अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट के नवीनीकरण पर मंथन

चंडीगढ़, 13 जून। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां नेअमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट के नवीनीकरण को जल्द से जल्द शुरू करने पर जोर दिया है।

वे यहां अधिकारियों की एक मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि नवीनीकरण योजना के तहत हेरिटेज स्ट्रीट को जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

संधवां ने हेरिटेज स्ट्रीट से नाजायज कब्जों को हटा कर ऐतिहासिक शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सूचना केंद्र बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सैलानियों की सुविधा के लिए पार्किंग वाले स्थानों पर उपयुक्त साफ-सफाई, पीने वाले पानी के प्रबंधों पर भी अधिकारियों के साथ मंथन किया।
उन्होंने अधिकारियों को हेरिटेज स्ट्रीट में लगे गिद्दे-भंगड़े की प्रतिमाओं के इलावा यहां जंगी नायकों की प्रतिमा लगाने के निर्देश भी दिए, जो राज्य के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मीटिंग में स्थानीय निकाय, पर्यटन, नगर निगम, सुधार ट्रस्ट, योजना बंदी बोर्ड, अमृतसर विकास अथॉरिटी और अन्य संबंधित विभागों के सीनियर अधिकारी मौजूद थे।

इस नवीनीकरण से अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट राज्य के समृद्ध इतिहास, सभ्याचार और वास्तुकला की झलक पेश करते हुए विश्व स्तर पर पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र के तौर पर उभरेगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *