Haryana News : ‘हरियाणा मांगे हिसाब’, सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के अभियान पर हमला किया, बीजेपी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

Haryana News

हरियाणा : राज्य में विधानसभा चुनावों की संभावित घोषणा से पहले हमला तेज करते हुए सीएम नायब सैनी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस के ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान पर हमला बोला और उस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कम बारिश से प्रभावित किसानों को बोनस के रूप में 2,000 प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने के हालिया कैबिनेट फैसले की ओर इशारा किया है। इस साल सामान्य से कम बारिश पर किसानों को मुआवजा देने के लिए…

Haryana Elections : 1 अक्टूबर को मतदान, 4 अक्टूबर को परिणाम, चुनाव आयोग की घोषणा

Haryana Elections

हरियाणा चुनाव तिथि 2024 : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा की कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को एक ही चरण में होंगे। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार यानि 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। इसके…

Illegle Mining : NGT की रोक के बाद अवैध खनन जारी, रात के अंधेरे में पॉकलेन मशीन और जेसीबी से हो रही खुदाई 

Illegle Mining

सहारनपुर : बरसात के चलते एनजीटी के निर्देशों के बाद एक जुलाई से 30 अक्टूबर तक खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है बावजूद इसके खनन माफिया यमुना नदी में अवैध खनन करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। एनजीटी की रोक के बाद भी जनपद सहारनपुर में अवैध खनन का खेल लगातार बदस्तूर जारी है। खनन माफिया रात के अंधेरे में यमुना नदी का सीना चीर कर न सिर्फ राजस्व विभाग को करोड़ों का नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि एनजीटी के निर्देशों को खुलेआम ठेंगा दिखा रहे हैं।…

Saharanpur Sucide : सर्राफा कारोबारी सुसाइड मामला, करोड़ो लेकर दुबई भागा बड़े कारोबारी का बेटा, टेंशन में पत्नी संग नहर में कूद गया सौरभ 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर के सर्राफा कारोबारी सौरभ बब्बर ने हरिद्वार की गंग नहर में पत्नी के साथ कूद कर आत्महत्या कर ली। सोमवार की शाम सौरभ का शव मिला था। जबकि पत्नी मोना बब्बर के शव की तलाश की जा रही है। मंगलवार की शाम कारोबारी का शव सहारनपुर लाया गया और श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया। करोड़ों के कर्ज से दबे सर्राफ दंपत्ति के खुदकुशी किये जाने पर जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरा शहर गमगीन है। श्मशान पहुंचे शव को दिव्यांग बेटे ने मुखाग्नि…

Haryana Politics : बैठक में नहीं पहुंचे कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन 

Haryana Politics

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राज्य स्तरीय कमेटी की पहली बैठक शनिवार को दिल्ली में बुलाई गई। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भाग नहीं लिया। बैठक में अजय माकन की अध्यक्षता में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस की राज्य स्तरीय कमेटी की इस पहली बैठक सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला शामिल नहीं हुए। इस बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता अजय माकन…

Kolkata Rape Case : कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस, गहराता रहस्य और बढ़ता रोष

Kolkata Rape Case

कोलकाता : कोलकाता में हुई ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना ने न केवल महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं बल्कि सिस्टम में व्याप्त खामियों को भी उजागर किया है। अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में इंसाफ की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी संजय रॉय अस्पताल…

Rahul Gandhi ED inquiry : राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, ED एक बार फिर करेगी पूछताछ, जानिए क्यों ?

Rahul Gandhi ED inquiry

दिल्ली : कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का अनाम नहीं ले रही हैं। ED यानि प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से एक फिर पूछताछ करने की तैयारी शुरू कर दी है। नए सबूतों और जानकारी के आधार पर अगस्त महीने के अंत में ED अधिकारी राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुला सकते हैं। हालांकि ED ने जून 2022 में राहुल गांधी से 50 घंटे से तक पूछताछ की थी। मामला उस वक्त ओर ज्यादा गर्म हो गया…

Bihar News : शक की भेंट चढ़ गया पूरा परिवार, सिपाही पत्नी, दो बच्चों और अपनी मां की ह्त्या के बाद कर ली सुसाइड 

Bihar News

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस लाइन में बने फ्लेट में रह रहे एक सिपाही का पूरा परिवार खत्म हो गया। महिला सिपाही समेत पूरे परिवार को मारने वाले उसके पति ने खुद भी आत्महत्या कर ली। ह्त्या की वजह पत्नी के अवैध सबंध होना है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, पारिवारिक विवादों का दबाव इस हद तक बढ़ने लगा है कि पूरा का पूरा घर तबाह होता जा…

Saharanpur News : स्मैक तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, आंखों में मिर्ची झोंक तस्कर को छुडाया 

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच जब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले में महिला दरोगा समेत 6 पुलिस कर्मी घायल हो गए। आनन फानन में कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्तिथि को संभाला। जानकारी के मुताबिक़ पुलिस तस्कर को गिरफ्तार करके थाने ले जा रही थी। जिसके चलते तस्कर के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर न सिर्फ पुलिस कर्मियों की आँखों में धूल झोंक दी बल्कि पुलिस को घेर…

Aligarh News : इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रील बनाने से रोका तो पत्नी ने कर लिया सुसाइड, पति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

Aligarh News

अलीगढ़ : यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील बनाने से पति ने मना किया तो पत्नी ने सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल करने में जुटी है। मृतका के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कराया है। पूरा मामला अलीगढ़ जिले के थाना अकराबाद इलाके के गांव पिलखना का है। जहां पति ने अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रील…