2027 में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, यूपी में तीसरी बार बनेगी सरकार: सीएम योगी का दावा, सपा-कांग्रेस पर परिवारवाद और गुंडाराज को लेकर हमला

CM Yogi distributed schemes worth Rs 1500 crore

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का दावा करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। इस बार पार्टी केवल जीत की हैट्रिक ही नहीं लगाएगी, बल्कि नया राजनीतिक रिकॉर्ड भी कायम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व, भाजपा के करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की ताकत और डबल इंजन सरकार की…

गोरखपुर से अखिलेश यादव ने भरी 2027 की सियासी हुंकार, PDA रथ से किया रोड शो, शहीद बंधू सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

UP Assembly Elections 2027

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। समाजवादी पार्टी ने पूर्वांचल में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की रणनीति के तहत गोरखपुर को केंद्र बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोरखपुर पहुंचे। करीब 12:50 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह PDA रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हो गए। अखिलेश यादव का PDA रथ रोड शो गोरखपुर एयरपोर्ट से शुरू हुआ। करीब 20 किलोमीटर…