सहारनपुर : सहारनपुर में भाजपा विधायक व याचिकाकर्ता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले अशोक पुंडीर के खिलाफ 27 सितंबर को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। राजपूत सभा, भाकियू, भीम आर्मी व भारतीय मानवाधिकार जागरूकता संगठन के पदाधिकारी एसएसपी से मिले। आरोप लगाया कि दबाव बनाने के लिए भाजपा विधायक ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी ने मुकदमा निरस्त कराने का आश्वासन दिया है। सोमवार को राजपूत सभा, भाकियू, भीम…
Category: सहारनपुर
Saharanpur News : पति से परेशान महिला ने उठाया दिलचस्प कदम, वर्दी पहन कर बन गई फर्जी पुलिसकर्मी, ऐसे हुआ खुलासा
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके में पति से परेशान महिला ने दिलचस्प कदम उठाया है। अपने पति की मारपीट की हरकतों से तंग आकर महिला न सिर्फ फर्जी पुलिस कर्मी बन गई बल्कि खाकी वर्दी पहन ली। पुलिस की वर्दी पहन कर महिला ने जहां अपने पति पर पुलिसगिरी दिखाई वहीँ अन्य लोगों पर भी रौब गालिब कर रही थी। हैरत की बात तो ये है कि पति को दिखाने के लिए वर्दी पहनकर राधा वल्लभ मंदिर पहुँच गई जहां उसने पूजा पाठ की। लेकिन उसकी पुलिसगिरी की…
Saharanpur News : जांच से पहले लीपापोती में जुटी आरोपी फर्म, सीएमएस ने ने DG स्वास्थ्य को लिखा पत्र
सहारनपुर : सहारनपुर के स्वास्थ्य विभाग में कार्यदायी संस्था “मैमर्स पदमलता निम” कांट्रेक्टर द्वारा किये गए निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जहां फर्म का भुगतान रोका गया वहीं मामले की जांच चल रही है। बावजूद इसके कार्यदायी फर्म ने जांच होने से पहले ही दीवारों की रंगाई-पुताई कर निर्माण कार्यों में लीपापोती शुरू कर दी है। जांच के दायरे में आये कार्यों को निपटाया जा रहा है। हैरत की बात ये है कि पिछले साल के कार्यदेश निपटने के बाद दोबारा पुताई…
Saharanpur News : महिला अस्पताल की बिल्डिंग से गिरा सफाईकर्मी, मौके पर दर्दनाक मौत, अस्पताल ने छुपाया मामला
सहारनपुर : सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं। महिला अस्पताल की बिल्डिंग से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अस्पताल में संविदा पर सफाईकर्मी था। सफाईकर्मी के नीचे गिरते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अस्पताल में मौजूद भीड़ और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुँच गए। मौके पर पहुंची भीड़ ने घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़ मृतक के भाई…
Saharanpur News : भाजपा विधायक पर ह्त्या कराने का लगाया आरोप, भ्रष्टाचार की शिकायत वापस लेने का बना रहे दबाव, फर्जी मुकदमो में फंसाने की दी जा रही धमकी, SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार
सहारनपुर : प्रयागराज हाईकोर्ट में याचिका दायर करने पर याचिकाकर्ता को धमकी देने का मामला सामने आया है। याचिकाकर्ता ने भाजपा विधायक पर न सिर्फ फर्जी मुकदमों में फंसाने के आरोप लगाए हैं बल्कि विधायक से अपनी जान-माल का खतरा बताया है। याचिका कर्ता का आरोप है कि रामपुर मनिहारान सीट से भाजपा विधायक उन्हें जान से मरवा सकते हैं। अनुसूचित जाति से होने के चलते विधायक जी ने अपने गुर्गों के माध्यम से फर्जी SC/ST का मुकदमा में फंसाने की धमकी दी है। क्योंकि उन्होंने विधायक की फर्म “मैमर्स पदमलता…
Stray Dogs Terror : सहारनपुर में आदमखोर कुत्तो का आतंक, 4 साल के मासूम को नोंच कर उतारा मौत के घाट
सहारनपुर : इन दिनों उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। आये दिन आदमखोर कुत्ते बच्चों और महिलाओं के साथ बुजर्गो को अपना शिकार बना रहे है। ताजा मामला थाना रामपुर मनिहारान इलाके का है जहां खूंखार कुत्तों के झुंड ने 4 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। आदमखोर कुत्ते मासूम बच्चे को नोंचते हुए खेत में घुस गए। कुत्तों के नोचने से बच्चे का पेट फट गया। जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में…
Saharanpur : “जरुरत क्या तुम्हारे रुप को श्रृंगार करने की” मेला गुघाल के स्थानीय कवि सम्मेलन में कवियों ने काव्य की विभिन्न विधाओं का उतारा इंद्रधनुष
सहारनपुर : मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जनमंच सभागार में आयोजित स्थानीय कवि सम्मेलन में कवियों ने काव्य की विभिन्न विधाओं गीत, कविता, मुक्तक, हास्य, माहिया, ग़ज़ल, लोकगीत का सतरंगी इंद्रधनुष उतार दिया। कवियों ने तिरंगे और भारत मां के गौरव का गुणगान करने के अलावा जल संरक्षण व सावन-भादों की बारिश और प्रेम व श्रृंगार की बौछारों से श्रोताओं को सराबोर करते हुए खूब वाह-वाही लूटी। शहर के दिवंगत गीतकार व कवि राजेन्द्र राजन, इन्दिरा गौड़, कृष्ण शलभ, सुरेश सपन व विभा मिश्रा की स्मृति को…
Bulldozer Action : सुप्रीम कोर्ट ने “बुलडोजर न्याय” पर लगाई रोक, जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी कह दी बड़ी बात !
सहारनपुर : सुप्रीम कोर्ट ने “बुलडोज़र न्याय” को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने देश में कहीं भी बुलडोजर कार्यवाई रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जहां बीजेपी सरकार की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने स्वागत किया है। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि “हम अदालत के अंतरिम फैसले का स्वागत करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि 1 अक्तूबर के बाद सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर जो फैसला देगी, उससे उन…
Saharanpur News : सहारनपुर : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कारानाम, याचिकाकर्ता के फर्जी हस्ताक्षर और लेटर हेड से कर दिया मामले का निपटारा
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कारनामा सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों ने निर्माण कार्यों में हुए घोटाले को न सिर्फ दबाने का का प्रयास किया है बल्कि IGRS पर शिकायत करने वाले के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी लेटर हेड से शिकायत का निपटारा कर दिया है। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया है कि जिस फर्म की शिकायत की गई है वह बीजेपी विधायक की मां के नाम से है। फर्म में सेवानिवृत मंडलीय सहायक अभियंता पार्टनर है। जिसके इशारे पर फर्जी बिलों…
Mela Gughal : छड़ी पूजन के साथ हुआ छड़ी मेले का शुभारंभ, संस्कृति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान है मेला गुघाल
सहारनपुर : महापौर डॉ. अजय कुमार का कहना है कि सहारनपुर के महाड़ी स्थल पर जाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में आयोजित मेला गुघाल राजस्थान के बाद देश का सबसे बड़ा छड़ी मेला है। इस मेले का ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ-साथ सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व भी है। यह हमारी संस्कृति और हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान भी है। उन्होंने कहा कि भारत आस्था, श्रद्धा और परम्पराओं का देश है। देश में असंख्य ऐसे स्थल है जहां आयोजित होने वाले पारम्परिक उत्सवों व आयोजनों में लाखों-करोड़ों लोग श्रद्धा…
