Deoband : RSS प्रमुख मोहन भागवत के ब्यान सराहना कर रहे मुस्लिम धर्म गुरु, क़ारी इश्हाक गोरा बोले-काबिले तारीफ़ है RSS प्रमुख का ब्यान 

Deoband News

सहारनपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने एक बार फिर अपने बयान में मस्जिदों में मंदिर ढूंढने पर आपत्ति जताई है और कहा है कि कुछ लोग इस तरह का काम कर के हिंदुओं के नेता बनना चाहते हैं जो कि ग़लत है। आरएसएस प्रमुख के इस ब्यान को लेकर इस्लामिक जगत में खूब चर्चा हो रही है। मुस्लिम धर्म गुरु जहां उनके ब्यान की सराहना कर रहे हैं वहीं आरएसएस और भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उनके ब्यान को अमल में लाने की सलाह दी…

Saharanpur News : 20 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, FIR से सरकारी कर्मचारी का नाम हटाने के नाम पर मांगे थे 35 हजार 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने रामपुर मनिहारान थाने में तैनात दरोगा को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में सिंचाई विभाग के कर्मचारी का नामा FIR से नाम हटाने के नाम पर दरोगा ने 35 हजार की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित कर्मचारी ने दरोगा को 5000 रूपये दे भी दिए थे। पीड़ित का आरोप है कि उसके भाई का पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। विपक्षी ने उसका नाम भी लिखवा दिया था। दरोगा दोबारा नाम हटवाने…

Meerut News : शिव महापुराण कथा के दौरान मची भगदड़, प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान बेकाबू हुई भीड़, कई महिलाएं घायल

Stampede during Shiv Mahapuran

मेरठ : मेरठ के परतापुर बाईपास पर चल रही शिव महापुराण के दौरान भगदड़ मच गई। अचानक मची भगदड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं फंस गई। जिसके कुछ महिलाएं घायल हो गई हैं। मेरठ के शताब्दी नगर में चल रही प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण के दौरान भगदड़ मच गई। कई महिलाओं को मामूली चोटें भी आई हैं। बताया जा रहा है कि आज शिव महापुराण कथा का छठा दिन है। यही वजह है कि कथा सुनने के लिए आज भक्तों की संख्या ढाई लाख पहुंची थी। दरअसल कथावाचक प्रदीप…

Rahul Gandhi PC : प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी, अडानी-आंबेडकर मुद्दे को घुमा क्यों रही भाजपा ?

Rahul Gandhi

राहुल गांधी : भीमराव अंबेडकर के सम्मान के नाम पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आज संसद में भाजपा और कांग्रेस के बीच हाथापाई हो गई। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने उनके सांसदों के साथ हाथापाई की। मामला थाने तक पहुंच गया है और भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कराया है। इस बीच राहुल गांधी ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा पर मुद्दे से भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा इस बात से शुरू…

RSS Chief : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ब्यान, बोले – ‘पहले अल्पसंख्यकों पर भारत को मिलती थी नसीहत, अब हम दूसरे देशों की स्थिति देख रहे हैं’,

Mohan Bhagwat Hindu Muslim Unity

मोहन भागवत : हिंदू सेवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया में शांति की बातें की जा रही हैं, लेकिन युद्ध नहीं रुक रहे हैं। कई लोग मानते हैं कि भारत के बिना दुनिया में शांति संभव नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरूवार को अल्पसंख्यकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को हर दिन अल्पसंख्यकों के बारे में नसीहत दी जाती है। लेकिन अब हम देख सकते हैं कि दूसरे देशों में अल्पसंख्यकों को किस स्थिति का…

सांसदों में धक्कामुक्की : सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की, बीजेपी मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी घायल, राहुल गांधी पर धक्का देकर गिराने का आरोप

सांसदों में धक्कामुक्की

सांसदों में धक्कामुक्की : संसद के दोनों सदनों में गुरूवार को भी हंगामा जारी रहा। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मकर द्वार पर दोनों दलों के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई है। इस धक्का-मुक्की में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी घायल हुए हैं। प्रताप सारंगी के के सिर में चोट लगी। जानकारी के मुताबिक़ भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आरएमएल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया…

Saharanpur News : सिरफिरे आशिक ने युवती के परिवार पर चाकू से किया हमला, सात घायल, जेल से छूटते ही कर दी वारदात

Saharanpur News

सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत सामने आई है। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने के नाराज आशिक ने प्रेमिका के परिवार के साथ न सिर्फ मारपीट कर दी बल्कि विरोध करने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। प्रेमी के हमले में प्रेमिका के परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमे से कई लोगों को गंभीर चोटें आई है। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस…

Lucknow News : कार्यकर्ता की मौत मामले की जांच के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंची पुलिस, केयरटेकर का दर्ज होगा बयान

Lucknow News

लखनऊ : कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत की जांच के लिए गुरुवार को पुलिस टीम कांग्रेस कार्यालय पहुंची। मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत की जांच के लिए गुरुवार सुबह पुलिस टीम कांग्रेस कार्यालय पहुंची। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यालय के केयरटेकर के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज जब्त किए जाएंगे। विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने वालों और इसमें शामिल लोगों से पूछताछ की जाएगी और सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे। इससे पहले बुधवार देर रात…

One Nation-One Election : ‘एक देश-एक चुनाव’ विधेयक 2025 में पारित हुआ तो एक साथ चुनाव कब होंगे?

One Nation One Election

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने एक देश-एक चुनाव से संबंधित 129वां संविधान संशोधन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश कर दिया है। इस विधेयक को जेपीसी के पास भेजा जाएगा। अगर विधेयक 2026 में पारित होता है तो चुनाव आयोग को वर्ष 2029 तक तैयारी करनी होगी। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना ​​है कि एक देश-एक चुनाव को पूरी तरह लागू होने में 2034 तक का समय लग सकता है। आपको बता दें कि ‘एक देश-एक चुनाव’ की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए…

BR Ambedkar Row : अंबेडकर विवाद में फंसे गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर किया पलटवार, बोले- तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया मेरा ब्यान 

BR Ambedkar Row

दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंबेडकर विवाद को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंबेडकर विरोधी, आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न सिर्फ सावरकर जी का अपमान किया बल्कि आपातकाल लगाकर संविधान के सभी मूल्यों को नष्ट कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक महिलाओं के सम्मान की भी अनदेखी की। अंबेडकर विवाद के बाद विपक्ष के निशाने…