मेरठ : आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की तीन टीमों ने बुधवार को रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के आवास और स्कूल समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। विजिलेंस टीम ने रिटायर्ड दरोगा के जागृति विहार स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, कीर्ति पैलेस स्थित ए-63, ए-03 आवासों की जांच की है। टीम ने दरोगा से पूछताछ भी की है। विजिलेंस की जांच में दरोगा के पास 11.5 करोड़ का स्कूल, 3 करोड़ के दो मकान और 10 बैंक खाते मिले हैं। विजिलेंस एसपी इंदु सिद्धार्थ…
Author: NEWS14 TODAY
MLA Nahid Hasan : 11 साल पुराने मामले में सपा विधायक नाहिद हसन को 100 रुपये का अर्थदंड, 100 आ अर्थदंड सुन हर कोई हैरान
शामली : कैराना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन को 11 साल पुराने मामले में अदालत ने 100 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला आईपीसी की धारा 171(6) के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप था। 100 रूपये आर्थिक दंड के फैसले को सुनकर हर कोई हैरान है हालाँकि कोर्ट के इस फैसले से नाहिद हैं ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान कैराना लोकसभा सीट पर सपा विधायक…
MP Chandra Shekhar : दलित किशोरी के जबरन धर्म परिवर्तन पर चंद्रशेखर का बयान, नगीना सांसद ने ‘X’ पर लिखा- यह कृत्य इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ, आरोपियों पर हो कार्रवाई
सहारनपुर : आजमगढ़ के एक किशोर का बाराबंकी में खतना कर उसे इस्लाम कबूल करवाया गया। फिर उससे नमाज भी पढ़वाई गई। जिस पर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने ‘X’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- ‘यह बेहद गंभीर, निंदनीय और अमानवीय घटना है। यह मौलिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है और इस्लाम की शिक्षाओं के भी पूरी तरह खिलाफ है।’ उन्होंने लिखा- ‘पीड़ित किशोर को लगातार प्रताड़ित किया गया, बंधक बनाकर रखा गया और उसे खाना भी नहीं दिया गया। यह घटना…
कलयुगी भाई की करतूत : तीन छात्राओं के साथ सगा भाई करता रहा घिनौना काम, जानिए कैसे हुआ खुलासा ?
एटा : एटा के थाना रिजोर इलाके में भाई-बहन के पवित्र रिश्तों को शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां तीन छात्राओं ने सगे भाई पर गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं के मुताबिक़ उनका भाई अकेले में ले जाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। मिशन शक्ति के तहत स्कूल पहुंची महिला कांस्टेबल को छात्राओं ने आपबीती बताई। मामला सामने आया तो दूसरे भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि थाना…
Delhi Politics : कौन बनेगा राजधानी दिल्ली का नया सीएम ? संभावित नामों पर मंथन, पीएम मोदी ने देश वापसी पर होगी घोषणा
दिल्ली : दिल्ली दंगल का सिकंदर फाइनल हो गया है। राजधानी दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद वापसी हुई है। मतगणना के बाद हार-जीत के नतीजे साफ हो गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा? सबके मन में यह सवाल उठ रहा हैं। दिल्ली में सरकार बनाने और सीएम के नाम को लेकर बीजेपी लगातार बैठकें कर रही है। दिल्ली का नया सीएम कौन होगा, नई सरकार कब शपथ लेगी, अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है। इस बीच…
41 साल बाद न्याय; सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार दोषी करार, पिता-पुत्र की हत्या के बाद जला दिया था घर
दंगा 1984 : 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक अन्य मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिया गया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को सरस्वती विहार में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में दोषी पाया गया है। सज्जन कुमार की सजा पर 18 फरवरी को बहस होगी। वह फिलहाल दंगों के एक अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में बड़े पैमाने पर सिख विरोधी दंगे भड़के थे, जिसमें बड़ी संख्या…
Suprim Court : मुफ्त योजनाओं के ऐलान से सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- क्या हम परजीवी वर्ग तो नहीं बना रहे?
सुप्रीम कोर्ट : बुधवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले मुफ्त चीजों के वादों पर नाराजगी जताई और कहा कि अगर लोगों को मुफ्त में राशन और पैसे मिलते रहेंगे तो लोगों में काम करने की इच्छा नहीं रहेगी। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। याचिका में शहरी इलाकों में बेघर लोगों को आश्रय देने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने…
Saharanpur Sports : आंखों से कम दिखाई देने पर भी घोड़े की तरह दौड़ता है मोहसीन, स्टेट में जीते दो मेडल नेशनल के लिए हुआ सिलेक्शन
सहारनपुर : कुछ युवाओं में खेल के प्रति जुनून इस कदर होता है कि चाहे कोई भी परेशानी उनके सामने आए लेकिन वह है पीछे नहीं हटते। सहारनपुर का रहने वाले मोहसीन भी कुछ ऐसा ही है जो कि आपने गेम को जिंदा रखने के लिए दिहाड़ी, मजदूरी कर आगे बढ़ रहा है। मोहसिन सहारनपुर की विधानसभा गंगोह के गांव ताताहेड़ी के रहने वाले हैं मोहसिन एक गरीब परिवार से आता है। बचपन में ही मोहसिन की आंख में लकड़ी लग जाने के कारण एक आंख पूरे तरीके से खराब…
Mahakumbh 2025 : मुस्लिम से सनातनी बने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण ने संगम में लगाई डुबकी, महाकुंभ में स्नान कर जताई खुशी
महाकुम्भ प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी मंगलवार को महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। कहा कि संगम में स्नान कर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने ऐलान किया कि जो लोग खुशी-खुशी इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाते हैं, उनका स्वागत है। वह एक संगठन तैयार कर रहे हैं। जिसमें सनातन धर्म में आने वाले लोगों को आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही कारोबार शुरू करने में भी मदद की जाएगी। आपको बता दें कि वसीम रिजवी ने 2021 में…
Kerala Horror Ragging : 3 महीने तक रैगिंग के नाम पर कॉलेज में होती रही क्रूरता, जूनियर्स छात्रों को नंगा किया और बुरी तरह पीटा
केरल : केरल के कोट्टायम में एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में पांच तृतीय वर्ष के छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। जूनियर छात्रों ने पुलिस को बताया कि करीब तीन महीने से उनकी रैगिंग की जा रही थी और इससे तंग आकर अब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों ने शिकायत में बताया कि पिछले साल नवंबर से रैगिंग शुरू हुई थी। आपको बता दें कि यह घटना कोट्टायम के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में हुई। जहां तिरुवनंतपुरम के तीन प्रथम…
