बरेली : उत्तर प्रदेश बरेली में BJP विधायक हरीश शाक्य समेत तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके आलावा जमीन हड़पने के आरोप में 13 अन्य आरोपियों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई हैं।MP-MLA कोर्ट के आदेश पर बरेली पुलिस ने मुकदमें दर्ज किये हैं। कोर्ट ने 12 दिसंबर को 10 दिन के अंदर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। पुलिस कार्यवाई के बाद बीजेपी विधायक और समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी इस…
Author: NEWS14 TODAY
Mayawati : बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाबा साहब के अपमान को लेकर कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, भाजपा को सुनाई खरी खोटी
लखनऊ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बाबा साहब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमित शाह के विवादित ब्यान पर जहां दलित समाज में आक्रोश फैला हुआ है वहीं तमाम विपक्षी दलों को नया मुद्दा मिल गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाबा साहब पर हुई टिपण्णी को लेकर न सिर्फ कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा भी खरी खोटी सुनाई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की डॉ. भीमराव…
Sambhal MP Burq : बिना नक्शा पास के बनाया मकान, प्रशासन ने सपा सांसद के घर चलाया बुलडोजर, बिजली चोरी में 1.19 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना
संभल : सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। बिजली चोरी मामले के बाद अब प्राधिकरण की कार्यवाई की गई है। गुरुवार को बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उन पर 1.19 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर उनके घर के बाहर चला। सपा सांसद पर जामा मस्जिद हिंसा में भड़काऊ भाषण देने का भी आरोप है। आपको बता दें कि प्रशासनिक कार्रवाई के…
Saharanpur News : ट्रेक्टर, ट्रैक्टर से तोड़ा गेट, एडीएम-ई ने किसानों पर बरसाई लाठी
सहारनपुर : शनिवार को किसानों सहारनपुर जिला मुख्यालय के बाहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों ने कलेक्ट्रेट में जबरन घुसने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। डीएम को ज्ञापन देने आए किसानों के ट्रैक्टर को अंदर जाने से मना किया गया तो एक ट्रैक्टर चालक ने एडीएम-ई को कुचलने का प्रयास किया। जिसके बाद हंगामा हो गया। एडीएम-ई भी किसानों पर भड़क गई। एडीएम ने लाठी लेकर ट्रेक्टर चालक पर लाठी बरसाई हैं। किसानों ने बंद…
Bareilly News : 32 साल बाद पकड़ा गया हत्यारा कंजर, साधू बने कंजर ने की गलती और हो गया गिरफ्तार
बरेली : बरेली में हत्या को अंजाम देकर 32 साल से साधु बने आरोपी को पुलिस ने 32 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए आरोपी के खिलाफ भीख मांगने के बहाने दिन में रेकी करने और रात में चोरी करने, लूट, ह्त्या समेत संगीन अपराधों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। शातिर किस्म का अपराधी रामाधार उर्फ धरुआ कंजर ने पुलिस से बचने के लिए साधु का वेश धारण कर लिया। वह हरियाणा में साधु बनकर रह रहा था। हाल ही में आरोपी मां की मौत की खबर पाकर घर…
Bareilly News : मुस्लिम युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में किराए पर रह रही युवती ने लगाईं फांसी, पड़ोसी समझते थे पति-पत्नी, जानिये क्यों लगाया फांसी
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना बारादरी इलाके के मोहल्ला हरुनगला में एक साल से प्रेमी के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती मुस्लिम प्रेमी के साथ किराए के मकान में रह रही थी। जहां किराए पर मकान लेते वक्त उसने अपने प्रेमी को अपना पति बताया था। पड़ोसियों की नजर में दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। लेकिन युवती की मौत के बाद जब सच्चाई सामने आई तो मोहल्ले के लोग हक्के-बक्के रह गए। आपको बता दें कि पीलीभीत…
GST Raid In Saharanpur : कारोबारी के कई ठिकानों पर GST विभाग की छापेमारी, खंगाले गए दस्तावेज
सहारनपुर : जिले के एक बड़े तंबाकू, घी और दूध कारोबारी के ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी की कई टीमों ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीपी नगर के कई ट्रांसपोर्टरों के यहां भी दिनभर जांच की गई। बताया जा रहा है कि टीम ने उसके कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं, जिनकी जांच की जाएगी। सेंट्रल जीएसटी की टीमों ने कारोबारी के मोरगंज, दिल्ली रोड समेत अन्य प्रमुख ठिकानों और कई ट्रांसपोर्टों पर सुबह करीब सात बजे छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कारोबारी के स्टॉक में अनियमितता…
Haryana News : पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम मेदांता हस्पिटल में ली अंतिम सांस
हरियाणा : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, उनका तीन-चार साल से मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुबह 11:35 बजे मेदांता की इमरजेंसी में लाया गया था। जहां मेदांता प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया है। उनका पार्थिव शरीर कल सुबह…
Mahakumbh 2024 : खुद का पिंडदान और पितरों का श्राद्ध करने के बाद आठ हजार लोग बनेंगे संन्यासी, महाकुंभ मेले में पहनेंगे नागा साधू और ब्रह्मचारी का चोला
महाकुम्भ 2024 : प्रयागराज में महाकुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है। धर्म ध्वजारोहण के साथ पेशवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही संन्यास की कठिन तपस्या के लिए श्रद्धालु गुरु के चरणों में अर्जी लगा रहे हैं। वे अपने पितरों का श्राद्ध और खुद का पिंडदानकरने का मन बना चुके हैं। कुंभ मेले में काशी समेत विभिन्न प्रांतों से नागा साधु और ब्रह्मचारी बनाए जाएंगे। इसमें काशी से दो हजार संन्यासी बनाए जाएंगे। आपको बता दें कि इस बार प्रयागराज के महाकुम्भ मेले में विभिन्न…
Amit Shah : अमित शाह के ब्यान पर भड़के कांग्रेसी, जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
सहारनपुर : राष्ट्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व के निर्देशानुसार, आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वधान में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में “बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “अमित शाह इस्तीफा दो” के नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन कलेक्ट्रेट में लगभग एक घंटे तक चला, इसके पश्चात महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को सौंपा…
