डी.एल.एड. (द्वितीय वर्ष) परीक्षा नकल रहित हुई प्रदेशभर में संचालित – बोर्ड

भिवानी, 10 अगस्त। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019 से 2021 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस) एवं प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीय वर्ष (नियमित) परीक्षा नकल रहित एवं शांतिपूर्वक  संचालित हुई।

इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी. यादव ने बताया कि उनके स्वयं के उड़न दस्ते द्वारा जिला रेवाड़ी के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां परीक्षा नकल रहित संचालित हो रही थी।

उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड द्वारा गठित अन्य उड़नदस्तों ने प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही थी।

उन्होंने बताया कि आज डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) की परीक्षा में प्रदेशभर के 65 परीक्षा केन्द्रों पर 3,463 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।  

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts