हटाते वक्त ट्रेक पर गिरा अंग्रेजों के ज़माने का भारी भरकम पुल, रेल यातायात बाधित, बड़ा हादसा टला – Saharanpur News

A huge bridge from the British era fell on the track while being removed

सहारनपुर : सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब ट्रैक क्रॉसिंग पुराना पुल हटाते वक्त रेलवे लाइन पर गिर गया। पुल को क्रेन से हटाया जा रहा था। मशीन का बैलेंस बिगड़ने से भारी भरकम पुल पानी की पाइप लाइन और ट्रैक के बीचो बीच गिर गया। जिसके चलते घंटों तक रेल यातायात बाधित रहा। इतना ही नहीं पानी की पाइप लाइन पर गिरने पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुँच टूटे पुल को मशीनों की मदद से हटा रहे हैं।…

प्रयागराज डबल मर्डर : दो घंटे तक खेलता रहा खूनी खेल, अरुण से आखिरी बार हुई थी बात, घर के अंदर दो बार घर आया क़ातिल – Prayagraj Duble Murder

Prayagraj Double Murder: The killer came home twice

प्रयागराज : प्रयागराज के नैनी के एडीए कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (TCI) कंपनी से रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि क़ातिल दो बार घर आया और दो घंटे तक खूनी खेल खेलता रहा। हत्या की सूचना पर डीसीपी यमुनानगर, एसीपी करछना और फोरेंसिक टीम ने नैनी पुलिस के साथ जांच की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। इस दौरान मुंह पर तौलिया बांधे आरोपी की…

पुलिस और एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ​​जीतू को मुठभेड़ में मार गिराया – Mainpuri Encounter

Jitendra alias Jeetu, a criminal with a reward of Rs 1 lakh, was killed in an encounter

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी जितेंद्र उर्फ ​​जीतू को मुठभेड़ में मार गिराया। हाथरस हत्याकांड में जीतू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह कई संगीन आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। जितेंद्र का आपराधिक इतिहास काफी संगीन था। उस पर हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज थे। मैनपुरी पुलिस और एसटीएफ आगरा यूनिट के संयुक्त ऑपरेशन में मैनपुरी के एलाऊ थाना अंतर्गत कुख्यात एक लाख के इनामी अपराधी जितेंद्र उर्फ ​​जीतू की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी फायरिंग…

हेलो एसपी साहब! मैं सीएम योगी का प्रबंध अधिकारी हूं,  पकड़ा गया आरोपी को छोड़ शिफारिश करने वाला ‘नटवरलाल’ – Shahjahanpur News

Shahjahanpur News CM Yogi Fake Manager

शाहजहांपु : पुलिस ने एक ऐसे ‘नटवरलाल’ को गिरफ्तार किया है जो सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रबंध अधिकारी बनकर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों पर धौंस जमाता था। इतना ही नहीं, अफसरों को आदेश देकर कई काम भी करवाता था। हाल ही में उसने शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को फोन कर खुद को मुख्यमंत्री का प्रबंध अधिकारी बताया था। शक होने पर पुलिस ने फर्रुखाबाद से राहुल भारती नाम के यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नटवरलाल को जेल भेज दिया गया है। दरअसल, राहुल भारती ने 27 अप्रैल 2025…

अब यूपी के सभी जिलों में लागू होगी एक समान व्यवस्था, वसीयत और बंटवारे को लेकर सीएम योगी ने तैयार किया प्लान – CM Yogi New Plan

UP Loksabha Election

लखनऊ : यूपी सरकार नगरीय निकायों में संपत्ति संबंधी कार्यों की प्रक्रियाओं और शुल्क ढांचे में एकरूपता लाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वसीयत, बंटवारा या अन्य प्रकार के हस्तांतरण के मामलों में अब सभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में एक समान प्रक्रिया और शुल्क व्यवस्था लागू की जाए। यह कदम पूरे प्रदेश में नागरिकों को समान और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर विकास विभाग द्वारा…

ऑनलाइन कार बुकिंग के नाम पर कर रहे थे लूट, पुलिस ने बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़ – Hapur News

They were looting in the name of online car booking, police busted a big gang

हापुड़ : पुलिस ने ऑनलाइन एप पर कार बुक कराकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से नकदी, दो मोबाइल, डेबिट कार्ड, अन्य दस्तावेज, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि 21 अप्रैल की रात आरोपियों ने ऑनलाइन एप के जरिए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से मसूरी के लिए कार बुक कराई थी। जिसके बाद गांव पिपलाडा में कार चालक को तमंचा दिखाकर…

स्विफ्ट कार देख दूल्हे ने निकाह से किया इंकार, स्कॉर्पियो की कर दी मांग, दुल्हन पक्ष ने बंधक बनाई बारात – Saharanpur News

groom was beaten in Baghpat

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नागल इलाके के गांव उमाही में आयोजित समारोह में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक दूल्हे पक्ष ने दहेज में स्कॉर्पियो कार की मनाग कर दी। इतना ही नहीं दहेज़ में स्कॉर्पियो नहीं मिलने पर दूल्हे के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने उन्हें समझने का प्रयास किया लेकिन दूल्हा  जिद्द पर अड़ा रहा। जिसके बाद गुस्साए घरातियो और लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बना लिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों…

फ्लाइट में है बम; वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान को उड़ाने की धमकी देने वाला कनाडाई गिरफ्तार : Varanasi News

Varanasi News

वाराणसी : यूपी के वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक हवाई यात्री ने बम होने की धमकी दी। यह घटना उस समय हुई, जब बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ की तैयारी कर रही थी। अचानक आई इस धमकी से क्रू और यात्री घबरा गए। आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-499 को शनिवार को तय समय से थोड़ी देर बाद रात 10.24 बजे उड़ान भरनी थी। विमान एप्रन से रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी एक यात्री…

अभिनेत्री जोहरा सहगल के जन्मदिन पर विशेष, 60 साल के कैरियर में देश दुनिया में बनाई पहचान, सैकड़ों आवार्ड किये अपने नाम – Zohra Sahgal Birthday

अभिनेत्री जोहरा सहगल का जन्म 27 अप्रैल

सहारनपुर : डांस हो, थिएटर हो, टेलीविजन हो या फिल्में, ऐसा कोई मंच नहीं जहां सहारनपुर में जन्मी जोहरा सहगल ने अपनी छाप न छोड़ी हो। अपने 60 साल लंबे करियर में जोहरा सहगल ने कला के हर पहलू को छुआ और दो महाद्वीपों में ऐसी पहचान बनाई कि हर कोई उन्हें अपना प्रेरणा स्रोत मानता है। यही वजह है कि सहारनपुर के रंगकर्मी और कलाकार उनके जन्मदिन पर न सिर्फ उन्हें याद करते हैं बल्कि उनका जन्मदिन भी धूमधाम से मनाते हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री जोहरा सहगल…

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और तीमारदारों में चली कुर्सियां, मारपीट में तीन डॉक्टर घायल, जांच में जुटी पुलिस – Saharanpur News

Saharanpur News

सहारनपुर : रविवार को सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दुर्घटना में घायल मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। डॉक्टरों और तीमारदारों में जमकर लात-घुसे और कुर्सियां चल गई। आरोप है कि तीमारदारों ने डॉक्टरों से जमकर मारपीट की। तीमारदारों ने महिला डॉक्टर व नर्स को भी नहीं बख्शा। उनके साथ भी जमकर हाथापाई की गई। हमले में तीन डॉक्टर बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती कराया गया है। जबकि बीच-बचाव के दौरान मामूली रूप से घायल हुए डॉक्टरों को प्राथमिक उपचार…