हर गांव में जन भागीदारी के साथ निकलेगी तिरंगा यात्रा – यादव

चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला महेंद्रगढ़ में जनभागीदारी के साथ 11 से 14 अगस्त तक हर गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि 11 अगस्त रविवार को सुबह 8 बजे नियामतपुर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे इसके बाद यह यात्रा मोरुण्ड से नांगल चौधरी, निजामपुर, धानोता, हसनपुर व गहली चौक से गुजरते हुए गोद बलाहा तक जाएगी। संबंधित ग्राम पंचायत में तिरंगा यात्रा का समापन शहीद स्मारक/शिपाफलकम पर श्रद्धांजलि अर्पित करके होगा।

सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री ने बताया कि नागरिकों में राष्ट्रीय गर्व एवं एकता की भावना जागृत करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पद यात्रा/तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी। तिरंगा यात्रा में  ग्रामवासी, विद्यार्थी, युवा क्लब के सदस्य, आंगनवाड़ी वर्कर्स, जल एवं स्वच्छता कमेटी के सदस्य एवं भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। ग्राम पंचायत की तरफ से सभी को तिरंगा झंडा उपलब्ध करवाकर इस यात्रा का आयोजन होगा।

डॉ अभय सिंह यादव ने बताया कि यह आयोजन विकास एवं पंचायत विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। जिले में पूरे उत्साह के साथ 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पूरे जिला वासियों से राष्ट्रिता की भावना के साथ अपने घरों पर तिरंगा लगाकर इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों महिला एवं बाल विकास, विकास एवं पंचायत, खेल, पुलिस व अन्य संबंधित विभागों द्वारा 11 से 14 अगस्त तक प्रतिदिन जिले में तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts