Sonia Gandhi Message : सोनिया गांधी का वीडियो संदेश जारी, देश की जनता से मांगा समर्थन

Sonia Gandhi Message

Sonia Gandhi Message : सोनिया गांधी का वीडियो संदेश जारी, देश की जनता से मांगा समर्थन

Published By Anil Katariya

Sonia Gandhi Message : लोकसभा चुनाव का महा संग्राम लगातार जारी है। जहां भाजपा से प्रधानमंत्री मोदी से लेकर तमाम मंत्री, पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मतदाताओं को रिझाने के लिए सरकारी की उपलब्धियां गिना रहे हैं वहीं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी INDIA गठबंधन को जिताने के लिए देश की जनता के नाम संदेश जारी किया है।

Sonia Gandhi Message

ये भी पढ़िए …  सैम पित्रोदा के ब्यान पर छिड़ गई बहस, इमरान मसूद ने बताया व्यक्तिगत ब्यान, पीएम मोदी पर निकाली भड़ास

सोनिया गांधी ने मंगलवार को वीडियो संदेश जारी कर देश जनता से समर्थन मांगा है। वीडियो में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर जुबानी हमला किया है। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में उन्होंने कहा कि “आज देश के हर कोने में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है। दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों को भयानक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।” Sonia Gandhi Message

ये भी देखिए …

ये भी देखिए … WEST UP में ख़त्म हुई MUSLIM घरानों की राजनीति से, 2024 में आया भुचाल

उन्होंने कहा कि “यह माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की मंशा के कारण है। उनका ध्यान केवल किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने पर है। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की प्रगति, वंचितों को न्याय और देश को मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर एक मजबूत भारत का निर्माण करें।” Sonia Gandhi Message

ये भी पढ़िए …  यूपी की नंबर एक सीट से कौन बनेगा सांसद? आंकड़ों और समीकरण में जुटे मतदाता
ये भी पढ़िए …  पश्चिमी यूपी की 8 सीटों पर कल हुआ दूसरे चरण का मतदान, क्या रहेंगे समीकरण

WWW.NEWS14TODAY.COM

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts