सीएम ने कर्ज में डूबे किसान को तुरंत पहुंचाई आर्थिक सहायता

चंडीगढ़, 19 जुलाई। हरियाणा मेंगरीब व जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने एक बार फिर अपने सरल स्वभाव का परिचय देते हुए कर्ज में डूबे एक गरीब किसान को तत्कालमदद पहुंचाई है। मुख्यमंत्री की ओर से उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने आज मुख्यमंत्रीके स्वैच्छिक कोष से किसान पुत्री स्वाति को आर्थिक सहायता के रूप में 1 लाखरुपये का चेक भेंट किया।

        उल्लेखनीय है कि जिला अंबाला के गांव खानपुर राजपुतान के रहने वालेकिसान श्री कृष्ण कुमार की भारी बारिश के कारण फसल खराब हो गई थी, जिससे उनकी आय काएकमात्र साधन खेती खराब होने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। श्री कृष्णकुमार ने खेती के लिए ऋण लिया हुआ था और फसल खराब होने से उन पर कर्ज का बोझ और बढ़गया। इस बोझ के कारण उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण करने में भी कठिनाई आ रही थी,इसलिए उनके परिवार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के समक्ष मदद की गुहार लगाईथी।

        मुख्यमंत्री ने किसान की मदद करने का आश्वासन दिया था और आज मुख्यमंत्रीआवास संत कबीर कुटीर पर पहुंची किसान श्री कृष्ण कुमार की पुत्री सुश्री स्वाति ने1 लाख रुपये का चेक प्राप्त किया। स्वाति ने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्तकिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts