सहारनपुर : सावन का पवित्र महीना चल रहा है और देशभर में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का माहौल है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के कदम लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान जहां आस्था और भक्ति के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, वहीं सहारनपुर से गुजर रही एक अनोखी कांवड़ यात्रा इन दिनों हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।यह यात्रा सिर्फ भगवान शिव के प्रति श्रद्धा की कहानी नहीं है, बल्कि बुजुर्गों के सम्मान, परिवार के संस्कार…
Author: NEWS14 TODAY
सावन स्पेशल: सहारनपुर के मराठाकालीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, पहले सोमवार को हुआ जलाभिषेक
सहारनपुर : सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही पूरा उत्तर भारत भोलेनाथ की भक्ति में रंग गया है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों से लेकर शहरों और गांवों के शिव मंदिरों तक हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। सावन के पहले सोमवार को सहारनपुर के ऐतिहासिक और मराठाकालीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में भी शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना…
MBBS के बाद 3 साल सरकारी सेवा जरूरी, फिर ही कर सकेंगे PG, उत्तराखंड सरकार ला सकती है नई नीति
देहरादून : उत्तराखंड में राजकीय मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले डॉक्टरों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी नई नीति का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टरों को पोस्ट ग्रेजुएशन यानी पीजी में प्रवेश लेने से पहले कम से कम तीन साल तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी सेवाएं देनी होंगी। तीन साल की सरकारी सेवा पूरी करने के बाद ही डॉक्टरों को पीजी के लिए आवेदन करने की अनुमति देने का प्रस्ताव…
राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी, अब पेपर लीक पर 10 साल तक की सजा और 10 करोड़ तक जुर्माना
नई दिल्ली : देश में प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कानून को और सख्त कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब पेपर लीक से जुड़े मामलों में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुकदमों के जल्द निपटारे का रास्ता साफ हो गया है। कानून मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी गजट नोटिफिकेशन में संशोधन विधेयक को…
शामली में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 22 वर्षीय पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला के जंगल में एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। मृतक की पहचान बागपत जिले के ककड़ीपुर गांव निवासी मोहना उर्फ मोनू (22) पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है। मोनू कबड्डी का खिलाड़ी रह चुका था और वर्तमान में फसलों में दवाई का छिड़काव करने का काम करता था। जानकारी के मुताबिक, मोनू शनिवार सुबह करीब 5:15…
कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबीं तीन सगी बहनें, 12 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव
गोरखपुर : कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बभनौली स्थित सिधरिया में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। यहां बरसाती नाले में डूबने से एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की मौत हो गई। करीब 12 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार को एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने तीनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए। जैसे ही बच्चियों के शव मिलने की खबर परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद…
सहारनपुर में नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन सवेरा’ की बड़ी कार्रवाई! 20 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में ‘ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 469 ग्राम अवैध चरस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक…
PM मोदी को अपशब्द कहने वाली छात्रा का वीडियो वायरल! हाथ जोड़कर बोली- ‘जोश में गलती हो गई… मुझे माफ कर दीजिए’
नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहने का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में वह कहती है कि वह माहौल और लोगों के प्रभाव में आ गई थी, जिसके चलते उसने ऐसी बातें कह दीं जिनका उसे अब गहरा पछतावा है। वीडियो में युवती खुद को 15 साल की बताती…
Kawad Yatra 2026 : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब हमारी पहचान
सहारनपुर : सहारनपुर में सावन माह के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। शनिवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया और शिवभक्तों की सेवा कर प्रदेश की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर की पहचान गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे से है। यहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर प्रेम और सद्भाव के साथ हर पर्व और…
इंस्टाग्राम पर हुए प्यार में मासूम बच्चे की मौत, प्रेमी पर 6 महीने के बच्चे की हत्या का आरोप, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर के गंगोह इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गंगोह के दौलतपुर छन्नो गांव के रहने वाले इमरान ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शबाना इंस्टाग्राम पर मिले प्रेमी विशाल के साथ भाग गई और इस दौरान उनके छह महीने के बेटे समीर की मौत हो गई। इमरान का आरोप है कि विशाल ने उसके बेटे की हत्या कर दी और उसकी लाश मेरठ के नौचंदी इलाके में एक नाले में फेंक दी। पुलिस ने विशाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज…
