सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर के बाद गरमाया विवाद, इमरान मसूद बोले- ‘आज हमारे लिए काला दिन’

Imran Masood Searching Political Ground

सहारनपुर : सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मामला अब राजनीतिक और कानूनी रूप से गरमा गया है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई राजनीतिक लाभ-हानि की नहीं, बल्कि दस्तावेजों और कानूनी आधार की है। उन्होंने साफ किया कि जरूरत पड़ी तो वह इस मामले को हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में बनी यह मस्जिद करीब 3300 स्क्वायर फीट क्षेत्र में थी। दो…

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की कार्रवाई, भारी फोर्स तैनात, विपक्षी नेताओं पर भी नजर

Mosque demolished on court orders

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला मुख्यालय परिसर स्थित मस्जिद को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के साथ नए मोड़ पर पहुंच गया। न्यायिक प्रक्रिया के बाद प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को हटाने की कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। मौके पर एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी समेत…

सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती: 710 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया, 560 पास हुए

सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती: 710 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया, 560 पास हुए

सहारनपुर : सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के तहत शुक्रवार को मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली जिलों के कैंडिडेट्स के लिए भर्ती प्रक्रिया हुई। भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। कैंडिडेट्स सुबह-सुबह स्टेडियम पहुंचने लगे और तय प्रक्रिया के अनुसार फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में हिस्सा लिया। शुक्रवार को भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग जिलों से कुल 790 कैंडिडेट्स को बुलाया गया था। इनमें से 710 कैंडिडेट्स शामिल हुए, जबकि 80 शामिल नहीं हो सके। सेना में अग्निवीर…

सहारनपुर में 17.29 करोड़ की नकली करेंसी का नेटवर्क तलाश रही NIA, बैंकिंग सिस्टम से जुड़े तार खंगाल रही जांच एजेंसियां

सहारनपुर में 17 करोड़ की नकली करेंसी का राज गहराया, RBI-PNB की 21 सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच

सहारनपुर : सहारनपुर के घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ 29 लाख रुपये की नकली करेंसी मिलने के बाद मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। करोड़ों रुपये के जाली नोट बैंकिंग सिस्टम के भीतर तक पहुंचने से सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की आठ सदस्यीय टीम सहारनपुर पहुंच चुकी है। टीम नकली नोटों के स्रोत से लेकर उनके करेंसी चेस्ट तक पहुंचने की पूरी कड़ी को खंगाल रही है। NIA की टीम…

सहारनपुर में जयंत चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- किसान की लागत पर नहीं बोलता विपक्ष

सहारनपुर में जयंत चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- किसान की लागत पर नहीं बोलता विपक्ष

सहारनपुर : रामपुर मनिहारान के गौचर महाविद्यालय परिसर में आयोजित स्वाभिमान रैली में रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने किसानों, युवाओं, गन्ने, एथनॉल और नशे के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव को देखते हुए राजनीतिक माहौल गर्म हो रहा है। बयानबाजी और गाली-गलौज शुरू हो गई है, जिसका समय आने पर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विरोधियों की जुबान पर लगातार लोकदल का नाम आना बताता है कि पार्टी सही दिशा में काम कर रही है। जयंत चौधरी ने…

सहारनपुर में 17 करोड़ की नकली करेंसी का राज गहराया, RBI-PNB की 21 सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच

सहारनपुर में 17 करोड़ की नकली करेंसी का राज गहराया, RBI-PNB की 21 सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच

सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपये की नकली करेंसी मिलने के बाद मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट मिलने के बाद अब जांच का दायरा बैंक से आगे बढ़कर पूरे कैश ट्रेल तक पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और पीएनबी के अधिकारियों की 21 सदस्यीय संयुक्त टीम ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को आरबीआई की टीम करेंसी चेस्ट पहुंची और नकदी से जुड़े रिकॉर्ड के साथ नोटों की…

हथिनीकुंड बैराज पर बड़ा हादसा, रेस्क्यू ट्रेनिंग के दौरान नाव पलटने से दो जवान यमुना नदी में डूबे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

Soldier drowns in UP Soldier drowns in Saharanpur, Saharanpur News, UP News, Soldier drowns in Yamuna,

सहारनपुर : हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी में पैरामिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रेस्क्यू ट्रेनिंग के दौरान हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में कूदकर जवानों को बचाने के लिए इस्तेमाल की जा रही नाव अचानक पानी में फंस गई। नाव का बैलेंस बिगड़ने के बाद वह पलट गई। दो जवान नाव को पकड़कर सुरक्षित निकल गए, जबकि दो अन्य गहरे पानी में डूब गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। यमुना नदी में डूबे दो जवानों की तलाश…

सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव, सरकार पर साधा निशाना, बोले- सपा सरकार बनी तो 24 से 48 घंटे में होगा गन्ने का भुगतान

सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव, सरकार पर साधा निशाना, बोले- सपा सरकार बनी तो 24 से 48 घंटे में होगा गन्ने का भुगतान

सहारनपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर दौरे पर पहुंचे। निजी विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अखिलेश यादव सड़क मार्ग से सहारनपुर पहुंचे। दिल्ली रोड पर सपा नेता कार्तिकेय राणा ने उनके काफिले का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित सपा राष्ट्रीय महसचिव चौधरी रुद्रसेन और चौधरी इंद्रसेन के आवास पहुंचे, जहां चौधरी परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अखिलेश यादव के सहारनपुर दौरे को छह सितंबर को होने वाली…

लखनऊ में सीएम योगी के खिलाफ मानहानि का परिवाद, मछली भोज विवाद में अजय राय ने कोर्ट का रुख किया

UP Congress, Defamation Case Against CM Yogi, Ayodhyā Fish Feast Controversy, Defamation Case Against CM Yogi, Lucknow News

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मछली भोज को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि का परिवाद दाखिल किया है। मंगलवार को अजय राय ने अपने अधिवक्ता संजीव पांडेय के माध्यम से जनपद न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा की अदालत में यह परिवाद दाखिल किया। मामला अयोध्या में पिछले दिनों हुए कथित मछली भोज से जुड़ा है। सावन माह में हुए इस भोज को लेकर मुख्यमंत्री योगी…

बलरामपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, कमरे में बिस्तर पर मिले दोनों के शव

Murder in Haridwar

बलरामपुर : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पीर गेडास गांव में सोमवार को दोनों के शव घर के एक कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान मनोज (28) और उसकी पत्नी मंजू देवी (26) के रूप में हुई है। दोनों अपने दो बच्चों के साथ…