सहारनपुर : एक ओर जहां देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आयुष्मान कार्ड योजना के तहत पांच लाख तक का मुफ्त इलाज देने के दावे कर रहे हैं। वहीं पैनल में जोड़े गए अस्पताल संचालक न सिर्फ आयुष्मान कार्ड धारकों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं बल्कि मनमानी कर इलाज करने से मना कर रहे हैं। जिसके चलते पांच लाख आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी पात्र मरीजों की मौत हो रही है। ताज़ा मामला जनपद सहारनपुर का है जहां सोमवार की शाम इलाज के अभाव में एक आयुष्मान कार्ड धारक…
Author: NEWS14 TODAY
Saharanpur News : बसपा नेता के बेटों ने बसपा नेताकी कर दी धुनाई, मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी पुलिस
सहारनपुर : गलीरा रोड पर वरिष्ठ बसपा नेता के बेटों ने पूर्व पदाधिकारी को मारपीट कर घायल कर दिया। घर के बाहर कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के गलीरा रोड स्थित विल्स कॉलोनी में हुई। सोमवार को पूर्व बसपा पदाधिकारी अरविंद कुमार किसी मामले के सिलसिले में वरिष्ठ बसपा नेता नरेश गौतम के घर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी।…
CJI Sanjeev Khanna : न्यायमूर्ति संजीव खन्ना 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ, महामहिम राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, पीएम मोदी और रक्षामंत्री रहे मौजूद
नवनियुक्त चीफ जस्टिस : जस्टिस संजीव खन्ना ने 51वें CJI के तौर पर शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। उन्होंने शपथ ली कि वह भारत के संविधान और कानून का पालन करेंगे और भारत की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करेंगे। जानिए कौन हैं न्यायमूर्ति संजीव खन्ना? नवनियुक्त न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। कानूनी करियर की बात करें तो संजीव खन्ना का चार दशक से भी अधिक…
Saharanpur News : काग्रेस सासंद इमरान मसूद के प्रतिनिधि, पिता व पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वक्फ की सम्पत्ति को हड़पने का आरोप
देवबंद : देवबंद में वक्फ संपत्ति पर अवैध बैनामा और अवैध मदरसा निर्माण के मामले में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने शिकायत में जिलाधिकारी को बताया गया था कि देवबंद तहसील के खसरा संख्या 381, जो कब्रिस्तान के रूप में वक्फ बोर्ड के तहत पंजीकृत है। उस जमीन का अवैध रूप से बैनामा किया गया…
UP Politics : पोस्टर के जरिए भाजपा पर हमलावर हो रही सपा, कहा- अब अली भी हैं और बजरंगबली भी !
लखनऊ : यूपी में उपचुनाव के लिए चल रहे प्रचार के दौरान सपा पोस्टर के जरिए भाजपा सरकार पर हमलावर हो रही है। सोमवार को सपा कार्यालय के बाहर लगाया गया एक और नया पोस्टर लगा है जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यूपी में 20 नवंबर को नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इसे लेकर सपा और भाजपा दोनों एक दूसरे पर हमलावर हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव घूम-घूम कर प्रचार कर रहे…
UPPSC : आयोग के बाहर प्रतिभागियों का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रतियोगी छात्रों पर किया लाठीचार्ज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
UPPSC No Normalization : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दो दिन में कराए जाने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन की तैयारियों को देखते हुए जिला प्रशासन और आयोग प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए सोमवार सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आयोग की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया…
Congress MP Imran Masood : वक्फ बोर्ड विधेयक से खतरे होगा मुसलमानों का भविष्य, MP इमरान मसूद ने सविधान पर बताया हमला
MP इमरान मसूद : उत्तर प्रदेश के कद्दावर मुस्लिम नेता एवं सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वक्फ बोर्ड बिल को लेकर बड़ा ब्यान दिया है। इमरान मसूद ने न सिर्फ मुसलमानों के भविष्य को लेकर चिंता जताई है बल्कि वक्फ बोर्ड विधेयक को मुसलमानों और देश के संविधान पर हमला करार दिया है। इमरान मसूद ने कहा कि वक्फ बिल लागू करना मुसलमानों पर ही नहीं बल्कि देश के संविधान पर भी हमला है। जिसके बाद देश की राजनीती में अलग बहस छिड़ गई है। आपको बता दें…
Saharanpur News : देहरादून में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर 10 करोड़ 71 लाख की ठगी, होटल कारोबारी की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर : सहारनपुर के एक होटल व्यवसायी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। देहरादून में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर होटल व्यवसायी से 10 करोड़ 71 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर आरोपियों ने न सिर्फ होटल संचालक से नौ अलग-अलग जगहों की प्रॉपर्टी अपने नाम करा ली बल्कि उसका पैसा हड़प लिया है। जालसाजों ने उसकी प्रॉपर्टी का होटल संचालक को पैसा भी नहीं दिया। हैरत की बात तो ये है कि देहरादून जिस प्रॉपर्टी को दिलाने की बात कही गई…
Meerut Crime News : मदरसे के शिक्षक ने छात्रा के साथ की घिनौनी हरकत, अब होगी कार्यवाई
मेरठ : एक ओर जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बहु-बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के दावे कर रही हैं वहीं पश्चमी यूपी के मेरठ में छात्रा के साथ हुई यह घटना कुछ और ही ब्यान कर रही है। जहां थाना जानी इलाके के गांव में मदरसे के एक शिक्षक ने कक्षा 8 की छात्रा के साथ न सिर्फ अश्लील इशारे किए बल्कि अश्लील हरकतें की हैं। जिसके बाद से छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी है और डरी सहमी हुई है। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाई की मांग…
BSP Mayawati : बसपा हाईकमान ने तीन बड़े नेताओं को किया पार्टी से बाहर, कई नेता और रडार पर
बसपा में घमासान : विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान बहुजन समाज पार्टी में घमासान मच गया है। पार्टी हाईकमान ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में मेरठ मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम, जिला प्रभारी दिनेश काजीपुर और महावीर प्रधान को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले तीनों पर कार्रवाई हो चुकी है। इनके अलावा वेस्ट यूपी के तीन बड़े नेता भी पार्टी हाईकमान के रडार पर हैं। वहीं प्रशांत गौतम का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली के बेटे की शादी में शामिल होने…
