गोरखपुर : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। गोरखपुर को ‘स्पेन’ बनाए जाने के दावे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ नाम बदलने से शहर की जमीनी तस्वीर नहीं बदलती। चंद्रशेखर ने व्यंग्य करते हुए कहा कि पहले नेपाल ऐसा देश था, जहां बिना पासपोर्ट के जा सकते थे, लेकिन अब गोरखपुर को ‘स्पेन’ बना दिया गया…
Author: NEWS14 TODAY
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO का नाम कल हो सकता है तय, 5585 आवेदनों में से तीन नाम फाइनल
अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि परिसर में हुई बैठक के बाद CEO चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी। कमेटी ने 5585 आवेदनों में से तीन नामों की संस्तुति की है। अब 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में इन नामों पर चर्चा के बाद एक उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना है। ट्रस्ट…
सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली के 16वें दिन सहारनपुर से 1,115 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया
सहारनपुर : सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हो रही अग्निवीर भर्ती रैली का मंगलवार को 16वां दिन था। तहसील के हिसाब से भर्ती प्रोसेस में सहारनपुर जिले के युवाओं ने आर्मी में भर्ती होने का अपना पक्का इरादा दिखाया। 16वें दिन सहारनपुर की बेहट, सहारनपुर, नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारन तहसीलों के कैंडिडेट्स के लिए भर्ती हुई। भर्ती प्रोसेस में हिस्सा लेने के लिए कुल 1,231 कैंडिडेट्स को बुलाया गया था, जिनमें से 1,115 शामिल हुए। स्टेडियम पहुंचने के बाद कैंडिडेट्स ने तय प्रोसेस के हिसाब से फिजिकल…
सहारनपुर में नकली नोटों का खेल! PNB करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ की फर्जी करेंसी, तीन प्रबंधकों समेत हाउसकीपर पर केस
सहारनपुर : सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट से सामने आया नकली नोटों का मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है। घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट की बैंक शाखा की करेंसी चेस्ट में शुरुआती जांच के दौरान करीब 7.40 करोड़ रुपये की नकली करेंसी मिलने की बात सामने आई थी। अब जांच आगे बढ़ने के साथ यह आंकड़ा करीब 17 करोड़ रुपये तक पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि करेंसी का ऑडिट और नोटों का सत्यापन अभी जारी है। ऐसे में अंतिम आंकड़ा और बढ़ सकता…
उत्तराखंड वन विभाग में तबादलों का खेल! आदेश निकले, कर्मचारी नहीं हुए रिलीव; मुख्यालय की चिट्ठी भी बेअसर
देहरादून : उत्तराखंड वन विभाग में इस बार हुए बंपर तबादलों पर अब सवाल उठने लगे हैं। विभाग ने लंबे होमवर्क के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों की जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी की, लेकिन करीब एक महीने बाद भी कई स्थानांतरण आदेश जमीन पर लागू नहीं हो सके हैं। कागजों में कर्मचारी नई जगह स्थानांतरित हो चुके हैं, मगर हकीकत में उन्होंने नई तैनाती ज्वाइन ही नहीं की। इससे विभागीय व्यवस्था और तबादला प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वन विभाग में इस…
कौशांबी में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, 11 लोगों की मौत; कई घायल, ATS समेत कई एजेंसियां जांच में जुटीं
कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार सुबह हुए एक भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। पिपरी और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित मनौरी बाजार में एक पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कुछ मकानों के हिस्से ढहने की भी बात सामने आई…
अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में दो इनामी शूटर ढेर, अब साजिश और फंडिंग की तलाश
लखनऊ : अंकित बालियान हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले की परतें खुलती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो इनामी शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया है। दोनों आरोपियों की पहचान मोहित और सुमित के रूप में हुई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में स्वाट टीम के दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस टीम का हौसला बढ़ाने के लिए दो लाख…
सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का 15वां दिन, 1,055 में से 842 कैंडिडेट ने दौड़ जीती
सहारनपुर : सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हो रही अग्निवीर भर्ती रैली सोमवार को 15वें दिन में प्रवेश कर गई। सेना में भर्ती के लिए फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए 13 जिलों के युवाओं को तहसील द्वारा बुलाया जा रहा है। देश सेवा का जज्बा लिए बड़ी संख्या में युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। भर्ती रैली के 15वें दिन सोमवार को मेरठ जिले की सरधना और मवाना तहसील के कैंडिडेट के लिए अग्निवीर भर्ती रैली हुई। कैंडिडेट सुबह से ही स्टेडियम परिसर में पहुंचने लगे…
PNB के करेंसी चेस्ट में 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट मिले, ऑडिट में बड़ा राज खुला, चार के खिलाफ FIR
सहारनपुर : सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपये के नकली नोट मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट ब्रांच के करेंसी चेस्ट के ऑडिट के दौरान करीब 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट मिले। इस घटना ने बैंकिंग सिस्टम और करेंसी हैंडलिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक के नोडल ऑफिसर अरुण कुमार चौबे की शिकायत के बाद सदर बाजार थाने में नकली नोट मामले में तीन लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। इनमें डिविजनल ऑफिस के सीनियर…
सहारनपुर में सैनी समाज का शक्ति प्रदर्शन, सामाजिक चेतना व राजनीतिक संगोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब
सहारनपुर : ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (AISS) के तत्वावधान में रविवार, 30 अगस्त 2026 को दिल्ली रोड स्थित फुलवारी गार्डन में आयोजित ‘सामाजिक चेतना व राजनीतिक संगोष्ठी’ में सैनी समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में सहारनपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोग पहुंचे। संगोष्ठी में सामाजिक एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व, राजनीतिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. दिलबाग सिंह…
