Saharanpur News : डीएम ने सरकारी अस्पताल में की छापेमारी, खामियां मिलने पर सीएमएस और डॉक्टरों को लगाई फटकार

DM reprimanded CMS and doctors after finding flaws

सहारनपुर : सहारनपुर जिला अस्पताल में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी मनीष बंसल ने छापेमारी की। इस दौरान अस्पताल में कई कमियां पाई गई जिसके चलते जिलाधिकारी ने न सिर्फ नाराजगी जताई बल्कि संबधित डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात की और डॉक्टरों और स्टाफ के व्यवहार के बारे जानकारी ली। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईद दौरान अस्पताल प्रशासन में अफरा तफरी का माहौल रहा। सबसे पहले वह एसआईसी डॉ. सुधा सुमन…

Saharanpur News : सहारनपुर में बोले चंद्रशेखर आजाद, वक्फ बोर्ड अधिनियम मुसलमानों पर थोपा जा रहा है, ससडक से संसद तक खुलकर विरोध होगा 

MP Chandra Shekhar

सहारनपुर : नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर शनिवार को अपने गृह जनपद पहुंचे। जहां उन्होंने जनमंच सभागार में भाईचारा प्रबुध्द सम्मलेन को संबोधित किया। इस दौरान चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि केंद्र की मनुवादी सरकार मुसलमानों पर वक़्फ़ बोर्ड अधिनियम जबदस्ती थोप रही है। उत्तर प्रदेश में ही नहीं पुरे देश में दलित समाज कहीं भी सुरक्षित नहीं है। दलित और अल्पसंख्यक डरा हुआ है। वजह है कि 2027 में आजाद समाज पार्टी अपनी सरकार बनाने की तैयारियों में जुट…

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट से राहत, अब 7 मई को होना होगा पेश

Rahul Gandhi got MP

संभल : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कोर्ट ने नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें 4 अप्रैल को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन अब उन्हें इस मामले में राहत मिल गई है। कोर्ट ने अब राहुल को 7 मई को पेश होने का आदेश दिया है। हिंदू नेता सिमरन गुप्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए एडीजे द्वितीय की कोर्ट ने यह आदेश दिया है। आपको बता दें कि संभल के बबराला निवासी हिंदू नेता सिमरन गुप्ता ने रायबरेली से राहुल गांधी के…

Mayawati On Waqf Board Bill : वक्फ संशोधन विधेयक पर मायावती बोली मायावती, दुरुपयोग हुआ तो मुसलमानों का साथ खड़ी होगी बसपा

BSP In UP

लखनऊ : वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत से पारित हो गया। अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा। हालांकि, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा विधेयक को सदन में रखे जाने की टाइमिंग को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। विपक्षी दलों ने संसद में इसका कड़ा विरोध किया। अगर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों की बात करें तो समाजवादी पार्टी ने इस विधेयक को मुसलमानों के खिलाफ…

Waqf Board Bill : वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में साले ने की पोस्ट, लोगों ने मुस्लिम जीजा की कर दी धुनाई

Waqf Board Bill

संभल : वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में साले का सोशल मिडिया पर पोस्ट करना जीजा को महंगा पड़ गया। पोस्ट से नाराज कुछ लोगों ने युवक के जीजा की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद संभल गुन्नौर में दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विधेयक का समर्थन करने पर युवक को तमंचे की बट से पीटा गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर इन्साफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि गुन्नौर कस्बे की अबू वकार मस्जिद में…

Bheem Army Chief : पीएम आवास का घेराव करने चले भीम आर्मी जय भीम अध्यक्ष, पुलिस ने रोक कर घर में किया नजरबन्द, हुई नौंक झोंक

Bheem Army Chief

सहारनपुर : वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा और राज्यसभा में पास किये जाने के बाद जहां इस्लामिक जगत में आक्रोश बना हुआ है वहीं सियासी गलियारों में भी अफरा तफरी का माहौल है। वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में अब मुस्लिम संगठन ही नहीं बल्कि दलित संगठन भी उतर आये हैं। सहारनपुर में भीम आर्मी जय भीम के प्रमुख मंजीत नौटियाल ने न सिर्फ वक्फ बोर्ड अधिनियम पर नाराजगी जताई है बल्कि खुलकर मुखालफत कर रहे हैं। इतना ही नहीं भीम आर्मी चीफ ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के…

Saharanpur News : देहरादून से दिल्ली जा रही जन शताब्दी एक्सप्रेस का पहिया हुआ जाम, लोको पॉयलेट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jan Shatabdi Express saved from derailment

सहारनपुर : सहारनपुर रेलवे विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नागल रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का चक्का जाम हो गया। इस दौरान गनीमत ये रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और ट्रेन पटरी से नहीं उतरी। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और रेलवे अधिकारियों राहत की सांस ली। हालाँकि इस दौरान ट्रेन यात्रियों परेशानी का सामना करना पड़ा। आनन फानन में मौके पर पहुंचे सबंधित अधिकारियों ने नया इंजन भेज कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। आपको…

CM Yogi In Prayagraj : कुम्भनगरी में बोले सीएम योगी, महाकुंभ की भूमि को बताया था वक्फ की जमीन, मोदी सरकार ने बना दिया भू-माफिया बोर्ड

CM Yogi

प्रयागराज : भगवान निषादराज गुह्य जन्मोत्सव के अवसर पर प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर पहुंचे सीएम योगी ने 579 करोड़ रुपये की 181 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रृंगवेरपुर में माफिया के बहाने विपक्ष पर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ की तैयारियों के दौरान दावा किया गया कि कुंभ की भूमि वक्फ बोर्ड की है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इनकी मनमानी पर ऐसी लगाम लगाई है। वक्फ बोर्ड से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अधिनियम लोकसभा में पारित हो चुका…

Amit Shah News : ‘आप 25 साल तक अध्यक्ष बने रहेंगे’, अखिलेश यादव के तंज पर गृह मंत्री ने कर दिया पलटवार

Amit Shah Home Minister

नई दिल्ली : बुधवार को लोकसभा में वक्फ बिल पर गरमागरम बहस के दौरान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अगले अध्यक्ष के चयन को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली। अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली पार्टी अभी तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है। इस पर अमित शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा में अध्यक्ष की नियुक्ति…

Waqf Amendment Bill 2024 : वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर गुस्से में मुस्लिम समुदाय, बोले-  बिल से वक्फ संपत्तियों को होगा नुकसान

Waqf Amendment Bill

लखनऊ : लोकसभा में पेश किए गए वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 को लेकर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश बना हुआ है। बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि बिल पास होने के बाद इसे विस्तार से पढ़ा जाएगा और फिर समिति की बैठक के बाद इस पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। मौलाना अब्बास ने आरोप लगाया कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने उनकी राय को नजरअंदाज किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बिल से वक्फ संपत्तियों को…