गोंडा ट्रेन हादसा : 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे गोंडा जिले के गोंडा-मनकापुर रेलखंड के बीच पटरी से उतर गए। हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ। दोपहर 2:30 बजे के करीब दो डिब्बे बेपटरी हुए, जिसके बाद 12 अन्य डिब्बे भी पलट गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश…
Category: उत्तर प्रदेश
Kawad Yatra : शांतिपूर्ण कावड़ यात्रा को सम्पन्न कराने के यूपी पुलिस का फरमान, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
सहारनपुर : आगामी 22 जुलाई से पवित्र महीना सावन शुरू हो रहा है। सावन महीना शुरू होते कावड़ यात्रा भी शुरू होने जा रही है। कावड़ यात्रा को लेकर जहां प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं वहीं मुजफ्फरनगर के बाद सहारनपुर पुलिस कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए अनोखा फरमान जारी किया है। पुलिस ने अपने फरमान में कहा है कि सभी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर अपना वास्तविक नाम जरूर लिखें। जिससे शिव भक्त कावड़िये न सिर्फ गुमराह होकर मांसाहारी ढाबे पर चले जाते हैं…
कांवड़ यात्रा 2024 : गाजियाबाद में 26 जुलाई से लागू होने वाले हल्के वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान:
गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान 26 जुलाई रात 12 बजे से लागू: हल्के वाहनों का आवागमन बंद: गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पाइपलाइन मार्ग यह डायवर्जन 5 अगस्त रात 8 बजे तक लागू रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को अनुमति के साथ प्रतिबंधित मार्गों पर जाने दिया जाएगा। 28 जुलाई रात 12 बजे से: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से दुहाई कट पर वाहन नहीं उतर सकेंगे। उन्हें डासना कट पर उतरकर एनएच-9 से होकर आगे जाना होगा। मेरठ रोड (एनएच-34) पर मेरठ जाने वाली लेन खुली रहेगी, लेकिन 28…
Ghaziabad News : गाजियाबाद में बेटे ने मां को धोखा दिया, 20 लाख का ऋण लेकर फरार
गाजियाबाद : सिहानी गेट क्षेत्र के रामनगर में एक बेटे ने अपनी मां को धोखा देते हुए उनके नाम पर 20 लाख का ऋण ले लिया और डेबिट कार्ड की मदद से 15.77 लाख रुपये निकाल लिए। जब मां ने विरोध किया तो बेटा घर में रखे 5 लाख रुपये की कीमत के गहने और 1 लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गया। मामला: संतोष पाल नामक महिला के पति का कोरोना काल में निधन हो गया था। उनके बड़े बेटे विनोद पाल ने एचडीएफसी बैंक की आंबेडकर रोड शाखा…
Tariffe Hike : 30 करोड़ मोबाइल यूजर्स पर महंगे रिचार्ज का बोझ: क्या है समाधान?
महंगे रिचार्ज प्लान : 30 करोड़ फीचर फोन यूजर्स को महंगे स्मार्टफोन रिचार्ज प्लान खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है, जिनमें डेटा भी शामिल है, जिसकी उन्हें आवश्यकता नहीं है। इन यूजर्स के लिए, विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए, लंबी वैलिडिटी वाले और कम कॉल दर वाले प्लान की आवश्यकता होती है। टेलीकॉम कंपनियों ने डेटा-केंद्रित रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिसके कारण फीचर फोन यूजर्स को नुकसान हो रहा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) और सेलुलर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) इस मुद्दे पर चुप हैं।…
Deoband News : करंट की चपेट में आकर मदरसा छात्र की मौत, कर्नाटक निवासी था मोहम्मद साद
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के देवबंद में बुधवार को एक दुखद घटना में, मदरसा छात्र मोहम्मद साद की करंट लगने से मौत हो गई। कर्नाटक निवासी 24 वर्षीय साद, अमरोहा के एक मदरसे में पढ़ता था और वह अपने दोस्तों से मिलने देवबंद आया हुआ था। घटना बुधवार दोपहर की है, जब साद बारिश से बचने के लिए मदरसा मेराजुल उलूम (रहेल वाला मदरसा) के पास बंद नाई की दुकान के शटर के नीचे खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान के शटर में करंट उतरा हुआ था,…
Meerut News : मेरठ में 2.5 साल की बच्ची की निर्मम हत्या, रेप की पुष्टि नहीं, तंत्र-मंत्र की आशंका, तीन आरोपी हिरासत में
मेरठ : मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात सवा दो साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची का अपहरण कर हत्या करने के बाद उसका शव गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में पाया गया। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है। बच्ची के मामा ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम…
Uttrakhand News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ब्यान पर बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति अध्यक्ष ने तोड़ी चुप्पी, बोले 228 किलो सोना गायब होने के सबूत है तो कोर्ट में दायर करें याचिका
बद्रीनाथ-केदारनाथ : बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने 17 जुलाई को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आरोपों का जवाब दिया।जिन्होंने दावा किया था कि केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना चोरी हो गया था। अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ धाम में सोना गायब होने को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शंकराचार्य से तथ्य प्रस्तुत करने का आग्रह किया। अजेंद्र अजय ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बयानबाजी करने के बजाय सक्षम प्राधिकारी के पास जाकर जांच की मांग करनी चाहिए या फिर…
Kisan Andolan : शंभू बॉर्डर खोलने की डेडलाइन खत्म होते ही दिल्ली कूच करेंगे किसान, 15 अगस्त को देश भर में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च
किसान आंदोलन : मांगों के लिए दिल्ली कूच करने वाले पंजाब के किसान संगठनों को हरियाणा में शंभू बॉर्डर पर रोक दिया गया था। पांच माह से किसान शंभू बॉर्डर पर ही डेरा जमाए थे। हाईकोर्ट ने एक सप्ताह में रास्ता खुलवाने का आदेश दिया था लेकिन अभी तक रास्ता खोला नहीं गया है। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को खोलने के हाईकोर्ट के आदेश की डेडलाइन आज खत्म हो रही है। अभी तक बॉर्डर को खोलने की कोई पहल सरकार की तरफ से नहीं की गई है। हाईकोर्ट के आदेश…
BJP Troubles : यूपी बीजेपी में घमासान : जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
दिल्ली : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऐसी चर्चा है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह के भी आज दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात करने की संभावना है। यह घटनाक्रम लखनऊ में उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकारी समिति की बैठक के ठीक दो दिन बाद आया है। ये भी…
