सहस्रधारा में देर रात बादल फटा, मुख्य बाज़ार मलबे से भर गया, कई होटल और दुकानें क्षतिग्रस्त – Flood In Dehradun

Dehradun News

देहरादून : सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, मुख्य बाज़ार में मलबे के कारण दो से तीन बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कार्डीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने अमर उजाला को बताया कि यह घटना रात करीब 11:30 बजे हुई। कार्डीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाज़ार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया। इससे दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए जबकि एक बाज़ार में बनी करीब 7…

VSERV के 9 साल पूरे: ‘साइबर सुरक्षा’ और ‘डिजिटल इंडिया’ को मजबूत करने का संकल्प

नई दिल्ली। अग्रणी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी VSERV ने अपना 9वाँ स्थापना दिवस होटल क्राउन प्लाज़ा, दिल्ली में बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में CEO श्री साजिद अहमद, COO एवं सह-संस्थापक श्री रमन शुक्ला सहित पूरी नेतृत्व टीम और सह-संस्थापक उपस्थित रहे, जिनमें श्री विनीत मिश्रा (Director – Government Business), श्री शिवम पांडेय (Regional Director), श्री निशांत ओहरी (Chief Sales Officer), श्री जलज तिवारी (Chief…

युवती को दिखाए बड़े-बड़े सपने, ऑफिस-फार्म हाउस बुलाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर हरियाणवी अभिनेता गिरफ्तार – Actor Uttar Kumar

Actor Uttar Kumar

गाजियाबाद : ट्रांसहिंद पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में हरियाणवी फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता उत्तर कुमार को अमरोहा स्थित उनके फार्म हाउस से हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 14 सितंबर की देर रात की। अमरोहा से गाजियाबाद लाते समय तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को डॉक्टरों की निगरानी में उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच में हालत सामान्य आई है। पुलिस जल्द ही उन्हें अदालत में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर निवासी एक युवती ने…

बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, हमलावरों ने पहले रेकी की और फिर बरसाईं गोलियां, सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर – Bareilly News

Firing at Disha Patni's house in Bareilly, Attackers first did a recce and then fired bullets, Attackers seen in CCTV footage

बरेली : बरेली में शुक्रवार को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने नौ राउंड फायरिंग की। घर पर छर्रे के निशान मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कुख्यात अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा ने घटना की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर नौ राउंड…

मां-बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- “माफ करना, हम इस दुनिया को छोड़कर जा रहे हैं, अब तुम्हें और परेशान नहीं करना चाहते” – Greater Noida News

Mother and Son Jumped from 13th floor

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी से शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक मां-बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना में 37 वर्षीय साक्षी चावला और उनके 11 वर्षीय बेटे दक्ष चावला की मौके पर ही मौत हो गई। सोसाइटी के नीचे खून से लथपथ मां-बेटे के शव देखकर लोग दंग रह गए। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया…

स्मार्ट सिटी में अजब कारनामा, जिस कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया गया था, 20 दिन में ही बहाल, एक बार फिर बड़ी लापरवाही आई सामने

Smart City Saharanpur

सहारनपुर : सीएम ग्रिड योजना के तहत स्मार्ट रोड का निर्माण कर रही कंपनी की लापरवाही फिर पकड़ी गई है। नगर आयुक्त ने कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। यह वही कंपनी है, जिसे पिछले महीने निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते ब्लैक लिस्ट किया गया था और उसकी सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली गई थी। सरकार में पहुंच के चलते कंपनी को महज 20 दिन में बहाल तो कर दिया गया, लेकिन कंपनी की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। बता दें कि नगर…

अवैध खनन के लिए पुलिस कर रही है वसूली, खनन माफिया से मिलीभगत का वीडियो आया सामने – Saharanpur News

Illegal mining in Saharanpur

सहारनपुर : एक ओर जहाँ ज़िलाधिकारी मनीष बंसल अवैध खनन रोकने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भ्रष्ट पुलिस अधिकारी न सिर्फ़ ज़िलाधिकारी के दावों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं, बल्कि खनन माफिया से सांठगांठ करके अवैध खनन में खुलेआम मदद भी कर रहे हैं। इसके लिए पुलिसकर्मी बाक़ायदा सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जाँच के आदेश दिए हैं। वीडियो 5 मिनट 41 सेकंड का है। इसमें सफ़ेद…

ग्लोबल यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बनाकर बेची जा रही थीं डिग्रियाँ, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जाँच – Saharanpur News

सहारनपुर : मिर्जापुर स्थित ग्लोबल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट बनाकर छात्रों को फर्जी डिग्रियाँ और प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। ग्लोबल यूनिवर्सिटी की डीन डॉ. रेशमा ताहिर ने अपनी शिकायत में बताया कि विश्वविद्यालय की असली और अधिकृत वेबसाइट https://glocaluniversity.edu.in/ है। इसके अलावा विश्वविद्यालय की कोई अन्य वेबसाइट मान्य नहीं है, लेकिन अज्ञात साइबर आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों की अलग-अलग फर्जी डिग्रियाँ और प्रमाण पत्र जारी कर दिए।…

आजमगढ़ के समाज कल्याण अधिकारी ने की आत्महत्या, पति-पत्नी के बीच विवाद बना आत्महत्या का कारण, छुट्टी पर प्रतापगढ़ आए थे घर

Azamgarh's social welfare officer committed suicide

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक समाज कल्याण अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। समाज कल्याण अधिकारी का शव उनके कमरे में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने आत्महत्या की। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी। जिले के नगर कोतवाली के पूरेकेशव राय गाँव निवासी 40 वर्षीय आशीष सिंह आजमगढ़ जिले में समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात थे। वह पिछले शनिवार को छुट्टी पर अपने गाँव आए थे। आज यानी गुरुवार सुबह…

दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में 31 साल बाद आया फैसला, पूर्व बसपा विधायक छोटे सिंह चौहान को आजीवन कारावास की सजा, वकील की पोशाक में किया आत्मसमर्पण – Jalaun News

The verdict came after 31 years in the case of murder of two real brothers, Former BSP MLA Chhote Singh Chauhan sentenced to life imprisonment

जालौन : उरई के चुर्खी थाना क्षेत्र के बिनौरा बैध गाँव में 30 मई 1994 की दोपहर प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर राजकुमार उर्फ ​​राजा भैया और उनके भाई जगदीश शरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 31 साल पुराने इस मामले में गुरुवार को पूर्व बसपा विधायक छोटे सिंह चौहान ने आत्मसमर्पण कर दिया। एमपी-एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश भारतेंदु सिंह ने पूर्व विधायक को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जालौन जिला सत्र न्यायालय ने गुरुवार को बहुचर्चित बिनौरा बैध गाँव में हुए…