हरदा की वापसी से उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ी हलचल, क्या संगठन से अलग चल रही सियासी लाइन?

Congress leader Harish Rawat

देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की सक्रिय वापसी के बाद पार्टी के भीतर नई सियासी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रदेश लौटे रावत लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और जिलों का दौरा कर रहे हैं। रोड शो से लेकर स्थानीय कार्यक्रमों तक उनकी बढ़ती मौजूदगी ने कांग्रेस के अंदर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हरदा संगठन की तय गतिविधियों से अलग अपनी राजनीतिक जमीन तैयार कर रहे हैं? मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस से कहा- अपराध के बाद गिरफ्तारी नहीं, पहले अपराधियों में डर पैदा करें

Justice BR Gavai will be the next Chief Justice

नई दिल्ली : दिल्ली में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने साफ कहा कि अपराध होने के बाद आरोपियों को पकड़ लेना ही पर्याप्त नहीं है। पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी अपराध को होने से रोकना और संभावित अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा करना है। जस्टिस जेबी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस से कई सवाल…

सीईसी ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगा जवाब; फॉर्म-6 में बदलाव पर भी उठे सवाल

Justice BR Gavai will be the next Chief Justice

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग के कथित तौर पर एकतरफा फैसलों को लेकर दायर याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल हैं। हालांकि, कोर्ट ने फिलहाल ज्ञानेश कुमार को पद से रोकने या उनके अधिकार निलंबित करने का अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया। मामला इस आरोप से जुड़ा…

श्रावस्ती में ओवैसी की एंट्री से गरमाई सियासत, हाजी दद्दन खां को भिनगा से AIMIM का टिकट

Owaisi's entry heats up politics in Shravasti; Haji Daddan Khan gets AIMIM ticket from Bhinga.

श्रावस्ती : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच श्रावस्ती की भिनगा विधानसभा सीट पर सियासी हलचल बढ़ गई है। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने श्रावस्ती पहुंचकर भिनगा विधानसभा क्षेत्र से हाजी दद्दन खां को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। दद्दन खां हाल ही में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर एआईएमआईएम में शामिल हुए हैं। ओवैसी की मौजूदगी में हुई घोषणा के बाद भिनगा की चुनावी राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जनसभा में ओवैसी ने भाजपा के साथ-साथ समाजवादी…

आजम खान के घर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, 2027 को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

News regarding Azam Khan's wife and son

रामपुर/बरेली : उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। इसी बीच अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रामपुर पहुंचे और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के आवास पर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आजम खान की पत्नी डॉ. ताजीन फातिमा और बेटे अदीब आजम खान से काफी देर तक बातचीत की। मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से अहम…