सहारनपुर : रामपुर मनिहारान इलाके के गांव मल्हीपुर में गोगा म्हाड़ी पर आयोजित लगा मेला देखने गए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मल्हीपुर निवासी कंवरसैन मेला घूमने गया था, जहाँ उसे चाकू मार दिया गया। आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। गाँव मल्हीपुर निवासी सुनील पुत्र धर्मपाल ने रामपुर थाने…
Author: NEWS14 TODAY
सहारनपुर में प्राधिकरण प्रशासन और भूमाफियाओं ने गठजोड़ बनाकर 10 करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति पर कर लिया कब्जा – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से राज्य सरकार में निहित अर्बन सीलिंग की लगभग 10 करोड़ रुपये की संपत्ति पर निर्माण कार्य करा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सहारनपुर ने उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण को एक सप्ताह के भीतर पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और भूमाफियाओं के खिलाफ 6 सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने वर्ष 1993 में तहसील सदर के खाल खां आलमपुरा क्षेत्र में खसरा…
बरेली में छांगुर जैसे गिरोह का पर्दाफाश, मदरसे में शिक्षक का खतना की कर रहे थे तैयारी, मौलाना समेत चार गिरफ्तार – Bareilly News
बरेली : बरेली में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर जैसे धर्मांतरण कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मदरसा संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना अब्दुल मजीद नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। यह गिरोह लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराता था। आरोपियों के पास से धार्मिक पुस्तकें, सीडी, शैक्षिक दस्तावेज, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि बरामद किए गए हैं। एसपी (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गिरोह का पर्दाफाश किया। अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र निवासी अखिलेश…
बच्चे का शव गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची महिला, महिला सिपाही पर धक्का देने लगाया आरोप, बोली – सिपाही के धक्का देने से हुई मौत – Shahjahanpur News
शाहजहांपुर : लखीमपुर खीरी में एक नवजात का शव बैग में लेकर डीएम कार्यालय पहुँचने के मामले के बाद, मंगलवार को शाहजहांपुर में भी एक महिला बच्चे का शव गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची। उसने आरोप लगाया कि एक महिला पुलिसकर्मी के धक्का देने से उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारी ने महिला को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। आपको बता दें कि थाना कांट इलाके के गाँव अकर्रा रसूलपुर निवासी गुड्डी की पत्नी रवीना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चे का शव गोद…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया बड़ा कदम, नहीं चलेगा डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ – Donald Trump Tarif
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। भारत पर 25% टैरिफ पहले ही लगाया जा चुका है और यह अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। इस तरह भारत से आने वाले सामानों पर कुल 50% टैरिफ लग जाएगा। इससे भारतीय निर्यातकों के लिए दूसरे देशों से प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के टैरिफ के असर को कम करने के लिए कमर कस ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
हजारों किसान सीएम नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने पहुँचे, बैरिकेड्स पर चढ़कर किया प्रदर्शन – Farmers Protest In Patna
पटना : भूमि अधिग्रहण और किसानों की समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सोमवार (25 अगस्त) को हजारों किसान पटना की सड़कों पर उतर आए। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 11 किसान संगठनों ने बुद्ध स्मृति पार्क से मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी किसान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें डाक बंगला चौराहे पर ही रोक दिया। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन जबरन हड़पना…
‘बस चार-पाँच मंत्रियों को गिरफ़्तार कर लो…’, ओवैसी ने मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक पर उठाए सवाल – Asaduddin Owaisi
नई दिल्ली : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने के लिए हाल ही में पेश किए गए विधेयक पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या राष्ट्रपति सचमुच प्रधानमंत्री को इस्तीफ़ा देने के लिए मजबूर कर सकते हैं। हैदराबाद के सांसद ने कहा कि संविधान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद की सलाह और सहायता से कार्य करेंगे। उन्होंने तर्क दिया कि प्रस्तावित कानून राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री को हटाने का अधिकार देता है, जो मौजूदा कानून के विपरीत है।…
गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर कई जगहों पर भूस्खलन और धंसाव, चट्टानें गिरने से बढ़ीं मुश्किलें – Uttarkashi Landslide
उत्तरकाशी : ज़िले में लगातार बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगहों पर भूस्खलन और धंसाव के कारण बंद हो गए हैं। आम लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण बीआरओ को हाईवे खोलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे के दोनों…
संभल-बनारस में राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, निचली अदालत से रिकॉर्ड नहीं मिला, अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई
वाराणसी/संभल : नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आज अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में रिकॉर्ड मांगा था, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सका। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तारीख तय की है। वहीं, वाराणसी में दायर एक याचिका पर भी सुनवाई हुई। यहाँ अगली सुनवाई 4 सितंबर को होगी। यह मुकदमा हिंदू शक्ति दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने चंदौसी स्थित एडीजे द्वितीय आरती फौजदार की अदालत में दायर किया था। अदालत ने इस मामले…
लेबर इंस्पेक्टर ने इशारों में समझाई रिश्वतखोरी की परिभाषा, अब हथकड़ी पहनकर जाना पड़ा जेल
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सहारनपुर की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने श्रम विभाग के एक रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को हज़ारों रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के अनुसार, उसके बेटे, जो लेबर कार्ड धारक था, की कुछ साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और लेबर कार्ड के अनुसार मृतक के परिवार को बीमा राशि का लाभ देने के एवज में लेबर इंस्पेक्टर ने इशारों में 20 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की और कहा कि जैसे पैसे वैसा काम।…
