मृदा परीक्षण के बिना नहीं बनेगी ओवरहेड टंकी, जल जीवन मिशन ने सख्त किए नियम

Water Life Mission Tanks Soil Test

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली ओवरहेड पेयजल टंकियों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाया है। अब प्रदेश में किसी भी ओवरहेड टंकी का निर्माण मृदा परीक्षण के बिना नहीं किया जाएगा। जल जीवन मिशन ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिया है कि टंकी निर्माण शुरू करने से पहले संबंधित स्थल की मिट्टी की जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। मृदा की भार वहन क्षमता, संरचना और अन्य तकनीकी मानकों की जांच के बाद ही…

बुर्का पहनकर स्टेज पर डांस का वीडियो वायरल, क़ारी इसहाक़ गोरा ने जताई नाराज़गी, प्रशासन से की जांच और कार्रवाई की मांग

Waqf Property Act

सहारनपुर : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक एवं देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने नाराज़गी जताई है। वायरल वीडियो में कुछ युवतियां बुर्का पहनकर स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए प्रशासन से मामले की जांच कराने और नियमों के उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि सबसे पहले वायरल वीडियो की वास्तविकता और…

सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज, हापुड़ के 899 युवाओं ने दिखाया जोश

सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज, हापुड़ के 899 युवाओं ने दिखाया जोश

सहारनपुर: डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ हो गया। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के युवाओं के लिए आयोजित इस भर्ती रैली के पहले दिन हापुड़ जिले के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही भर्ती मैदान में युवाओं की भीड़, उत्साह और देशसेवा का जज्बा देखने को मिला। भारतीय सेना में शामिल होने के सपने के साथ पहुंचे युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में पूरे जोश के साथ भाग लिया।   भर्ती रैली का आयोजन ARO…

शादी का झांसा, लाखों रुपये और सात साल तक संबंध: सहारनपुर में पास्टर गिरफ्तार

Rape With Doctor In Kanpur

सहारनपुर: कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एक महिला ने चर्च के पास्टर जसपाल मसीह उर्फ जसपाल भट्टी पर शादी का झांसा देकर करीब सात वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष 2017 में जसपाल मसीह से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद पास्टर…

सहारनपुर में 4.10 करोड़ की स्मैक बरामद, दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

Drugs smugglers in Saharanpur

सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत बेहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 804 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 10 लाख रुपये है। करोड़ों रुपये की इस बरामदगी के बाद पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस…

सरसावा में भीषण सड़क हादसा, ITBP DIG और ड्राइवर की मौत

सरसावा में भीषण सड़क हादसा, ITBP DIG और ड्राइवर की मौत

सहारनपुर : देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर सरसावा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डीआईजी परमेन्द्र सिंह और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में डीआईजी के गनर समेत छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 10:30 बजे सरसावा थाना क्षेत्र में झबीरन कट…

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी की गोली लगने से मौत, सरकारी राइफल से चली गोली, पति हिरासत में

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी की गोली लगने से मौत सरकारी राइफल से चली गोली पति हिरासत में

सहारनपुर : थाना सदर बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हकीकत नगर श्मशान घाट के सामने स्थित एक किराए के मकान में पुलिसकर्मी की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला को गोली उसके पति की सरकारी INSAS राइफल से लगी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिसकर्मी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान पुलिसकर्मी की पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के…

भगत सिंह की हैट वाली तस्वीर की कहानी, एक क्लिक जो बन गया क्रांति का प्रतीक

Bhagat Singh Hat Photo Story

सहारनपुर : देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। शहरों से लेकर गांव-देहात तक तिरंगा शान से लहरा रहा है। जगह-जगह स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया जा रहा है। इन महान क्रांतिकारियों में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का नाम आज भी युवाओं के लिए साहस, देशभक्ति और क्रांति का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। भगत सिंह की जिंदगी से जुड़ी कई तस्वीरें इतिहास की अनमोल धरोहर हैं, लेकिन उनकी हैट वाली तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चित और लोकप्रिय रही है। सिर पर तिरछी हैट, चेहरे पर गंभीरता और…

13 साल पुराने केस में  मुजफ्फरनगर के 22 नेताओं को राहत, MP-MLA कोर्ट ने केस वापस लेने का आदेश दिया

13 साल पुराने केस में  मुजफ्फरनगर के 22 नेताओं को राहत, MP-MLA कोर्ट ने केस वापस लेने का आदेश दिया

मुजफ्फरनगर : वर्ष 2013 में सिखेड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एक पुराने राजनीतिक मामले में भाजपा और सपा से जुड़े 22 नामजद नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने शासन के आदेश के अनुपालन में अभियोजन की ओर से दाखिल वाद वापसी के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए मुकदमा वापस लेने की अनुमति प्रदान कर दी। अदालत के इस आदेश के बाद करीब 13 साल पुराने मामले में नामजद अधिकांश आरोपियों को राहत मिल गई है। यह मामला मुकदमा अपराध संख्या 173/2013 से संबंधित था। इसमें…

सहारनपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें 151 फुट लंबे तिरंगे ने लोगों का ध्यान खींचा

सहारनपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें 151 फुट लंबे तिरंगे ने लोगों का ध्यान खींचा

सहारनपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सहारनपुर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से शुरू हुई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे रास्ते देशभक्ति का माहौल बना रहा। खास बात यह रही कि भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने खास उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। महिला मोर्चा की ओर से यात्रा में 151 फुट लंबा तिरंगा शामिल किया गया था, जो लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र…