राहुल गांधी ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, कहा- महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव में धांधली के पुख्ता सबूत मिले

Rahul Gandhi

रायबरेली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुँचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। वहीं, राज्य सरकार के उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हरचंदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पोस्टर बैनर लेकर राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए। इससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा सीट पर बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले हमें लगा था कि चुनाव परिणामों में कुछ गड़बड़ है, लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम देखने के बाद हमें वोट चोरी के काले और सफेद सबूत मिले।

Rahul Gandhi News

उन्होंने कहा कि चुनाव में चोरी हो रही है। जनता को उसके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शेर हैं। हम सब संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने होटल शांति ग्रैंड में प्रजापति समाज की बैठक को संबोधित किया और शहर में अशोक स्तंभ का अनावरण किया। राहुल गांधी कस्बे के मुख्य चौराहे पर एक मिनट से भी कम समय के लिए रुके और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वे रायबरेली मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले, राहुल गांधी बुधवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना राहुल गांधी की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं। जहां से राहुल गांधी रायबरेली के लिए रवाना हो गए। वह जिले की सीमा पर स्थित चुरुवा मंदिर पर नहीं रुके। उनका काफिला हरचंदपुर की ओर बढ़ गया। सुबह 10:40 बजे जब राहुल गांधी बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचे, तो वहां मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान उनके द्वारा दिए गए नारे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा लगाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और उद्यान मंत्री ने हाईवे पर खड़े होकर राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाकर विरोध जताया। उद्यान मंत्री ने पहली बार सांसद का खुलकर विरोध किया है। ऐसे में 11 सितंबर को होने वाली दिशा की बैठक में हंगामे की संभावना बढ़ गई है। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की।

सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के दौरान शहर में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर के जरिए कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को कलयुग का देवता बताया है। होर्डिंग पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव की फोटो लगाई गई है और लिखा है, भारत की आखिरी उम्मीद, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश। जिससे हिंदू संगठनों में भी गुस्सा देखा जा रहा है। Rahul Gandhi News

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts