहली बार जुमे की नमाज नहीं हो सकी। मस्जिद का गेट पहले ही हटा…
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ से जेल में पहुंचा संगम का जल, गंगा जल में डुबकी लगाकर हर हर गंगे बोले कैदी
सहारनपुर : यूपी सरकार ने महाकुंभ की आस्था और भक्ति से जेलों में बंद कैदियों को भी अछूता नहीं छोड़ा है। प्रयागराज के महाकुंभ से सरकार ने सहारनपुर की जेल में संगम का जल भेजा है। महाकुंभ से जेल तक पहुंचे पवित्र जल में कैदियों और बंदियों ने न सिर्फ स्नान किया बल्कि ‘हर-हर गंगे’ और ‘गंगा मां की जय’ के नारे भी लगाए। महाकुंभ की आस्था का प्रतीक सहारनपुर जेल परिसर और फतवों नगरी देवबंद में भी देखने को मिला। आपको बता दें कि संगम नगरी से मां गंगा…
UP Budget Session : सपा विधायक ने बोला महंगाई डायन खाए जात, सुनते ही सदन में लगे ठहाके, CM योगी बोले- सपा कार्यकर्ता जिसका खाते हैं, उसमें छेद जरूर करते हैं
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र में सपा विधायकों द्वारा उठाए गए महंगाई के मुद्दे पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि आप (सपा) पेशे से समाजवादी हैं। जो हाथ आपको खिलाता है, उसी को काटते हैं। इसलिए आपको नहीं पता कि उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए सरकार क्या कर रही है। नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय के पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि वर्ष 2027 तक हम 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था…
Saharanpur News : जमीन बेचने के नाम पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष से डेढ़ करोड़ की ठगी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने प्रॉपर्टी के नाम पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से 1 करोड़ 45 लाख रूपये लिए थे। लेकिन जालसाजों ने जिलाध्यक्ष को न तो जमीन दी और ना ही उसके पैसे लौटाए। आरोप है कि बार-बार कहने पर भी आरोपी न तो बैनामा करने को तैयार नहीं हुआ और न ही उनके पैसे वापस कर रहा है। जिसके चलते सीजीएम-1 कोर्ट ने मामले में केस दर्ज कर…
Saharanpur News : 24 फरवरी को जारी होगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त, किसानों में खुशी का माहौल
सहारनपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी होने जा रही है, जिससे किसानों में काफी उत्साह है। इस योजना के तहत हर साल किसानों के खातों में 6 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाती है, जो खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। इस योजना के तहत किसानों को कृषि सामग्री जैसे बीज, खाद और अन्य जरूरी उपकरण खरीदने में सहायता मिलती है। किसानों ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए उन्हें अपनी…
Saharanpur News : सिंगापुर में कोर्स कराने के नाम पर युवती से 6 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है जहां एक युवती को सिंगापुर भेजने के नाम पर कबूतर बाजों ने लाखो रूपये की ठगी को अंजाम दिया है। युवती ने अपने ही रिश्तेदार पर सप्लाई चेन मैनेजमेंट का कोर्स कराने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। युवती ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी…
New Delhi : OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने बुधवार को OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। इसमें अवैध और प्रतिबंधित कंटेंट से बचने, उम्र-आधारित वर्गीकरण लागू करने और वयस्क सामग्री के लिए एक्सेस कंट्रोल मैकेनिज्म को अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर विवाद बढ़ रहे हैं, हाल ही में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की एक डिजिटल शो में की गई भद्दी टिप्पणी को लेकर भी काफी हंगामा हुआ…
