सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला गिरफ्तार, मस्जिद ध्वस्तीकरण पर CM योगी के खिलाफ टिप्पणी का आरोप

Hooda-Jariwala Arrested, Hooda-Jariwala Arrested, AAP Spokesperson Jariwala Arrested, CM Yogi, Hooda-Jariwala Arrested in Saharanpur,

सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सहारनपुर में राजनीतिक और सामाजिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी मामले को लेकर टिप्पणी करने वाली आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता, यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह सोमवार शाम मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंची थीं। पुलिस के मुताबिक, मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

Hooda-Jariwala Arrested,
Hooda-Jariwala Arrested,
AAP Spokesperson Jariwala Arrested,
CM Yogi,
Hooda-Jariwala Arrested in Saharanpur,

मामले की शुरुआत हुदा जरीवाला के एक वीडियो से हुई। वीडियो में वह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने की कार्रवाई का विरोध करती नजर आईं। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे गलत बताया और कहा कि मुस्लिम समाज इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाएगा। वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

वीडियो सामने आने के बाद अधिवक्ता दुष्यंत सिंह ने सोमवार सुबह सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हुदा जरीवाला की टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और मुख्यमंत्री के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए हुदा जरीवाला को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि हुदा जरीवाला पूर्व में आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रह चुकी हैं। वह लंदन के एक मीडिया संस्थान में एंकर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर बताती हैं।

यह पूरा विवाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़ा है। प्रशासन के अनुसार, मस्जिद करीब 3300 वर्ग फीट क्षेत्र में बनी थी। दो मंजिला इमारत में दो बड़े हॉल और पांच कमरे थे। प्रशासनिक जांच के बाद इसे अवैध निर्माण बताया गया था। मामले में अदालत की प्रक्रिया के बाद 2 सितंबर को जिला जज की अदालत ने सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को बरकरार रखा, जिसके बाद प्रशासन ने मस्जिद को ध्वस्त कर दिया।

ध्वस्तीकरण के बाद विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सपा, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी और बसपा नेताओं ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर प्रशासन न्यायिक आदेश के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कह रहा है।

हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी के बाद अब यह विवाद और राजनीतिक रूप ले सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित धाराओं और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts