Priyanka Gandh Road Show : रोड शो के जरिये मुस्लिम मतदाताओं को साध गई प्रियंका गांधी, पीएम मोदी पर रही हमलावर
Published By Roshan Lal Saini
Priyanka Gandh Road Show : प्रथम चरण के लिए हो रहे चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी सहारनपुर पहुंची। जहां प्रिंयका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के पक्ष में रोड शो कर रहीं हैं। प्रियंका गांधी ने 12 बजे अपना रोड शो शुरू किया। इससे पहले उन्होंने जैन बाग़ स्तिथ जैन मंदिर में भगवान महावीर के दर्शन क्र आशीर्वाद लिया। उसके बाद फूलों से सजे रथ पर रोड शो में निकल पड़ी। प्रियंका गांधी ने सहारनपुर की जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
इस दौरान कांग्रेस और सपा नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रियंका गांधी का यह रोड शो रायवाला, जेबीएस इंटर कॉलेज, कम्बोह का पुल, रांघडो का पुल और कुतबशेर होते हुए गरुद्वारा रोड पर खत्म होगा। यह अधिकतर क्षेत्र मुस्लिम आबादी वाला है। लकड़ी बाजार, कम्बौह का पुल, रांघड़ो का पुल, कुतुबशेर होते हुए गुरू सिंघ सभा गुरुद्वारा, गुरुद्वारा रोड पर संपन्न हुआ। Priyanka Gandh Road Show
ये भी पढ़िए … भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सीएम योगी ने किया रोड़ शो, समर्थकों में दिखा उत्साह
ये भी देखिये … बसपा प्रत्याशी बोले मेरे साथ भाजपा ने कर दिया खेला
ये भी पढ़िए … सहारनपुर में मतदान से पहले बसपा को बड़ा झटका, दलित नेता के भाजपा में शामिल होते ही बदल गए सियासी समीकरण
ये भी देखिये … हाथी के साथी नहीं रहे अब दलित, मायावती पर जमकर बरसे
प्रियंका गांधी ने प्रधान मंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि “नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यापारी, गरीब, मजदूर के लिए कुछ नहीं किया और अडानी-अंबानी का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ कर दिया। भाजपा सरकार ने हमेशा अमीरों की जेब भारी है। गरीब को कुछ नहीं मिला, इलेक्ट्रोल बॉन्ड स्कीम भी भाजपा लेकर आई थी और वह इस सूची के नाम गोपनीय रखना चाहती थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नाम उजागर करने के आदेश दिए तो भाजपा की पोल खुल गई। जो कंपनी 180 करोड रुपए का मुनाफा कमा रही है, वह कंपनी 1100 करोड रुपए का चंदा भाजपा को दे रही है। आखिर यह पैसा कहां से आ रहा है ? मोदी ने काला धन लाने के लिए कहा था। क्या आया? जीएसटी आई, जिसने व्यापारियों की कमर तोड़ दी।” Priyanka Gandh Road Show
ये भी पढ़िए … सोशल मीडिया के सहारे भाजपा को हराने की तैयारी में कांग्रेस, 9 जोन में बांटा उत्तर प्रदेश
कांग्रेस महासचिव केंद्र और राज्य सरकार पर लगातार हमलावर रही। उन्होंने कहा कि “सहारनपुर के लोगों का लकड़ी का कारोबार ठप हो गया। एक समय था जब यहां से बड़ी संख्या में लकड़ी के बने उत्पाद एक्सपोर्ट हुआ करते थे। मोदी सरकार में वह भी बंद हो गए। मेरी जनता से अपील है कि वह सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भाई इमरान को भारी मतों से जिताएं। आने वाले 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करें।” Priyanka Gandh Road Show