राज्यपाल ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

चंडीगढ़, 13 जून। पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात की। इस दौरान पुरोहित ने राष्ट्रपति को पंजाब राज्य में हाल ही में हुए विभिन्न घटनाक्रमों और हो रही पहलकदमियों से अवगत कराया।

बनवारी लाल पुरोहित ने विस्तृत जानकारी देने के अलावा राष्ट्रपति को पंजाब पधारकर राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि से रू-ब-रू होने का निमंत्रण भी दिया।

उन्होंने पंजाब के लोगों के शानदार आतिथ्य के बारे में भी बात की जो पूरे विश्व में अपने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए जाने जाते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts