मेरठ : सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती करना मेरठ के एक युवक को महंगा पड़ गया। महिला ने पहले फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजी, फिर युवक से दोस्ती कर ली। बातचीत शुरू हुई तो महिला युवक को पैसे कमाने के लिए प्रेरित करने लगी। कुछ दिन बाद जब युवक ने महिला द्वारा दिए गए लिंक पर पैसे लगाए तो उसे मुनाफा हुआ। यह देखकर युवक का लालच बढ़ता गया और वह बार-बार पैसे लगाता रहा। अंत में जब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ तो वह 72.34 लाख रुपये गंवा चुका…
Category: उत्तर प्रदेश
संभल में कल्कि धाम के बगल में बनी मस्जिद ढहाई गई, मुस्लिम समुदाय ने आगे आकर अवैध मस्जिद पर चलाया हथौड़ा – Sambhal Masjid
संभल : जिले के होंडा कम्बोह में कल्कि धाम के बगल में अवैध रूप से बनी मस्जिद ढहा दी गई। सार्वजनिक भूमि पर बनी अवैध मस्जिद को ढहाने के लिए प्रशासन ने नोटिस भी जारी किया था। गुरुवार को अवैध मस्जिद की दीवार और मीनार को हाइड्रा से ढहा दिया गया। होंडा कम्बोह में कल्कि धाम के बगल में गाटा संख्या 283 राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक उपयोग में दर्ज है। लेकिन यहां मीरवाली के नाम से मस्जिद बना दी गई थी। इसको लेकर संभल एसडीएम की कोर्ट में मामला विचाराधीन…
संभल में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, कांवड़ मार्ग के लिए 2000 मकान और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की धमकी, अभियान का खाका तैयार – Sambhal News
संभल : संभल में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। इसी क्रम में अब बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। कांवड़ यात्रा से पहले संभल प्रशासन कांवड़ मार्ग को दुरुस्त करने में जुटा है। नगर पालिका प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली है। तीन किलोमीटर लंबे मार्ग में करीब 2000 दुकानें और मकान चिह्नित किए गए हैं। जो अतिक्रमण की जद में हैं। सड़क के दोनों ओर नाले पर निर्माण पाया गया है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि…
एड्स पीड़ित युवक महिलाओं से यौन शोषण के बाद करता था ठगी, स्पेशल महिलाओं को ही बनाता था निशाना, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
देवरिया : महिलाओं का यौन शोषण, ठगी और लूटपाट करने वाले आरोपी को गगहा पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। माहोपार नहर पर मुठभेड़ के दौरान दाहिने पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से आरोपी युवक शादीशुदा महिलाओं से फोन के जरिए संपर्क कर उन्हें अपने झांसे में ले रहा था। वह ज्यादातर ऐसी महिलाओं को झांसे में लेता था, जिनके पति बाहर काम करते हैं।…
बच्चे, बूढ़े और जवान और सोशल मीडिया हर किसी की जान है! – Social Media
सोशल मिडिया : आज युवा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से कैसे बचें? यह सबसे बड़ा सवाल है क्योंकि डिजिटल युग में सोशल मीडिया युवा पीढ़ी का अभिन्न अंग बन चुका है। एक तरफ यह संचार, सूचना और अभिव्यक्ति का माध्यम है, वहीं दूसरी तरफ इसका अत्यधिक उपयोग और दुरुपयोग युवाओं को मानसिक, सामाजिक और नैतिक रूप से प्रभावित कर रहा है। इस संदर्भ में यह जानना बहुत जरूरी है कि युवाओं को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से कैसे बचाया जाए, क्योंकि आज सोशल मीडिया हमारे लिए दोधारी तलवार बन चुका…
क्या मुसलमानों को पसमांदा और अशराफ में बांटकर सपा को झटका देने की रणनीति बना रही है भाजपा?
दिल्ली : हाल के वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने पसमांदा मुसलमानों यानी सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़े मुसलमानों तक पहुंचने की कोशिश की है। इसके पीछे एक रणनीतिक मकसद मुस्लिम समुदाय को एकरूप राजनीतिक समूह न रहने देना हो सकता है, ताकि परंपरागत रूप से मुस्लिम समर्थन पाने वाली समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की चुनावी ताकत को कम किया जा सके। दरअसल “पसमांदा” शब्द उर्दू से है, जिसका मतलब है “छोड़ा हुआ”। इसमें शिया-सुन्नी से ऊपर की सभी जातियां शामिल हैं, जिन्हें मुस्लिम समाज में वंचित माना…
एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, आबकारी इंस्पेक्टर 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप – Saharanpur News
सहारनपुर : एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई की है. आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई थाना नागल क्षेत्र के निवासी सुशील कुमार की शिकायत पर की. आबकारी इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शिकायतकर्ता से उसकी सिक्योरिटी राशि वापस दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था. जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने केमिकल लगे नोट भेजकर रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर थाना जनकपुरी पुलिस…
अपर आयुक्त के नेतृत्व में नकली पनीर फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई, 12 कुंतल नकली पनीर बरामद, 10 कुंतल किया गायब – Saharanpur News
सहारनपुर : सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कस्बे में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपर आयुक्त के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी की. खाद्य विभाग ने कस्बे की दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर 1200 किलो नकली पनीर बरामद किया. इस दौरान तीन जिलों की टीमें और भारी पुलिस बल मौजूद रहा. इस बीच खाद्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब पनीर माफिया ने 1100 किलो पनीर गायब कर दिया. आनन-फानन में अपर आयुक्त ने फैक्ट्री संचालक के…
विमान में आने लगी पेट्रोल की गंध, इंडिगो ने नहीं उड़ाई प्रयागराज-बेंगलुरु उड़ान – Indigo Flight
प्रयागराज : प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6036 को उस वक्त रद्द करना पड़ा जब यात्रियों को पेट्रोल की गंध आने लगी। यात्रियों के बताने पर सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। यात्रियों को विमान के अंदर पेट्रोल जैसी गंध महसूस हो रही थी। इस फ्लाइट को प्रयागराज एयरपोर्ट से सुबह 11:35 बजे उड़ान भरनी थी। यही फ्लाइट बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए उड़ान भरकर सुबह 10:45 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची। इसे 11:35 बजे फिर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरनी थी।…
आगरा जूता कारोबारी का गज़ब कारनामा, DIG बंगले का कर दिया सौदा, पुश्तैनी जमीन बताकर दो बार किया एग्रीमेंट – Agra DIG Residence
आगरा : ताजनगरी के बालूगंज स्थित IG/DIG बंगले की बाउंड्रीवाल में मौजूद जमीन के सौदे में नई मंडी थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की। DIG बंगले को पुश्तैनी जमीन बताकर दो बार एग्रीमेंट रजिस्टर कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सदर तहसील में सेटिंग कर वसीयत के आधार पर जमीन का ट्रांसफर भी करा लिया था। खुलासा होने के बाद ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आपको बता दें…
