सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बावजूद मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाना चुनौती बना हुआ है। रविवार को सहारनपुर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के…
Day: October 18, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड: सहारनपुर में उर्मिला सनावर से CBI की पूछताछ, पहले दिन नहीं हो सकी मुलाकात
सहारनपुर। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सहारनपुर में अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला सनावर के आवास पर पहुंची। जांच एजेंसी उनसे मामले से जुड़े तथ्यों और उनके द्वारा किए गए दावों के संबंध में जानकारी जुटाना चाहती है। शनिवार को टीम उनके घर पहुंची थी, लेकिन उस समय उर्मिला सनावर वहां मौजूद नहीं थीं। इसके चलते अधिकारियों को बिना पूछताछ किए वापस लौटना पड़ा। रविवार को करीब ढाई बजे सीबीआई की टीम दोबारा उनके आवास पर पहुंची, जिसके…
मायावती का आकाश आनंद पर भरोसा, अशोक सिद्धार्थ की वापसी के दरवाजे बंद; यूपी में पांच जनसभाओं का ऐलान
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के संगठनात्मक घटनाक्रम पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए आकाश आनंद के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और आकाश आनंद को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करें। साथ ही उन्होंने आकाश आनंद के ससुर और पार्टी से निष्कासित अशोक सिद्धार्थ की वापसी की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। मायावती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अशोक सिद्धार्थ…
सहारनपुर में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई थार, तीन दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। थाना नागल क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों युवक आगरा के रहने वाले थे और मसूरी घूमने के लिए निकले थे। रास्ते में हुए इस दर्दनाक हादसे ने उनकी यात्रा…
