योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- सत्ता का रास्ता जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं

CM Yogi distributed schemes worth Rs 1500 crore

बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन की कोशिश का लगाया आरोप, राजनाथ सिंह ने भी कांग्रेस और सहयोगी संगठनों को घेरा लखनऊ : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कांग्रेस पर हमला बोलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विपक्षी दल पर तीखा निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उससे जुड़ी कुछ राजनीतिक शक्तियां बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता हासिल करने का रास्ता जनता के जनादेश से…

सहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या का मामला, सगा भाई हिरासत में; पुलिस कर रही पूछताछ

Case of the murder of village development officer Komal in Saharanpur; own brother in custody; police are conducting questioning.

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। थाना नागल क्षेत्र के गांव लाखनौर में 27 वर्षीय कोमल का शव उनके घर में बेड पर मिला था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कोमल के सगे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में भाई की संलिप्तता की बात सामने आई है। हालांकि, मामले में अभी जांच जारी है और…

सहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या, बेड पर मिला शव; बेटी को मृत देख माता-पिता के उड़े होश

सहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या, बेड पर मिला शव; बेटी को मृत देख माता-पिता के उड़े होश

सहारनपुर : जिले के थाना नागल क्षेत्र के गांव लाखनौर में 27 वर्षीय ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। कोमल गुरुवार रात अपने घर के कमरे में सो रही थी, जबकि उसके माता-पिता घर से अलग बने घेर में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह जब माता-पिता घर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा मिला। बेटी को मृत देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह…

फिरोजाबाद में सामूहिक विवाह समारोह, 196 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

फिरोजाबाद में सामूहिक विवाह समारोह, 196 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

फिरोजाबाद : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तिलक कॉलेज में आयोजित समारोह में 196 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। इनमें हिंदू समाज के 129 और मुस्लिम समाज के 67 जोड़े शामिल रहे। हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। समारोह में प्रशासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए उपहार और घरेलू उपयोग की विभिन्न सामग्री भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में अलग-अलग विकास खंडों और नगरीय निकायों से…

राजपाल सैनी फिर थामेंगे सपा का दामन, मीरापुर सीट से टिकट के दावेदार

राजपाल सैनी फिर थामेंगे सपा का दामन, मीरापुर सीट से टिकट के दावेदार

मुजफ्फरनगर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में दल बदलने के लिए चर्चा में रहने वाले पूर्व सांसद और विधायक राजपाल सैनी एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। बसपा, रालोद, सपा और भाजपा में रह चुके राजपाल सैनी शुक्रवार को लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि इस संबंध में उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत हो चुकी है। समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचे राजपाल सैनी की सपा में वापसी को पश्चिमी यूपी की सियासत के लिहाज से अहम माना…

सहारनपुर में 50 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई

Drug smuggler arrested

सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुतुबशेर पुलिस और मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के कब्जे से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि…

योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: यूपी में माफिया की जगह मिट्टी में, कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां

Action Against Mafia in UP

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े निर्माण करा सकती है, लेकिन उनकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी जागरूक समाज और जनता की भी होती है। यदि जनता जागरूक नहीं है, तो बड़े से बड़े निर्माण को भी धराशायी होने में देर नहीं लगती। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है और उनके कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों पर गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए हवेलियां और हाईराइज बिल्डिंग बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को वाराणसी के कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में…

शिवा शर्मा मौत केस: श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर खुद को बताया बेगुनाह, बोली- शिवा ने की थी आत्महत्या

Shiva Sharma murder mystery

लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में 25 हजार रुपये की इनामी मुख्य आरोपी और मॉडल श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है। वीडियो में श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा शर्मा की मौत हत्या या किसी साजिश का नतीजा नहीं, बल्कि आत्महत्या थी। घटना के बाद से फरार चल रही श्रद्धा ने कहा कि वह पुलिस के सामने आकर अपना बयान दर्ज कराना चाहती है, लेकिन खराब सेहत के कारण फिलहाल सामने नहीं आ पा रही है। दूसरी ओर,…

शिवा शर्मा मौत केस: नेपाल में दिखी फरार श्रद्धा दुबे, ई-रिक्शा में सामान लेकर जाती आई नजर

शिवा शर्मा मौत केस: नेपाल में दिखी फरार श्रद्धा दुबे, ई-रिक्शा में सामान लेकर जाती आई नजर

लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में फरार चल रही लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे की तलाश तेज हो गई है। इस बीच नेपाल से सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने मामले में नया मोड़ ला दिया है। फुटेज में श्रद्धा दुबे ई-रिक्शा में बैठी नजर आ रही है। ई-रिक्शा में कुछ सामान भी रखा दिखाई दे रहा है। श्रद्धा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस नेपाल पुलिस के संपर्क में है। नेपाल के महिम नगर में…

मेरठ सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Sahil-Muskan: Death Sentence

मेरठ : देशभर में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मेरठ की जिला अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इससे पहले 30 सितंबर को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया था। सजा सुनाने के लिए 14 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई थी। बुधवार को दोनों की वर्चुअल माध्यम से पेशी हुई, जिसके बाद अदालत ने…