Saharanpur : किसान की बेटी ने किया कमाल, बिना ट्यूशन और कोचिंग के एमएससी बॉयो में किया टॉप, कल राज्यपाल करेंगी सम्मानित 

Saharanpur

सहारनपुर : ” कौन कहता है आसमान में सुराग यही होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों” ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सहारनपुर के एक गरीब किसान की बेटी शिल्की सैनी ने। बिना ट्यूशन और कोचिंग के मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय को टॉप कर शिल्की ने न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है बल्कि अपने कॉलेज और जिले का नाम भी रोशन किया है। शिल्की ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय को एमएससी बॉयो में टॉप कर अन्य लड़कियों के लिए मिशाल बनी है। यही वजह है कि गुरूवार…

Haryana Chunav : कांग्रेस अब हरियाणा, दिल्ली चुनावों के लिए AAP के साथ गठबंधन करने की योजना क्यों नहीं बना रही है?

Haryana Chunav

हरियाणा चुनाव : कांग्रेस और आप ने दिल्ली में एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ा था, जबकि पंजाब में उन्होंने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने कहा है कि वह दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। “पंजाब में कोई भारत जनबंधन नहीं है। हरियाणा में, हमने लोकसभा चुनाव में AAP को एक सीट दी थी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि विधानसभा चुनाव में INDIA का ‘गठबंधन’ होगा। एआईसीसी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, आप ने खुद कहा है कि दिल्ली…

Saharanpur News : मान-मनौव्वल की सारी कोशिशें फेल, एफआईआर पर अड़े सहारनपुर महापौर, अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं सभासद

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर महापौर डॉ अजय कुमार की अधिकारियों-ठेकेदारों के गठजोड़ के खिलाफ छिड़ी जंग थमती नहीं दिख रही है। जिला प्रशासन द्वारा पीडब्लूडी अधिकारियों और उनके करीबी ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा न लिखे जाने से आहत महापौर और पार्षद अब अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं. महापौर का कहना है कि प्रशासन संवैधानिक अधिकारों का भी गला घोटने में जुटा है। एक व्यक्ति के तौर पर किसी का भी हक है कि वो अपनी एफआईआर दर्ज कराये। उनके 40 के करीब पार्षदों पर जो प्रशासन रात के 2 बजे…

Cricket News : अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तानी करेंगे सहारनपुर के अमान, उनकी कप्तानी में खेलेगा राहुल द्रविड का बेटा

Cricket News

सहारनपुर : बीसीसीआई ने अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा की है। घरेलू क्रिकेट में लगातार उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने सहारनपुर के मोहम्मद अमान को अंडर-19 टीम के कप्तान बनाया है। इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारतीय टीम मोहम्मद अमान के नेतृत्व में खेलने जा रही है। ख़ास बात ये है मोहम्मद अमान की कप्तानी में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का बेटा समित द्रविड़ भी अंडर-19 टीम में खेल रहा है। समित द्रविड़ फास्ट बॉलिंग के साथ साथ ऑल राउंडर हैं। मोहम्मद…

Saharanpur News : अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित जिला टास्कफोर्स की बैठक, डीएम ने अवैध खनन पर जताई नाराजगी

Saharanpur News

सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने हेतु जिला टास्कफोर्स की बैठक आहूत की गयी। मनीष बंसल ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के संबंध में स्टोन क्रेशरों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। सभी स्टोन क्रेशर संचालक अपने स्टोन क्रेशरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही उन्हे निरंतर चालू रखना सुनिश्चित करें। उन्होने सख्त निर्देश दिए कि पकडे गये ओवरलोड वाहनों की जारी आरसी की कडाई से वसूली की जाए। ये भी पढ़िए … NGT की रोक के बाद…

Haryana News : हरियाणा में “गोमांस खाने” के संदेह में प्रवासी श्रमिक की हत्या के आरोप में 5 गिरफ्तार

Haryana News

चरखी दादरी : हरियाणा के चरखी दादरी में गोमांस खाने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में पांच गोरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को संदेह था कि बिहार से हरियाणा आए मजदूर साबिर मलिक ने गोमांस खाया था और इसलिए उन्होंने उसे मारने की साजिश रची। ये भी पढ़िए …  शर्मसार हुई राजधानी देहरादून, रोडवेज बस में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 6 गिरफ्तार  संदिग्धों ने 27 अगस्त को मलिक और एक अन्य…

Helicopter Accident : एमआई-17 चॉपर से ले जाया जा रहा हेलीकॉप्टर केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त

Helicopter Accident

देहरादून : भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा उत्तराखंड के केदारनाथ से गौचर ले जाया जा रहा एक दोषपूर्ण हेलीकॉप्टर आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, अधिकारियों ने कहा। अधिकारियों ने कहा कि निजी हेलीकॉप्टर लिनचोली में मंदाकिनी नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, जो कैमरे में कैद हो गया। हेलीकॉप्टर को मरम्मत के लिए एमआई-17 विमान की मदद से गौचर हवाई पट्टी पर ले जाया जा रहा था। रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि जब एमआई-17 का संतुलन…

Saharanpur News : सहारनपुर में सर्राफा कारोबारी के घर ईडी की छापेमारी से मचा हड़कंप, मनी लॉन्ड्रिंग और करोड़ो की जमीन कब्जाने का आरोप 

Saharanpur News

सहारनपुर : जनपद सहारनपुर में एक बार फिर ईडी यानि प्रवर्त्तन निदेशालय की बड़ी कार्यवाई हुई है। जिले के बड़े सर्राफा कारोबारी के के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। शहर के प्रसिद्ध सर्राफा कारोबारी नवीन ज्वेलर्स घर पर दोपहर से छापेमारी की जा रही है। इस कार्यवाई से जहां जिले के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं जिले के आला पुलिस अधिकारी ईडी की छापेमारी की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार की दोपहर देहरादून से प्रवर्त्तन निदेशालय ( ED ) की…

Saharanpur News : 11वीं की छात्रा से किया था गैंगरेप, अदालत ने पांच दोषियों को सुनाई उम्र कैद, कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया  

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांच दोषियों को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही सभी दोषियों पर 53-53 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट के फैसले के अनुसार अर्थदंड की राशि पीड़िता को दी जाएगी। दुष्कर्म के दोषियों को सजा मिलने से जहां पीड़ित परिवार ने थोड़ी राहत मिली है वहीं दोषियों के परिजनों में मातम जैसा माहौल बना हुआ है। ख़ास बात ये है अदालत ने महज एक साल की सुनवाई करने पर…

Saharanpur News : नगर निगम के 40 पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, PWD अधिकारी के दफ्तर में घुसकर हाथापाई और बदसलूकी का आरोप 

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के स्मार्ट सिटी सहारनपुर में 40 से ज्यादा नगर निगम पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पार्षदों पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के दफ्तर में घुस कर न सिर्फ बदसलूकी का आरोप है बल्कि हाथापाई और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा है। अधिशासी अभियंता की तहरीर के आधार पर थाना जनपुरी में पार्षदों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है उनमे ज्यादातर पार्षद भाजपा से हैं। लोक निर्माण विभाग…