सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है। गुरूवार को भर्ती के लिए 1506 अभ्यर्थी पंजीकृत किये थे। जिसमें से कुल 1282 अभ्यर्थी पहुंच पाए हैं। सेना में अग्निवीर बनने के लिए कई ग्रुपों में युवाओं ने दौड़ लगाकर जोर आजमाइश की है। अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ रहे तीन अभ्यर्थियों को गंभीर चोट आ गई है। तीनों अभ्यर्थियों दौड़ के दौरान दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। आनन फानन में सैन्य अधिकारीयों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि मंगलवार से…
Author: NEWS14 TODAY
Saharanpur News : छत से गिरने से बच्चे के सिर में आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन खराब बताकर कर दिया रेफर
सहारनपुर : एक ओर जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे कर रही है वहीं सरकारी अस्पतालों की लचर व्यवस्था न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल रही हैं बल्कि सरकारी दावों को भी पलीता लगा रहीं हैं। ताज़ा मामला पश्चमी उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर का है जहां जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन खराब होने से एक बच्चे को इलाज नहीं मिल पाया है। डॉक्टरों ने सिटी मशीन खराब होने की बात कहकर गंभीर रूप से घायल बच्चे को बिना इलाज के वापस…
Amit Shah : अमित शाह ने बाबा साहब पर दी गई टिप्पणी विपक्ष के लिए बना हथियार, बसपा के लिए बना संजीवनी?
अंबेडकर प्रकरण : बाबा साहब को लेकर दिए ब्यान से साफ है कि अमित शाह ने अंबेडकर के मुद्दे पर विपक्ष को एक बड़ा हथियार दे दिया है, जिस पर सभी राजनीतिक दल राजनीतिक लाभ उठाते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की इस दुर्गति में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एक बड़ा अवसर तलाश रही है। उसे लगता है कि बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दलितों की एक बड़ी संख्या अंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ आ सकती है। दरअसल, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में जिस तरह…
Akash Anand : आकाश आनंद बोले- राहुल-प्रियंका ने हमारी नीली क्रांति को बना दिया फैशन शो, AAP के केजरीवाल पर को भी लिया आड़ेहाथ
लखनऊ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान रचयिता डॉ भीम राव अंबेडकर के खिलाफ दिए ब्यान को लेकर बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद गुस्से में है। आकाश आंनद ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हमारी नीली क्रांति को फैशन शो बना दिया है। उन्होंने AAP संयोजक अरविन्द केजरीवाल को भी आड़े हाथ लिया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बसपा कार्यकर्ता मंगलवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भीमराव…
Saharanpur News : अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही शुरू, अवैध खनन में माफियाओं व्यक्तियों पर रखी जा रही निगरानी
सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी बेहट मानवेन्द्र सिंह द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन की चैकिंग के दौरान ग्राम नानौली में स्थापित चैक प्वाईंट का निरीक्षण किया गया। जिला पंचायत द्वारा ग्राम नानौली में स्थापित चैक प्वाईंट पर खनन परिवहन सम्बन्धित वाहनों की काटी गयी रशीदों का अवलोकन किया गया। इस दौरान पाया गया कि 19 दिसम्बर 2024 की सायं 08ः30 से मध्य रात्रि 12ः00 बजे तक कुल 54 वाहनों की रशीदें काटी गयी है। किन्तु चैक प्वाईंट पर 19 दिसम्बर 2024 की रात्रि में खनन परिवहन…
Basti News : बस्ती में दलित युवक के साथ हैवानियत, नंगा कर पीटा, पेशाब पिलाया, थूक चटवाया और वीडियो बनाया, आहत नाबालिग ने कर ली आत्महत्या
बस्ती : बस्ती के थाना कप्तानगंज इलाके में दलित किशोर के साथ अमानवीय करतूत सामने आई है। नाबालिग युवक को जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर न सिर्फ उसके कपडे उतारे गए बल्कि किशोर को नंगा कर पिटाई की गई और थूक भी चटवाया गया। इतना ही नहीं इस मानवीय करतूत का वीडियो भी बना लिया। इस अमानवीय हरकत से आहत किशोर ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पीड़ित परिवार ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की। लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित…
Atal Bihari Vajpayee : “राजनीतिक दलों को तोड़ना ही सत्ता में बने रहने और गठबंधन बनाने का एकमात्र तरीका है, तो ऐसे गठबंधन को मैं चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करूंगा’’: अटल बिहारी बाजपेयी
लखनऊ : कुछ स्मृतियां मानस-पटल पर बंदी बनकर ठहर जाती हैं। साल 96 के मार्च महीने का वह दिन जब सदन में विश्वास-प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को संबोधित करना था, ज़ेहन में आज भी कैद है। उन दिनों एक युवा के तौर पर मेरे सपने आकार ले रहे थे। कभी राजनीति के रास्ते राष्ट्र-निर्माण के अभियान में मेरी भी कोई भूमिका होगी, यह विचार दूर-दूर तक भी नहीं था। दूसरे मध्यवर्गीय परिवारों की तरह परिवार का सपना था कि मैं भी बड़ा होकर चिकित्सक बनूं. लेकिन माया,…
Rashtriya Lok Dal News : एक्शन मोड़ में जयंत चौधरी, रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रवक्ता तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
राष्ट्रीय लोकदल : राष्ट्रीय लोकदल यानी रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दिवंगत दादा चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती के मौके पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ा झटका दिया है। रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रवक्ता समेत सभी को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में पार्टी के महासचिव त्रिलोक त्यागी की ओर से एक पत्र जारी किया गया। जिसमें पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रालोद की इस कार्रवाई से…
Live Loot : दिनदहाड़े जनसुविधा केंद्र में लूट, तमंचों के बल पर लाखों की लूट करते बदमाशों का वीडियो वायरल
सहारनपुर : एक ओर जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दावे कर रही है वहीं बेखौफ अपराधी न सिर्फ सरकार के दावे की पोल खोल रहे हैं बल्कि पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा अभियान को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला जनपद सहारनपुर के थाना नकुड़ इलाके के कस्बा अंबेहटा का है। जहां मेन बाजार स्थित जनसेवा केंद्र पर बदमाशों ने दिनदहाड़े गन पाइंट पर लेकर की लाखों की लूटपाट को अंजाम दिया है। बेखौफ बदमाशों ने नगदी के साथ कीमती मोबाइल फोन और सामान…
NUJI Conference : सकारात्मक पत्रकारिता से ही समाज और देश का भला संभव, प्रेस प्रोटेक्शन बिल, मीडिया काउंसिल, नेशनल रजिस्टर के लिए संगठन प्रयत्नशील – रा. महामंत्री प्रदीप तिवारी
मिर्जापुर : सकारात्मक पत्रकारिता से समाज और देश का भला संभव है यह बातें चुनार विधायक अनुराग सिंह ने नगर के बालाजी वाटिका रामबाग में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष सत्र में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने उपस्थित मीडिया कर्मियों से कहा कि समाज में सकारात्मक कार्यों को ज्यादा प्रमुखता दें। विधायक ने कहा कि समाज में जो लोग अच्छे होते हैं उन्हीं का भविष्य होता है। मीडिया में छपने वाले लोगों के लिए कहा कि अखबारों में छपने के लिए वैसा…
