Diwali Accident : गंधक पोटाश पटकाते वक्त फटी पाइप, बालक के पेट के पार हुआ विस्फोटक पदार्थ, हालत नाजुक 

Diwali Accident

सहारनपुर : शुक्रवार को दीपोत्स्व दीपावली धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान देश भर में जमकर आतिशबाजी की गई। लेकिन यह आतिशबाजी ने कई परिवारों के लिए दिवाली की खुशियों को मातम में बदल दिया। ऐसा ही मामला जनपद सहारनपुर के थाना तीतरों इलाके में देखने को मिला। जहां आतिशबाजी के दौरान गंधक पोटाश चलाने की पाइप किशोर के पेट पर फट गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों ने गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। आपको…

Saharanpur News : झगडे की सुचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी को जड़े थप्पड़, तीन गिरफ्तार, 9 फरार 

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों में संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ती देख मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने वीडियो बनाई तो ग्रामीणों ने वीडियो बनाने के विरोध में पुलिसकर्मी के साथ न सिर्फ नौंक झोँक कर दी बल्कि कई थप्पड़ भी जड़ दिए। जिसके बाद फोन करके पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। थपड़ बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने 12…

Saharanpur News : मौसा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म, मारने के लिए पीला दिया तेज़ाब, पत्नी के विरोध करने पर दिया तीन तलाक, जांच में जुटी पुलिस

Saharanpur Crime News

सहारनपुर : मौसा ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसको तेजाब पिला दिया। इतना ही नहीं जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसे भी तीन तलाक तलाक बोलकर तलाक दे दिया। मासूम भांजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उसकी पत्नी और पीड़ित परिवार की महिलाओं ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया।   आपको बता दें कि यह घटना ढाई माह पहले की है। थाना देवबंद इलाके के गांव भायला एक मोहल्ले…

Saharanpur : भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूजा कर मंदिर से लौट रहे थे दोनों बच्चे

Saharanpur

सहारनपुर : सहारनपुर में चचेरे भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव सड़क किनारे पड़े मिले। दोनों के शवों की हड्डियां टूटी हुई हैं। दोनों बच्चों की मौत को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं कि दोनों की हत्या तांत्रिक क्रिया के चलते की गई है। जबकि पुलिस का कहना है कि किसी कार ने दोनों को टक्कर मारी है। फोरेंसिक टीम ने टायरों के निशान भी उठाए हैं। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना देवबंद के गांव भायला में…

Gangrape & Triple Talaq : देवर और नन्दोई ने किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर पति ने दिया तीन तलाक, विवाहिता मांग रही इन्साफ 

Triple Talaq

सहारनपुर : यूँ तो तीन तलाक को लेकर सख्त कानून बनाने के दावे किये जा रहे हैं बावजूद इसके तीन तलाक की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा मामला जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके का है जहां कस्बा गंगोह में एक विवाहिता ने न सिर्फ अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है बल्कि ननदोई और देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं देवरानी के खिलाफ भी प्रताड़ित करने की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसके पति…

Saharanpur News : कुछ ही दिन में उखड़ने लगी स्मार्ट सिटी की स्मार्ट सड़कें, अधिकारी मौन  

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर महानगर में वैसे तो स्मार्ट सिटी योजना है, लेकिन इसके कई प्रोजेक्ट में स्मार्टनेस से कोसों दूर देखे जा रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण स्मार्ट सिटी की स्मार्ट सड़कें हैं। ये स्मार्ट सड़कें बनते ही उखड़ने लगी है। ताजा मामला शहर के व्यस्ततम बाजार नेहरू मार्केट का है, जहां स्मार्ट सड़क का एक टुकड़ा महज पांच माह में ही उखड़कर ढह गया है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की 23 किलोमीटर सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। आपको बता…

Saharanpur News : कैंसर की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बेहट इलाके में एक व्यक्ति का शव बाग में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव लटका होने की खबर पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि बीमारी से तंग आकर उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या की है। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों में मातम का माहौल पसरा हुआ है। दरअसल, पूरा मामला कोतवाली बेहट इलाके के गांव उसंड का…

Saharanpur : खाना देर से बनाने की सजा मौत, पति ने तवे से किया वार, बेटियां चीखती रही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट 

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नकुड़ कस्बे के मोहल्ला जोगियान में खाना बनाने में देरी होने से गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर तवे से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद उसने मौके से भाग रहे आरोपी पति को पकड़ने गए पड़ोसी पर भी तवे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मोहल्ला जोगियान निवासी इब्ने अली उर्फ इब्बन वाहनों की डेंटिंग और पेंटिंग का काम करता था,…

Madrasa On ATS Radar : ATS के रडार पर यूपी के मदरसे, सहारनपुर समेत तीन अधिकारियों से मांगा रिकॉर्ड, फंडिंग की आशंका के चलते हो रही कार्यवाई 

Madrasa On ATS Radar

UP News : यूपी में मदरसों के बाद अब मकतब (नर्सरी और प्री-नर्सरी) एटीएस के रडार पर हैं। एटीएस गैर मान्यता प्राप्त मकतबों की जांच करेगी। एटीएस ने वेस्ट यूपी के सहारनपुर में 118, शामली में 190 और मुजफ्फरनगर में 165 मकतबों की सूची तैयार की है। देवबंद एटीएस सहारनपुर मंडल में कुल 473 मकतबों की जांच करेगी। 8 बिंदुओं में से दो बिंदु अहम हैं। इन्हें मान्यता क्यों नहीं मिली? इन केंद्रों को चलाने के लिए फंड कहां से आ रहा है? अल्पसंख्यक विभाग के 3 पदाधिकारियों से मांगा…

Saharanpur News :डीएम ने जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में की छापेमारी, महिला अस्पताल में खामियां मिलने पर लगाई फटकार 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने देर रात एसबीडी और महिला अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान उन्होंने दोनों अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड, ट्रॉमा सेंटर, एटीएफ, आईसीयू आदि वार्डों की व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर दवाइयों और डॉक्टरों के राउंड के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी की इस कार्यवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा रहा। आपको बता दें कि इन दिनों जिलाधिकारी सहारनपुर एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं।…