यमुनानगर : जिला सचिवालय के बाहर एसपी को शिकायत देने पहुंचे पति-पत्नी ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि एक युवक ने उन्हें आत्महत्या करने से रोक लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित पति-पत्नी बेटे को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाना उचित समझा। आपको बता दें कि यमुनानगर के गांव प्रतापगढ़ के पति-पत्नी कर्मवीर और रेखा…
Author: NEWS14 TODAY
Haryana News : निकाय चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी, जमीन और मकान का मालिकाना हक, मुफ्त पानी का कनेक्शन, महिलाओं को मिलेंगे पिंक टॉयलेट
चंडीगढ़ : हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। रोहतक पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव के लिए जनता के सामने घोषणापत्र पेश करते हुए लोगों से 19 वादे किए हैं। हरियाणा सीएम ने जारी किया घोषणापत्र: रोहतक पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उनके साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली भी मौजूद रहे। निकाय चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में भाजपा…
Lucknow News : बेटी के लापता होने पर कार्रवाई न होने से नाराज दंपत्ति लखनऊ पहुंचे, सत्र के बीच में विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की
लखनऊ : सोमवार को कानपुर के एक दंपत्ति ने सत्र के बीच में विधानसभा गेट नंबर-5 के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें रोक लिया। परिजनों का आरोप है कि बेटी के लापता होने के मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की, इससे आहत होकर दंपत्ति विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी के मामले में जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक, कानपुर निवासी राकेश दुबे (56) और उनकी पत्नी (54) बेटी के…
Delhi Political News : सीएम ऑफिस से अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने के आरोप पर सीएम रेखा गुप्ता का जवाब
दिल्ली : आज दिल्ली विधानसभा सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। आम आदमी पार्टी ने सीएम कार्यालय से बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने को लेकर सदन में खूब हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने विधानसभा के अंदर बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसे दलित विरोधी और सिख विरोधी चेहरा बताया। अब खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर जवाब दिया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्हें जवाब देना मेरा काम नहीं है, मैं जनता के प्रति जवाबदेह हूं। सीएम कार्यालय से बाबा…
Delhi Politics : भाजपा के सरकारी खजाना खाली करने के आरोप पर आप का पलटवार, बीजेपी सरकार को दे डाली चुनौती
दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर सरकारी खजाना खाली करने का आरोप लगाया था। इस पर आप नेता आतिशी ने पलटवार किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (23 फरवरी) को आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आप सरकार पर सरकारी खजाना खाली करने का भी आरोप लगाया। अब इस पर पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी ने पलटवार किया है। आप विधायक एवं पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि “जिस दिन से भारतीय जनता पार्टी…
PM Modi News : पीएम मोदी ने करोड़ों किसानों के खातों में भेजी 19वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिला लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि : देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के करीब 9.8 करोड़ किसानों के खातों में डीबीटी के जरिए 22 हजार करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर की। 19वीं किस्त का लाभ पाकर देशभर के करोड़ों किसान बेहद खुश हैं। पिछले साल 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की…
Deaths In Mahakumbh : महाकुंभ में हुई दुर्घटनाओं में हुई मौतों और लापता लोगों की भी न्यायिक आयोग करेगा जांच, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार के आश्वासन पर महाकुंभ क्षेत्र में अमावस्या के दिन हुई तीनों दुर्घटनाओं में हुई मौतों और लापता लोगों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच की मांग वाली जनहित याचिका का निपटारा कर दिया। सरकार ने कोर्ट को बताया कि न्यायिक आयोग की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब वह तीनों भगदड़ में हुए जान-माल के नुकसान की भी जांच करेगा। आपको बता दें कि यह आदेश मुख्य न्यायाधीश अरुण भसाली और न्यायमूर्ति शैलेंद्र क्षितिज की कोर्ट ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन…
PM Modi Visit Bageshwar Dham : पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल का किया शिलान्यास किया, धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ़, विपक्ष पर कसे तंज
पीएम मोदी : पीएम मोदी आज से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी रविवार दोपहर को बागेश्वर धाम पहुंचे। जहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष किया और बीजेपी सरकार की उपलब्धिया गिनाई। उनके साथ बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी…
Keshav Prashad Mourya : सहारनपुर में बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बीजेपी के विकास से कांग्रेस में बढ़ जाती है बेचैनी
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को सहारनपुर दौरे पर थे जहां उन्होंने योगी सरकार द्वारा जारी बजट को लेकर आयोजित संगोष्टी को संबोधित किया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने शर्किट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि सभी भर्तियां पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी ने आवश्यक कदम उठाए गए हैं। लेकिन उससे भी बड़ा कदम यह है कि हमारे देश की युवा शक्ति में अभूतपूर्व प्रतिभा है।…
Bareilly Crime : एसपी को घसीटने वाले तीन सिपाहियों समेत चार दोषी करार, एसपी ट्रेफिक को जान से मारने के लिए घटना को दिया था अंजाम
बरेली : वर्ष 2010 में एसपी ट्रैफिक कल्पना सक्सेना को कार से कुचलकर और घसीटकर जान से मारने का प्रयास करने वाले तीन सिपाहियों समेत चार आरोपियों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार गुप्ता ने दोषी करार दिया है। शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। इसके बाद चारों दोषियों को जेल भेज दिया गया है। सजा पर सुनवाई 24 फरवरी को होगी। आईपीएस कल्पना वर्तमान में गाजियाबाद में अपर पुलिस आयुक्त हैं। घटना दो सितंबर 2010 को कैंट थाना क्षेत्र में बरेली-शाहजहांपुर रोड पर मजार के पास हुई…
